Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: रायगढ़ में विकास का नया अध्याय लिखने किया जा रहा कार्य-वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
Screenshot 2026 08 14 15 20 55 81 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7
August 14, 2026
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260813 WA0027
काल बनकर आया ट्रक मंजिल से चंद कदम दूर छिन गईं जगरसाय की सांसें छाल पुलिस की सतर्कता से आरोपी वाहन चालक दबोचा गया
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260813 WA0026
शिक्षकों की कमी से जूझता आत्मानंद स्कूल, छात्रों ने उठाया भूख हड़ताल का कदम
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260813 WA0025
शासकीय भूमि पर अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग का मामला, कीचड़ में फंसा ट्रेलर जेसीबी से निकाला गया
CHHATTISGARH खरसिया
IMG20260813153337
तिरंगे के रंग में सजा खरसिया, देशभक्ति के जोश में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » रायगढ़ में विकास का नया अध्याय लिखने किया जा रहा कार्य-वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

रायगढ़ में विकास का नया अध्याय लिखने किया जा रहा कार्य-वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 11, 2024 CHHATTISGARH
Share
6 Min Read
IMG 20241011 WA0039

रायगढ़ निगम क्षेत्र में लगभग 5 करोड़ की लागत से बनने वाली 11 सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

रायगढ़, 11 अक्टूबर 2024/ वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने आज रायगढ़ निगम क्षेत्र में 4 करोड़ 95 लाख 91 हजार रुपए की लागत ने बनने वाली 10 डामरीकृत सड़क एवं एक सीसी सड़क निर्माण कार्य का आज भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों के लिए वार्डवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यहां सड़क निर्माण के कार्य किए जा रहे है इससे जनसामान्य को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने निर्माण कार्य को लेकर निगम अधिकारी एवं संबंधित ठेकेदार को उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इससे क्षेत्र के विकास, आधारभूत संरचना को मजबूती मिलने के साथ लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि रायगढ़ में विकास का नया अध्याय लिखने के लिए सतत रूप से कार्य के साथ यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के छोटी-बड़ी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ सभी के सहयोग से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन सभी के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है, जिसमें धान का समर्थन मूल्य, महतारी वंदन जैसे विभिन्न योजनाओं के संचालन के साथ ही अधोसंरचना विकास के कार्य किए जा रहे है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, विद्युत, सड़क, चिकित्सा जैसे मूलभूत विकास के साथ ही नई पीढ़ी को भी ऊंचाई तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। अब तक संभाग मुख्यालय में ही प्रयास विद्यालय का संचालन किया जाता था, लेकिन रायगढ़ पहला जिला है जहां प्रयास विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। यहां पढ़ाई के साथ ही आवासीय सुविधाएं उपलब्ध है। जहां इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ जैसे विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करवायी जाती है। उन्होंने जनसामान्य को संबोधित करते हुए कहा कि अपने बच्चों को प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रयास विद्यालय में प्रवेश दिलाएं ताकि हमारा प्रयास सफल हो और बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके। इसी प्रकार हार्टीकल्चर कालेज के लिए 24 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। साथ ही राष्ट्रीय स्तर के लाईब्रेरी की सुविधा उपलब्ध कराने नालंदा परिसर की स्थापना की जाएगी। जहां युवा विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी आसानी से कर पायेंगे।
