Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: रायगढ़ की धरा पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रथम आगमन पर स्वागत में उमड़ा जनसैलाब
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260620 WA0000
कमरे मे साडी से महिला कि झूलती मिली लाश
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG20260612143542
खरसिया में चौहान समाज का प्रेरणादायी पहल: 10वीं-12वीं के 37 मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260616 WA0001
सक्ति जिले का धुरंधर पत्रकार भूपेंद्र लहरे को दिल्ली यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मांनद उपाधि से सम्मानित किया गया।
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260616 WA0002
मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी .. उपचार के दौरान हुई मौत
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
IMG 20260614 WA0011
अवैध बोर खनन करते हुए सुमित्रा बोरवेल की मशीन जब्त
CHHATTISGARH घरघोड़ा
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » रायगढ़ की धरा पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रथम आगमन पर स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

रायगढ़ की धरा पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रथम आगमन पर स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 27, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read
IMG 20231227 WA0027

रायगढ़ , 27 दिसम्बर 2023/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के स्वागत के लिए आज छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति की नगरी रायगढ़ में रोड शो के दौरान जन सैलाब उमड़ पड़ा। रायगढ़ की धरा पर मुख्यमंत्री के रूप में उनके प्रथम आगमन पर बड़ी संख्या में नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर उनका जोशिला स्वागत और अभिनंदन किया। रोड शो के दौरान पूरे नगर को आकर्षक स्वागत द्वारों से सजाया गया था। मुख्यमंत्री श्री साय रोड शो के दौरान खुली जीप में जनता का अभिवादन स्वीकार रहे थे।

मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला मौका है जब श्री साय रायगढ़ पहुंचे। रोड शो रायगढ़ के कबीर चौक से शुरू होकर गांधी चौक तक पहुंचा। मुख्यमंत्री खुली जीप में अपने मंत्रीमण्डल के सहयोगी और रायगढ़ शहर के नवनिर्वाचित विधायक श्री ओ.पी. चौधरी के साथ हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। रोड शो के दौरान अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई। सड़क के दोनों ओर छतों से जनता अपने प्रिय नेता का अभिवादन कर रही थी। काफिला कहां से शुरू हुआ और कहां पर खत्म हुआ, इसका आकलन करना भी कठिन था।

मुख्यमंत्री श्री साय का रोड शो रायगढ़ में कबीर चौक और गांधी चौक के बीच जहां-जहां से गुजरा, रायगढ़ की जनता ने अपने मुखिया को अपार स्नेह और सम्मान दिया। रायगढ़ की जनता स्व-स्फूर्त भाव से उनके स्वागत के लिए सड़क पर उतरी। रोड शो के दौरान ऐसा लगा मानों फूलों की पंखुड़ियां आसमान में तैर रही हैं। मुख्यमंत्री का काफिला धीरे-धीरे आगे बढ़ता रहा और चारों ओर स्वागत और अभिनंदन के नारे गूंजते रहेे। जगह-जगह लोक नर्तक दलों द्वारा करमा नृत्य की प्रस्तुति से पूरे माहौल में उत्साह और उमंग का वातावरण दिख रहा था।
पूरे छत्तीसगढ़ सहित रायगढ़ के किसानों में भी धान बोनस मिलने की खुशी से उत्साह का माहौल है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी में किए गए वायदों, धान का दो वर्षाें का बकाया बोनस के भुगतान और समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी और धान का मूल्य प्रति क्विंटल 3100 रूपए देने के किसान हितैषी निर्णय के लिए रायगढ़ जिले के किसानों ने मुख्यमंत्री श्री साय को धान से तौलकर उनका अभिनंदन किया। नागरिकों ने छत्तीसगढ़ की कमान संभालने के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

- Advertisement -
Ad image

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री साय पिछले दो दशकों से रायगढ़ लोकसभा के सांसद हैं और यहां के लोगों से उनकी गहरी आत्मीयता है। वे रायगढ़ निवासियों के सुख-दुख में सम्मिलित होते रहते हैं और दिल्ली तथा रायपुर दोनों ही जगहों में रायगढ़ की जनता के हितों की आवाज उठाते रहे हैं।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20231227 WA0026 कबीर से गांधी तक के आदर्शों को लेकर निकला मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनसैलाब
Next Article IMG 20231228 WA0018 एम.एस.केशरी पब्लिकेशन द्वारा बिटिया विदाई पुस्तक प्रकाशित हुई

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260620 WA0000
कमरे मे साडी से महिला कि झूलती मिली लाश
CHHATTISGARH घरघोड़ा June 20, 2026
IMG20260612143542
खरसिया में चौहान समाज का प्रेरणादायी पहल: 10वीं-12वीं के 37 मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान
CHHATTISGARH खरसिया June 16, 2026
IMG 20260616 WA0001
सक्ति जिले का धुरंधर पत्रकार भूपेंद्र लहरे को दिल्ली यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मांनद उपाधि से सम्मानित किया गया।
CHHATTISGARH sakti June 16, 2026
IMG 20260616 WA0002
मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी .. उपचार के दौरान हुई मौत
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा June 16, 2026
IMG 20260614 WA0011
अवैध बोर खनन करते हुए सुमित्रा बोरवेल की मशीन जब्त
CHHATTISGARH घरघोड़ा June 14, 2026

Popular Post

IMG 20260620 WA0000
कमरे मे साडी से महिला कि झूलती मिली लाश
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?