Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: राज्य स्तरीय उल्लास मेले में रायगढ़ जिले से 13 सदस्यीय टीम हुई शामिल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG20260418182753
खरसिया बिग ब्रेकिंग न्यूज़ मोबाइल टॉवर में लगी भीषण आग
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260411 WA0013
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260411 WA0010
एंट्री कराने के बाद लौटते वक्त तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली जान
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260411 WA0009
अज्ञात वाहन कि चपेट से एसईसीएल उप प्रबंधक खनन कि मौके पर हुई मौत
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260410 WA0020
खौफ द डिजिटल वार” का घरघोड़ा के ए.के. सिनेमा में निःशुल्क प्रदर्शन
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » राज्य स्तरीय उल्लास मेले में रायगढ़ जिले से 13 सदस्यीय टीम हुई शामिल

राज्य स्तरीय उल्लास मेले में रायगढ़ जिले से 13 सदस्यीय टीम हुई शामिल

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 9, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read
IMG 20240909 WA0023

रायगढ़, 9 सितम्बर 2024/ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 द्वारा अनुशंसित उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम साईंस कालेज मैदान रायपुर में राज्य स्तरीय उल्लास मेले का उद्घाटन किया। मुख्य मंत्री ने उल्लास साक्षरता अभियान के लिए लगाई गई नवाचारी गतिविधि प्रदर्शनी का उद्घाटन फीता काट कर किया। उन्होंने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया और असाक्षरों को अक्षर तथा अंक ज्ञान कराने के लिए यहां प्रदर्शित नवाचारी प्रयोगों की सराहना की। मुख्यमंत्री द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में एक लाख उल्लास साक्षरता केन्द्रों का वर्चुअली लोकार्पण कर दस लाख शिक्षार्थियों को शिक्षित करने का संकल्प दिलाया।
प्रदर्शनी अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शासकीय शिक्षक शिक्षण महाविद्यालय के प्रशिक्षार्थियों द्वारा निर्मित सबके लिए शिक्षा डिजिटल साक्षरता की थीम पर बनी रंगोली की सराहना की। उक्त राज्य स्तरीय कार्यक्रम में रायगढ़ जिले के 13 प्रतिभागियों का दल जिला परियोजना अधिकारी देवेंद्र कुमार वर्मा के अगुवाई में सम्मिलित हुआ। राज्य स्तरीय उल्लास मेले में जिले से 02 नवसाक्षर एवं 02 स्वयं सेवी शिक्षकों के साथ ही नवाचारी गतिविधियों के अंतर्गत टीएलएम की संभाग स्तरीय प्रदर्शनी में विकासखंड धरमजयगढ़ के नवाचारी शिक्षक निरंजन पटेल एवं विकासखंड पुसौर की नवाचारी शिक्षिका ओम कुमारी पटेल ने अपने द्वारा निर्मित टीएलएम का प्रदर्शन किया। बुनियादी, सतत एवं डिजिटल साक्षरता आधारित शैक्षिक सामग्री का अवलोकन सर्वप्रथम शिक्षा सचिव के द्वारा किया गया।
मुख्यमंत्री ने संभाग स्तरीय स्टॉल के अवलोकन के दौरान रायगढ़ के अंकगणित पर आधारित जादुई काड्र्स के संबंध में मुख्यमंत्री ने विस्तार से चर्चा कर प्रशंसा की। रायगढ़ जिले के स्टाल में काड्र्स व कट-आउट्स के माध्यम से वर्ण और अंकों का बुनियादी ज्ञान तथा कौशल के साथ साक्षर बनाने के गतिविधियों पर आधारित टीएलएम का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से खेल-खेल में वर्ण ज्ञान नवसाक्षरों के लिए माडल प्रदर्शित किए गए। प्रदर्शनी में छतरी के माध्यम से वर्ण व अंक ज्ञान का नवाचार का प्रदर्शन किया गया। उल्लास कार्यक्रम पर केन्द्रित संभाग के अनुसार प्रत्येक जिले की प्रदर्शनी लगाई गई थी। उक्त प्रदर्शनी में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान को शिक्षार्थियों तक पहुंचाने के लिए अपनाई जा रही बेस्ट प्रैक्टिसेस, नवाचारी गतिविधियों, वातावरण निर्माण एवं विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया था। प्रत्येक जिले से 02 स्वयंसेवी शिक्षकों एवं 02 शिक्षार्थी जिन्होंने सफलतापूर्वक अध्ययन किया हो जिनकी जिन्दगी में बदलाव आया हो ऐसे शिक्षार्थियों का सम्मान उल्लास मेले के दौरान किया गया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20240909 WA0022 डॉ.पूर्णाश्री राउत के ओडिसी नृत्य ने किया दर्शकों को मंत्रमुग्ध
Next Article IMG 20240909 WA0024 प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG20260418182753
खरसिया बिग ब्रेकिंग न्यूज़ मोबाइल टॉवर में लगी भीषण आग
CHHATTISGARH खरसिया April 18, 2026
IMG 20260411 WA0013
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti April 11, 2026
IMG 20260411 WA0010
एंट्री कराने के बाद लौटते वक्त तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली जान
CHHATTISGARH RAIGARH April 11, 2026
IMG 20260411 WA0009
अज्ञात वाहन कि चपेट से एसईसीएल उप प्रबंधक खनन कि मौके पर हुई मौत
CHHATTISGARH RAIGARH April 11, 2026
IMG 20260410 WA0020
खौफ द डिजिटल वार” का घरघोड़ा के ए.के. सिनेमा में निःशुल्क प्रदर्शन
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा April 10, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?