Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मोर संगवारी एप को किया लांच, नागरिक घर बैठे ले सकेंगे 27 सेवाओं का लाभ
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260306 WA0016
खरसिया के रौनक अग्रवाल ने यूपीएससी में लहराया परचम
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260306 WA0014
युवा खिलाडियों की कड़ी मेहनत व बेहतर खेल प्रदर्शन से राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी खेल स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260306 WA0013
प्रधानमंत्री आवास योजना पर बालू (रेती ) संकट की मार किस्त मिली लेकिन सामग्री नहीं, ग्रामीण पूछ रहे वैधानिक बालू आखिर मिलेगा कहाँ?
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260306 WA0007
पटेल हॉस्पिटल बरमकेला में 8 मार्च को निःशुल्क मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य OPD शिविर
CHHATTISGARH बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़
Screenshot 2026 03 06 08 29 52 45 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
पुलिस कस्टडी में पूछताछ के दौरान घायल युवक की मौत, मुआवजा और कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम; विधायक की मौजूदगी में बनी सहमति
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » मोर संगवारी एप को किया लांच, नागरिक घर बैठे ले सकेंगे 27 सेवाओं का लाभ

मोर संगवारी एप को किया लांच, नागरिक घर बैठे ले सकेंगे 27 सेवाओं का लाभ

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu July 29, 2024 CHHATTISGARH
Share
8 Min Read
IMG 20240729 WA0049

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने चार नवगठित नगरपालिका में ’’मोर संगवारी’’ योजना किया विस्तार

मुंगेली 29 जुलाई 2024// उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज नगर पालिका लोरमी के मानस मंच में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के चार नवगठित नगरपालिका मंदिर हसौद, बांकी मोंगरा, लोरमी और पंडरिया में ‘‘मोर संगवारी’’ योजना का विस्तार किया। इसके साथ ही मोर संगवारी एप को लांच किया। इस योजना के माध्यम से नागरिकों को अनेक शासकीय जनोपयोगी सेवाएं जैसे जन्म, मृत्यु, विवाह पंजीयन, दुकान एवं स्थापना पंजीयन, राशन कार्ड, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र सहित 27 प्रकार की सुविधाएं घर पहुंच प्रदान की जाएगी। सामान्यतः नगरीय क्षेत्रों के नागरिकों के पास अपनी दिनचर्या के व्यस्त कार्यक्रम के कारण समय का अभाव रहता है, जिसको ध्यान में रखते हुए शासकीय जनोपयोगी सेवाओं की घर पहुंच प्रदायगी के लिए इस योजना का विस्तार किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री श्री साव ने मां सरस्वती की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि शासकीय कार्यालयों से नागरिक सेवाएं घरों तक पहुंचाने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप चरणबद्ध रूप से “मोर संगवारी” योजना का विस्तार किया जा रहा है। इसमें 27 तरह की सेवाएं नागरिकों को बिना किसी व्यवधान और कार्यालय जाए बिना उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार बनी है, तब से कामकाज में तेजी आई है। सभी वर्ग के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। हर क्षेत्र में तेजगति से कार्य हो रहा है। हमारा संकल्प है, जिस छत्तीसगढ़ को हमने बनाया है, उसे संवारने का काम भी हम करेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि प्रदेश के नगरीय निकायों में झुग्गी बस्तियों में रहने वालों लोगो को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के लिए 150 मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालित की जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अंतर्गत आवासहीन परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन अंर्तगत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रभावी निपटान के लिए निकायों द्वारा समग्र प्रयास किया जा रहा है।
सुडा के सीईओ श्री शशांक पाण्डेय ने बताया कि सरकारी दस्तावेज बनवाने की यह घर पहुंच सेवा वर्तमान में प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों, 44 नगर पालिकाओं तथा दो नगर पंचायतों अंबागढ़ चाौकी और गौरेला में संचालित की जा रही है। ये सेवाएं सभी कार्य दिवसों में प्रातः आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक संचालित की जा रही हैं। कलेक्टर श्री राहुल देव ने कहा कि मोर संगवारी योजना आम जनता के लिए बहुत खास है। इससे नगर के लोगों को काफी सहुलियत होगी। विभिन्न सेवाओं के लिए नागरिकों को घर पहुंच सेवा का लाभ मिलेगा। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती अंकिता रवि शुक्ला ने कहा कि यह आमजनों के लिए बहुत लाभदायक है। इससे लोगो को बहुत सुविधा होगी। अब लोगो को विभिन्न कार्यालयों का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा। घर बैठे 27 प्रकार के सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। उन्होंने नगर पालिका परिषद लोरमी के लिए विभिन्न विकास कार्यों की मांग की।

