Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 का भव्य समापन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260603 WA0005
कल कया में लगेगा सुशासन समाधान शिविर, विभागीय अधिकारी करेंगे समस्याओं का निराकरण
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260603 WA0001
छोटे देवगांव में नाबालिग बच्चों से मजदूरी कराने का आरोप, शिवसेना ने SDM को सौंपा ज्ञापन; जांच और कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260603 WA0002
मटका लेकर सडक पर उत्तरी कांग्रेस, पेयजल संकट पर सौंपा ज्ञापन
CHHATTISGARH खरसिया
IMG20260526143530
खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल पहुंचे ग्राम ढिमानी, स्वर्गीय धनंजय पटेल के परिवार को दी सांत्वना
CHHATTISGARH खरसिया
Screenshot 2026 05 22 17 40 57 46 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7
वेदांता लिमिटेड ने लॉन्च की ‘विविध वर्स’ — एक प्रीमियम पत्रिका, जहां भारत की अनेक दुनिया और विविध दृष्टिकोण एक साथ मिलते हैं
CHHATTISGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 का भव्य समापन

रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 का भव्य समापन

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu January 31, 2025 CHHATTISGARH
Share
6 Min Read
IMG 20250131 WA0054

रायगढ़, 31 जनवरी । राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 का समापन आज पुराना पुलिस लाइन रायगढ़ में यातायात का संदेश देने वाले छात्र-छात्राओं के सांसकृतिक कार्यक्रम, नुक्कड नाटक के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह ने यातायात पुलिस द्वारा पूरे माह चलाए गए जागरूकता अभियानों की विस्तृत जानकारी दी।

डीएसपी ट्रैफिक ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता रथ, नुक्कड़ नाटक, हेलमेट जागरूकता रैली और हेलमेट वितरण जैसे व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए गए। रेडियो मिर्ची 91.1 के माध्यम से भी यातायात सुरक्षा संदेशों का प्रचार-प्रसार किया गया। पूरे महीने भर में 1,850 वाहनों पर रेडियम टेप/पट्टी लगाई गई, जिससे सड़क पर उनकी दृश्यता बढ़े और दुर्घटनाओं में कमी आए।
इसके अलावा, भारी वाहन चालकों के लिए स्वास्थ्य विभाग रायगढ़, फोर्टिस ओ.पी. जिन्दल हॉस्पिटल एवं संजीवनी हॉस्पिटल के सहयोग से नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए गए, जिनसे 758 चालक लाभान्वित हुए। जिले के 42 शैक्षणिक संस्थानों में ट्रैफिक पुलिस ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के बारिकीओं से अवगत कराया और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की प्रेरणा दी।

*लर्निंग लाइसेंस शिविर में 423 नए वाहन चालकों को मिला लाइसेंस*
एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन और परिवहन विभाग के सहयोग से रामलीला मैदान में नवीन वाहन चालकों के लिए लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 423 नए वाहन चालकों को लर्निंग लाइसेंस प्रदान किए गए, जिससे वे सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति और अधिक सचेत हो सकें।

*विद्यालयीन स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन*
युवा पीढ़ी को यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे चित्रकला, स्लोगन लेखन और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गईं। शहर के 18 स्कूलों के विद्यार्थियों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। आज समापन कार्यक्रम में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

- Advertisement -
Ad image

*यातायात नियमों के पालन पर जोर*
प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी हर्षित मेहर ने अपने संबोधन में बताया कि ट्रैफिक पुलिस के साथ कार्य करने के उनके अनुभव से उन्हें यह सीखने को मिला कि ट्रैफिक नियमों का पालन सिर्फ पुलिस और चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए करना चाहिए। उन्होंने बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने के खतरे को रेखांकित करते हुए उपस्थित लोगों से अपील की कि वे न केवल खुद हेलमेट पहनें, बल्कि अपने दोस्तों और परिजनों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

