सक्ती, 29 दिसम्बर 2023/ विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले में 30 दिसम्बर को ग्राम पंचायत भवन कांशीगढ़, ग्राम पंचायत भवन मुक्ता, ग्राम पंचायत भवन चोरभट्ठी, शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन चारपारा, शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन चिखली, शासकीय हायर सेकेण्डरी शाला नंदौरकला, पंचायत भवन डोडकी, नवधा चौक नवापाराखुर्द, शासकीय प्राथमिक शाला भवन कुसमुल और शासकीय प्राथमिक शाला भवन कांसा में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इसके अंतर्गत जनपद पंचायत जैजैपुर के ग्राम पंचायत भवन कांशीगढ़ में सुबह 9 बजे से, ग्राम पंचायत भवन मुक्ता में दोपहर 01 बजे से और ग्राम पंचायत भवन चोरभट्ठी में दोपहर 03 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार जनपद पंचायत मालखरौदा के शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन चारपारा में सुबह 10 बजे से एवं शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन चिखली में दोपहर 02 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इसी प्रकार जनपद पंचायत सक्ती के शासकीय हायर सेकेण्डरी शाला नंदौरकला में सुबह 9 बजे से, पंचायत भवन डोडकी में दोपहर 01 बजे से और नवधा चौक नवापाराखुर्द में दोपहर 03 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार जनपद पंचायत डभरा के शासकीय प्राथमिक शाला भवन कुसमुल में सुबह 10 बजे से एवं शासकीय प्राथमिक शाला भवन कांसा में दोपहर 02 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर के निर्देशानुसार कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कलेक्टर ने शिविर में शामिल होने वाले ग्रामों में जमीनी स्तर पर मुनादी कराते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर आयोजन की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इससे लाभान्वित हो सके। विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिले में सफल और सुव्यवस्थित क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी श्री बी पी भारद्वाज बनाए गए हैं।