मोर संगवारी ऐप के जरिए घर बैठे बनेंगे प्रमाण पत्र

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ‘‘हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे’’ की संकल्पना को साकार करते हुए मोर संगवारी ऐप का शुभारंभ किया। इस ऐप के जरिए नगरीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों को घर बैठे आय, मूल निवासी, विवाह, जन्म, जाति, राशन कार्ड, गुमस्ता, मृत्यु, आधार कार्ड, असंगठित कर्मकार पंजीकरण एवं सुधार, पैन कार्ड पंजीकरण एवं सुधार आदि सेवाओं एवं सुविधाओं का लाभ मिलेगा। योजना के अंतर्गत टोल फ्री नंबर पर कॉल करने पर संगवारी घर पहुंच कर योजना से जुड़ी सेवाओं एवं सुविधाओं का लाभ देना सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए कोई भी नागरिक घर बैठे टोल फ्री नंबर 14545 में कॉल कर संपर्क कर सकता ह। संगवारी द्वारा आपके निवास स्थान पर पहुंचकर सेवा का ऑनलाइन पंजीयन एवं सेवा से संबंधित दस्तावेज संकलन करेंगे।
इस योजना के अंतर्गत अब आम नागरिकों को दस्तावेज के लिए शासकीय कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। दस्तावेज प्रमाण पत्र या लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया आसान होगी तथा आमजनों के समय की भी बचत होगी। अब पोर्टल के माध्यम से योजना में शामिल समस्त सेवाओं से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज की पूरी जानकारी केवल एक क्लिक पर उपलब्ध होगी। इससे न केवल दस्तावेज या प्रमाण पत्र या लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया आसान होगी, बल्कि इसे बनाने में पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी। इस एप के जरिए किसी भी समस्यां पर शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे।
नगरपालिका लोरमी में विकास कार्यो के लिए 825.79 लाख रूपए की दी सौगात
उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने आज नगर पालिका में मोर संगवारी योजना के शुभारंभ के साथ 825.79 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यो की सौगात दी। उन्होंने वार्ड क्रमांक 07 में मानस मंच सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 185.96 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 08 में रानी तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 188.57 लाख रूपए, रानी गांव मुक्तिधाम सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 138.31 लाख रूपए, प्रवेश द्वार निर्माण कार्य मुंगेली रोड लोरमी के लिए 37.68 लाख रूपए, प्रवेश द्वार निर्माण कार्य बिलासपुर रोड लोरमी के लिए 54.85 लाख रूपए, प्रवेश द्वार निर्माण कार्य पण्डरिया रोड लोरमी के लिए 54.92 लाख रूपए, कर्मा माता तहसील चैक लोरमी के लिए 19.42 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 15 रेस्ट हाउस के पास अम्बेडकर चाौक के लिए 28.82 लाख रूपए और नगर पालिका कार्यालय प्रथम तल निर्माण एवं पार्किंग के लिए 117.26 लाख रूपए की सौगात दी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि किसी भी नगरी निकायों के लिए राशि की कमी नहीं होगी। उन्होंने नगरीय निकायों में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और लोगो को पात्रतानुसार लाभ उठाने की अपील की।

- Advertisement -
Ad image

उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजना के हितग्राहियों को किया लाभान्वित

उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजना के हितग्राहियों को आवश्यक सामग्री एवं चेक राशि वितरण कर लाभान्वित किया। उन्होंने मोर संगवारी योजना अंर्तगत नगर पालिका परिषद मंदिर हसौद, बाकी मोंगरा, पण्डरिया और लोरमी के 04 संगवारियों को टेबलेट वितरण, संगवारी योजना के 03 हितग्राहियों को जन्म प्रमाण पत्र और राशन कार्ड वितरण, नगर पालिका परिषद लोरमी और नगर पंचायत सरगांव में कार्यरत 05 महिला स्व सहायता समूह को एनआरएलएम के तहत आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने ऋण राशि का चेक, आवास योजना के तहत तीन हितग्राहियों को उनके आवास का प्रतीकात्माक चाबी और डोर-टू-डोर कलेक्शन के कार्यरत स्व सहायता समूह के महिलाओं को पीपीई किट का वितरण किया और उन्हें बधाई दी। इस अवसर स्थानीय जनप्रतिधिगण, गणमान्य नागरिक, डीएफओ श्री संजय यादव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, एसडीएम लोरमी श्री गिरधारी लाल यादव, नगर पालिका लोरमी सीएमो सहित अधिकारीगण और बड़ी संख्या में नगर के लोग मौजूद रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20240729 WA0046 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं का हो रहा विस्तार
Next Article 7d8c9904d09b40c4b629f02b7a37d404 राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को दी गई भावभीनी विदाई

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260306 WA0016
खरसिया के रौनक अग्रवाल ने यूपीएससी में लहराया परचम
CHHATTISGARH खरसिया March 6, 2026
IMG 20260306 WA0014
युवा खिलाडियों की कड़ी मेहनत व बेहतर खेल प्रदर्शन से राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी खेल स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान
CHHATTISGARH RAIGARH March 6, 2026
IMG 20260306 WA0013
प्रधानमंत्री आवास योजना पर बालू (रेती ) संकट की मार किस्त मिली लेकिन सामग्री नहीं, ग्रामीण पूछ रहे वैधानिक बालू आखिर मिलेगा कहाँ?
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ March 6, 2026
IMG 20260306 WA0007
पटेल हॉस्पिटल बरमकेला में 8 मार्च को निःशुल्क मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य OPD शिविर
CHHATTISGARH बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़ March 6, 2026
Screenshot 2026 03 06 08 29 52 45 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
पुलिस कस्टडी में पूछताछ के दौरान घायल युवक की मौत, मुआवजा और कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम; विधायक की मौजूदगी में बनी सहमति
CHHATTISGARH खरसिया March 6, 2026

Popular Post

IMG 20260306 WA0016
खरसिया के रौनक अग्रवाल ने यूपीएससी में लहराया परचम
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?