Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: रायगढ़ पुलिस की साइबर जनजागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260722 WA0005
लैलूंगा के डॉ. लखन लाल पटेल का बड़ा कमाल! CMC Vellore से हासिल की PGDFM डिग्री, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा को मिलेगी नई ताकत
CHHATTISGARH
IMG 20260721 WA0001
घरघोड़ा परिक्षेत्र अंतर्गत जंगली सूअर का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260718 WA0003
23 साल से अधूरी सड़क ने खोली विकास की पोल, बारिश में तालाब बन जाती है गली; अधूरी नालियों से बढ़ा मच्छरों का आतंक
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260718 WA0002
एक पेड़ आज, सुरक्षित कल की नींव शासकीय प्राथमिक शाला फर्सवानी में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ वृक्षारोपण महाअभियान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260718 WA0001 1
एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिली नई उड़ान: परसकोल बालिका छात्रावास में 51 पौधों का वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » रायगढ़ पुलिस की साइबर जनजागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा

रायगढ़ पुलिस की साइबर जनजागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 11, 2024 CHHATTISGARH
Share
8 Min Read
IMG 20241011 WA0026

सावधानी और जागरूकता ही बचा सकता है हमे साइबर फ्रॉड से – जस्टिस मिश्रा
वित्त मंत्री ओ पी चौधरी भी रहे जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित
न्यायाधीश गण , बार एसोसिएशन एवं सिविल सोसाइटी की रही सहभागिता

रायगढ़।रायगढ़ पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे साइबर जनजागरूकता महाभियान कि श्रंखला में आज नगर निगम ऑडिटोरियम में रायगढ़ पुलिस और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में जनजागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया जिसमे उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री प्रशांत मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित रहे | श्री ओ पी चौधरी, विधायक रायगढ़ एवं वित्त मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे | कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रगान एवं मंचस्थ अतिथियों के सम्मान के साथ हुआ | कलेक्टर रायगढ़ श्री कार्तिकेय गोयल ने स्वागत भाषण में कार्यक्रम के उद्देश्य एवं आयोजन के विषयवस्तु से सभी को अवगत कराते हुए आज के समय में बढती हुई साइबर फ्रॉड की गंभीर समस्या के सम्बन्ध में चर्चा परिचर्चा के महत्व को साझा किया | उन्होंने कहा कि साइबर जनजागरूकता कि महत्ता इस बात से परिलक्षित होती है माननीय न्यायमूर्ति श्री प्रशांत मिश्रा एवं वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने इस महत्त्वपूर्ण आयोजन का आतिथ्य स्वीकार किया |
रायगढ़ एसपी श्री दिव्यांग पटेल एवं उनकी टीम के द्वारा साइबर जनजागरूकता पखवाडा जिसका आयोजन 05 अक्टूबर 2024 से 19 अक्टूबर 2024 के मध्य पूरे छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है , के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई | एसपी श्री दिव्यांग ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत रायगढ़ पुलिस जनता के हर वर्ग तक साइबर अपराधों के सम्बन्ध ,में जानकारी पहुचाना चाहती है | जिसके तारतम्य में लगातार साइबर सेल रायगढ़ के डीएसपी श्री अभिनव उपाध्याय और टीम के द्वारा स्कूल , कॉलेज , भीड़ भाड़ वाले स्थान , प्लांट के कर्मचारियों एवं सभी शासकीय अधिकारी कर्मचारियों को भी साइबर अपराधों के प्रकार और उनसे बचने के उपायों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से लगातार दी जा रही है जो एक अनवरत प्रक्रिया के रूप में आगे भी जारी रहेगी | उन्होंने बताया कि रायगढ़ पुलिस #Cyber_subah के नाम से हर सुबह एक वाटसैप सन्देश जारी करती है जिसमे एक नए प्रकार के साइबर फ्रॉड से बचने का तरीका या अपनी साइबर सुरक्षा को बढाने के उपाय दिया गया होता है| एसपी श्री दिव्यांग ने यह भी बताया कि रायगढ़ पुलिस की जन जागरूकता मुहिम महत्त्वपूर्ण गैर सरकारी संस्थाओं के सहयोग से एक व्यापक जन जागरूकता मिशन का रूप ले रही है जिसमें हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन कि महत्ती भूमिका रही है | कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए रायगढ़ साइबर सेल डीएसपी श्री अभिनव उपाध्याय के द्वारा साइबर अपराध एवं उनसे बचने के उपायों के सम्बन्ध में रायगढ़ पुलिस कि ओर से प्रेजेंटेशन दिया गया | जिसमे समसामयिक रूप से घटित साइबर अपराध जैसे प्रोफाइल क्लोनिंग, पार्सल स्कैम , कॉल फॉरवार्डिंग फ्रॉड , सेक्सटोरशन, वाटसैप हैक, कालिंग फ्रॉड , ओटीपी फ्रॉड, शेयर मार्किट फ्रॉड या ट्रेडिंग स्कैम , फ्री मूवी स्कैम , टिकट स्कैम, एपीके स्कैम , एटीएम स्कीमिंग आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी | उन्होंने बताया कि एक गलत क्लिक आपके वित्तीय स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा बन सकता है अतः किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले जरूर सोचें | एवं अपना फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट हमेश लॉक रखे अन्यथा साइबर फ्रॉड के द्वारा आपकी निजी जानकारी चुराकर उसका दुरुपयोग किया जा सकता है | अंत में रायगढ़ पुलिस के द्वारा साइबर जन जागरूकता शपथ के पर्चे वितरित किये गए जिसमे साइबर फ्रॉड से बचने के आसान तरीके बताये गए हैं |
उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र यादव, आईएएस के द्वारा भी जल संवर्धन के महत्त्वपूर्ण विषय पर जिला प्रशासन के कार्यों पर प्रकाश डाला गया | जिसमे श्री यादव ने आज की पृष्ठभूमि में जल के महत्व को बताया |