*एसपी दिव्यांग कुमार पटेल का संदेश*
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने यातायात पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाएं एक गंभीर सामाजिक समस्या हैं, लेकिन इसका समाधान बेहद सरल है—सभी नागरिक यदि ट्रैफिक नियमों का पालन करें तो दुर्घटनाओं में भारी कमी लाई जा सकती है।
उन्होंने कहा कि “लोगों को पुलिस या चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।” उन्होंने बताया कि इस बार जागरूकता अभियान विशेष रूप से स्कूलों और कॉलेजों पर केंद्रित रहा, जिससे युवा वर्ग को ट्रैफिक नियमों की गंभीरता समझाई जा सके।
कार्यक्रम में डीएसपी ट्रैफिक द्वारा एनसीसी, एनएसएस, शिक्षकों, एनजीओ, सहयोगी सभी संस्थाओं और वॉलंटियर्स को धन्यवाद ज्ञापित किया गया, जिन्होंने पूरे महीने इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया। मंच संचालन राजेश डेनियल द्वारा किया गया।

*विजेताओं को किया गया सम्मानित*
समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों ने चित्रकला, स्लोगन लेखन और रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया।

*प्रतियोगिता में विजेताओं के नाम*-
(1) स्लोगन सीनियर वर्ग में 1 कुलदीप सिंह 2 पायल विश्वकर्मा 3 अग्रिमा दुबे
(2) स्लोगन जूनियर वर्ग में 1 प्रज्ञा पटेल 2 मुस्कान पटेल 3 शिवानी राय
(3) चित्रकला जूनियर वर्ग में 1 अनुश्री गुप्ता 2 पावनी सिंघल 3 सौम्या चंद्रा
(4) चित्रकला सीनियर वर्ग में 1 रोशनदीप मनहर 2 श्रद्धा कल्याणी 3 मयंक चौहान
(4) रंगोली जूनियर वर्ग में 1 काव्या कटारे 2 पीहु कुमारी 3 आस्था सिदार
(5) रंगोली सीनियर वर्ग में 1 किंजल पाण्डेय 2 हर्षिता पटेल 3 श्रुति शर्मा
(6) स्लोगन जूनियर वर्ग में 1 प्रज्ञा पटेल 2 मुस्कान पटेल 3 शिवानी राय
(7) स्लोगन सीनियर वर्ग में 1 कुलदीप सिंह 2 पायल विश्वकर्मा 3 अग्रिमा दुबे

समापन कार्यक्रम में निरीक्षक सुखनंदन पटेल (थाना प्रभारी कोतवाली), निरीक्षक अनुरंजन लकड़ा (थाना प्रभारी यातायात), थाना कोतवाली और थाना यातायात स्टाफ, पुलिस परिवार के सदस्य और स्थानीय वार्डवासी भी उपस्थित रहे। “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा”— इस संदेश के साथ रायगढ़ पुलिस ने यह संदेश दिया कि सुरक्षित यातायात व्यवस्था केवल पुलिस की नहीं, बल्कि समाज के हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20250131 WA0047 दो वार्ड से प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, रिटर्निंग ऑफिसर ने दिया प्रमाण पत्र
Next Article IMG 20250131 WA0055 नगर पालिक निगम: निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों को आदर्श आचार संहिता की दी गई जानकारी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260603 WA0005
कल कया में लगेगा सुशासन समाधान शिविर, विभागीय अधिकारी करेंगे समस्याओं का निराकरण
CHHATTISGARH घरघोड़ा June 3, 2026
IMG 20260603 WA0001
छोटे देवगांव में नाबालिग बच्चों से मजदूरी कराने का आरोप, शिवसेना ने SDM को सौंपा ज्ञापन; जांच और कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH खरसिया June 3, 2026
IMG 20260603 WA0002
मटका लेकर सडक पर उत्तरी कांग्रेस, पेयजल संकट पर सौंपा ज्ञापन
CHHATTISGARH खरसिया June 3, 2026
IMG20260526143530
खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल पहुंचे ग्राम ढिमानी, स्वर्गीय धनंजय पटेल के परिवार को दी सांत्वना
CHHATTISGARH खरसिया May 26, 2026
Screenshot 2026 05 22 17 40 57 46 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7
वेदांता लिमिटेड ने लॉन्च की ‘विविध वर्स’ — एक प्रीमियम पत्रिका, जहां भारत की अनेक दुनिया और विविध दृष्टिकोण एक साथ मिलते हैं
CHHATTISGARH May 22, 2026

Popular Post

IMG 20260603 WA0005
कल कया में लगेगा सुशासन समाधान शिविर, विभागीय अधिकारी करेंगे समस्याओं का निराकरण
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?