Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: विकासखंड जैजैपुर के हसौद में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
Screenshot 2026 07 02 21 07 41 48 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
वन्यजीव (हाथियों) को प्रताड़ित करने और लोगो को दुष्प्रेरित करने वाले 02 मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG20260701144008 1
प्रेम प्रसंग बना खूनी साजिश की वजह: 4 लाख की सुपारी देकर महिला की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260629 WA0015
जंगल में चल रहा था रेत माफियाओं का ‘सीक्रेट रूट’, वन विभाग ने घेराबंदी कर तोड़ी कमर, बिना नंबर प्लेट वाले एक दर्जन ट्रैक्टर जब्त”
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260629 WA0011
ग्रेट प्लेस टू वर्क® 2026: वेदांता भारत के टॉप-100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में शामिल, कर्मचारियों के लिए ₹2,500 करोड़ की वेल्थ क्रिएट की
नई दिल्ली
IMG 20260628 WA0002 1
रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: महिला पुलिसकर्मियों को मासिक धर्म स्वच्छता और स्वास्थ्य प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » विकासखंड जैजैपुर के हसौद में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

विकासखंड जैजैपुर के हसौद में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 8, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read
IMG 20240808 WA0028

सक्ती, 8 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जैजैपुर विकासखंड के हसौद में आज जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का शुभारंभ सर्वप्रथम भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर के तैलचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर की गई। विकासखंड जैजैपुर अंतर्गत हसौद में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 630 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमे 272 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया तथा शेष आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण किया जायेगा। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण पर फोकस करने के निर्देश दिए। शिविर स्थल पर सभी विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों में संचालित जनहितकारी योजनाओं की बारी-बारी से विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई, जिससे आमजन लाभान्वित हुए।
शिविर स्थल पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि विभाग द्वारा हितग्राहियों को इलेक्ट्रिक पंप वितरण, उद्यान विभाग द्वारा पौधों का वितरण, मछली विभाग द्वारा पट्टा वितरण और शिक्षा विभाग द्वारा सरस्वती सायकल योजना के तहत साइकिल वितरण भी किया गया। आज हसौद में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।
जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में जैजैपुर विधायक श्री बालेश्वर साहू ने जिले के विकास के लिए विभिन्न आवश्यक कार्यों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। इसी प्रकार कार्यक्रम में संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्री निर्मल सिन्हा ने कहा की जन समस्या निवारण शिविर मिल के पत्थर की तरह है। जहां आमजन अपनी समस्याओं को रखकर त्वरित निराकरण पा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सक्ती जिले के कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो बहुत ही ऊर्जावान कलेक्टर है। वे किसी भी विषय पर ज्यादा बोलने के बजाय काम करने पर विश्वास रखते हैं। श्री निर्मल सिन्हा ने जिला स्तरीय शिविर में विभिन्न विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के आने पर धन्यवाद दिया। इसी कड़ी में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने शिविर में आमजनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज हसौद में तुहर प्रशासन तुहर द्वार के तहत जनसामान्य की समस्याओं के समाधान तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित करने के लिए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की योजनाओं की जानकारी देने तथा योजनाओं से लाभान्वित करने स्टॉल भी लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में आमजनता ज्यादा से ज्यादा पहुँचकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ उठाए, जितने ज्यादा से ज्यादा लोग इन शिविरों में भाग लेंगे उतना ही शिविर आयोजन का उद्देश्य पूरा होगा। कलेक्टर ने जमीनी स्तर पर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओ का क्रियान्वयन करने वाले सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को जनसामान्य के लिए लगाए जा रहे शिविर में शासन की योजनाओं से आमजनता अधिक से अधिक लाभान्वित हो, इसके लिए गंभीरतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के अंत में एसडीएम सक्ती श्री अरूण सोम ने आभार व्यक्त किया।
शिविर में विभिन्न जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया और हितग्राहियों को मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में आज विद्युत विभाग, पुलिस विभाग , राजस्व विभाग ,आयुर्वेद विभाग, स्वास्थ्य एवम परिवार कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग , समाज कल्याण विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ,एकीकृत बाल विकास परियोजना जैजैपुर, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, उद्यान विभाग, वन विभाग, रेशम विभाग , श्रम विभाग
,आदिवासी विकास विभाग ,पशुधन विकास विभाग, आबकारी विभाग, मछली पालन विभाग , कृषि विकास एवम किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग, सहकारिता विभाग सहित विभिन्न विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई और विभागीय योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत परियोजना निदेशक श्री बी पी भारद्वाज, एसडीएम सक्ती श्री अरुण सोम, तहसीलदार श्री भीष्म पटेल, श्री कृष्ण कांत चंद्रा एवं अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, स्वसहायता समूह की महिलाएं, युवा, बुजुर्ग, महिला, पुरुष सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20240808 WA0027 चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार : दोस्त को शराब पिलाकर मोबाइल किये चोरी और आनलाइन 2.40 लाख रूपये ट्रांसफर
Next Article IMG 20240807 WA0027 1 वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने डेंगू मरीजों को इलाज के साथ प्लेटलेट व अन्य ब्लड कंपोनेंट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

Screenshot 2026 07 02 21 07 41 48 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
वन्यजीव (हाथियों) को प्रताड़ित करने और लोगो को दुष्प्रेरित करने वाले 02 मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी
CHHATTISGARH घरघोड़ा July 2, 2026
IMG20260701144008 1
प्रेम प्रसंग बना खूनी साजिश की वजह: 4 लाख की सुपारी देकर महिला की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti July 1, 2026
IMG 20260629 WA0015
जंगल में चल रहा था रेत माफियाओं का ‘सीक्रेट रूट’, वन विभाग ने घेराबंदी कर तोड़ी कमर, बिना नंबर प्लेट वाले एक दर्जन ट्रैक्टर जब्त”
CHHATTISGARH घरघोड़ा June 29, 2026
IMG 20260629 WA0011
ग्रेट प्लेस टू वर्क® 2026: वेदांता भारत के टॉप-100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में शामिल, कर्मचारियों के लिए ₹2,500 करोड़ की वेल्थ क्रिएट की
नई दिल्ली June 29, 2026
IMG 20260628 WA0002 1
रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: महिला पुलिसकर्मियों को मासिक धर्म स्वच्छता और स्वास्थ्य प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH June 28, 2026

Popular Post

Screenshot 2026 07 02 21 07 41 48 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
वन्यजीव (हाथियों) को प्रताड़ित करने और लोगो को दुष्प्रेरित करने वाले 02 मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?