महापौर श्रीमती जानकी काटजू ने रायगढ़ के विकास में सतत् रूप से सहयोग के लिए वित्त मंत्री श्री चौधरी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व में निगम क्षेत्र के अंतर्गत कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य श्री शेख सलीम नियारिया, श्री रमेश भगत पार्षद, पार्षद श्री सुभाष पांडेय, श्री पंकज कंकरवाल, श्री उमेश अग्रवाल, श्री विजय अग्रवाल, श्री गुरूपाल भल्ला, श्री रत्थू गुप्ता, श्री महेश शुक्ला, श्री अशोक यादव, श्री पदुमलाल प्रजापति, श्रीमती रिमझिम मुक्ति प्रसाद, श्री जीवन पटेल, श्री नवल पटेल, पूर्व एल्डरमेन श्री चंद्रशेखर चौधरी, श्री कौशलेश मिश्रा, निगम कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी, उपायुक्त श्री सुतीक्षण यादव, कार्यपालन अभियंता श्री अमरेश लोहिया सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण एवं वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
*इन कार्यों का हुआ भूमि पूजन*
कार्यक्रम स्थल छातामुड़ा बस्ती में 32 लाख 15 हजार रुपए की लागत से वार्ड क्रमांक 41 छातामुड़ा मेन गेट से बस्ती तक डामरीकृत सड़क निर्माण, 15 लाख रुपए की लागत से वार्ड क्रमांक 41 मेन रोड से सहदेव पाली बस्ती तक सीसी सड़क निर्माण, 50 लाख रुपए लागत से वार्ड क्रमांक 42 अमलीभौना प्राथमिक शाला से बाबा धाम मुख्य मार्ग से बस्ती तक डामरीकृत सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। इसी तरह मिनीमाता चौक में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 29, 30 पंडित दीनदयाल गार्डन से कयाघाट चौक तक डामरीकृत सड़क निर्माण लागत 32 लाख 70 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक 28, 29 आयुर्वेद हॉस्पिटल से मिनीमाता चौक तक डामरीकृत सड़क 40 लाख 53 हजार रुपए लागत से, वार्ड क्रमांक 20 शहीद चौक से शनि मंदिर तक 22 लाख 5 हजार रुपए लागत से, 1 करोड़ 21 लाख 55 हजार रुपए की लागत से वार्ड क्रमांक 37 शंकर टिंबर पुलिया से बेनी कुंज तक डामरीकृत सड़क निर्माण होगा। बोईरदादर चौक पर आयोजित कार्यक्रम में बोईरदादर चौक से शालिनी स्कूल तक 48 लाख 50 हजार रुपए की लागत से डामरीकृत सड़क निर्माण, वार्ड क्रमांक 48 महेश शुक्ला घर से खोखरा घर तक 20 लाख रुपए लागत से डामरीकृत सड़क निर्माण, वार्ड क्रमांक 47 क्रेजी फास्ट फूड सेंटर से विजयपुर चौक से इंदिरा विहार चौक तक 80 लाख 20 हजार रुपए की लागत से डामरीकृत सड़क निर्माण, वार्ड क्रमांक 42 सुरभि डेयरी से सुमित घर की ओर मुख्य मार्ग तक डामरीकृत सड़क 29 लाख 83 हजार रुपए की लागत से निर्माण होगा।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20241011 WA0038 कच्चे मकानों में रह जाएंगी बस यादें, गरीबों के घरों की मजबूत होने लगी हैं बुनियादें
Next Article IMG 20241011 WA0040 अवैध कबाड़ परिवहन और सिल्को मैंगनीज पत्थर के अवैध भंडारण पर पूंजीपथरा पुलिस की कार्रवाई

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

Screenshot 2026 08 14 15 20 55 81 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7
August 14, 2026
CHHATTISGARH खरसिया August 14, 2026
IMG 20260813 WA0027
काल बनकर आया ट्रक मंजिल से चंद कदम दूर छिन गईं जगरसाय की सांसें छाल पुलिस की सतर्कता से आरोपी वाहन चालक दबोचा गया
CHHATTISGARH RAIGARH August 13, 2026
IMG 20260813 WA0026
शिक्षकों की कमी से जूझता आत्मानंद स्कूल, छात्रों ने उठाया भूख हड़ताल का कदम
CHHATTISGARH घरघोड़ा August 13, 2026
IMG 20260813 WA0025
शासकीय भूमि पर अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग का मामला, कीचड़ में फंसा ट्रेलर जेसीबी से निकाला गया
CHHATTISGARH खरसिया August 13, 2026
IMG20260813153337
तिरंगे के रंग में सजा खरसिया, देशभक्ति के जोश में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
CHHATTISGARH खरसिया August 13, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
Screenshot 2026 08 14 15 20 55 81 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7
August 14, 2026
CHHATTISGARH खरसिया

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?