विशिष्ट अतिथि श्री ओ पी चौधरी ने बताया कि आज के डिजिटल युग में साइबर स्मार्ट होना बहुत आवश्यक है क्योंकि साइबर अपराधी लगातार नए नए पैंतरे अपनाकर लोगों को अपने चंगुल में फंसाकर उनकी सालों की मेहनत की कमाई को एक क्लिक में उड़ा कर ले जाते हैं | उन्होंने रायगढ़ पुलिस की साइबर जनजागरूकता मुहिम की प्रशंसा करते हुए सभी को साइबर फ्रॉड के सम्बन्ध में दी गयी महत्वपूर्ण जानकारी को आत्मसात कर और भी लोगों को जागरूक बनाने कि प्रेरणा दी|

मुख्य अतिथि उच्चतम न्यायलय के न्यायमूर्ति श्री प्रशांत मिश्रा ने अपने उद्बोधन में बताया कि साइबर फ्रॉड एक बहुत ही गंभीर समस्या है जिसके सम्बन्ध में जागरूकता अतिआवश्यक है | जस्टिस मिश्रा ने आगे बताया कि कोई भी साइबर फ्रॉड कि पहुच से दूर नहीं है यहां तक कि कुछ न्यायाधीशों के फेक अकाउंट बनाकर भी साइबर फ्रॉड के द्वारा उनके मातहतों के साथ ऑनलाइन ठगी को अंजाम दिया गया है | न्यायमूर्ति ने कहा कि हम सभी को इस डिजिटल युग में बहुत ही सतर्क और सावधान रहने कि आवश्यकता है ताकि हम साइबर फ्रॉड के चंगुल से बच सकें | उन्होंने दर्शकों और आम जनता से अपील करते हुए कहा कि रायगढ़ पुलिस के द्वारा बताई गयी सभी जानकारियों को आत्मसात कर साइबर फ्रॉड के प्रति सतर्क रहे एवं सुरक्षित रहे | कोई भी व्यक्ति साइबर फ्रॉड के चपेट में आ सकता है अतः अपनी जागरूकता ही अपना बचाव है | जस्टिस मिश्रा ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं रायगढ़ पुलिस के साइबर जनजागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए उन्हें व्यापक स्तर पर इस कार्यक्रम को आगे बढाने कि शुभकामनाएं दी |

- Advertisement -
Ad image

अंत में पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री दिव्यांग पटेल के द्वारा सभी मंचासीन अतिथियों के साथ साथ जिला न्यायाधीश श्री जितेन्द्र जैन , रायगढ़ जिले के समस्त न्यायाधीश गण , समस्त बार एसोसिएशन के अधिवक्ता गण, रायगढ़ पुलिस की जन जागरूकता मुहिम में मुख्य एनजीओ साथी हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन, अन्य समाजसेवी संगठन जैसे दिव्या शक्ति , लायंसक्लब दिव्य उर्जा, लायंस क्लब प्राइड, लायंस क्लब रायगढ़ सिटी , जेसीआई रायगढ़ सिटी , रोटरी क्लब खरसिया , अग्रसेन जन कल्याण ट्रस्ट , श्री रानिसती सेवा समिति , अग्रवाल माहिला सम्मलेन, रायगढ़ क्रिएटिव टीम डिजी एंड रील प्रोडक्शन आदि का सहभागिता हेतु धन्यवाद् ज्ञापन किया |

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20241011 WA0022 बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन
Next Article IMG 20241011 WA0027 कॉलेज परिसर से लोहे की पाईप चुराने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से चोरी का सारा माल बरामद

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260722 WA0005
लैलूंगा के डॉ. लखन लाल पटेल का बड़ा कमाल! CMC Vellore से हासिल की PGDFM डिग्री, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा को मिलेगी नई ताकत
CHHATTISGARH July 22, 2026
IMG 20260721 WA0001
घरघोड़ा परिक्षेत्र अंतर्गत जंगली सूअर का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH घरघोड़ा July 21, 2026
IMG 20260718 WA0003
23 साल से अधूरी सड़क ने खोली विकास की पोल, बारिश में तालाब बन जाती है गली; अधूरी नालियों से बढ़ा मच्छरों का आतंक
CHHATTISGARH खरसिया July 18, 2026
IMG 20260718 WA0002
एक पेड़ आज, सुरक्षित कल की नींव शासकीय प्राथमिक शाला फर्सवानी में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ वृक्षारोपण महाअभियान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ July 18, 2026
IMG 20260718 WA0001 1
एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिली नई उड़ान: परसकोल बालिका छात्रावास में 51 पौधों का वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
CHHATTISGARH खरसिया July 18, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?