Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर भारत सरकार ने 8 सड़क खंडों के विकास के लिए स्वीकृत किए 892 करोड़ रुपए
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
Screenshot 2026 03 11 17 21 20 67 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दुरुपयोग पर प्रशासन सख्त, रायगढ़ में होटलों व रेस्टोरेंट में औचक जांच
CHHATTISGARH RAIGARH
Screenshot 2026 03 11 17 17 50 45 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
कलेक्टर के निर्देशन में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर की गई कार्रवाई, 11 वाहन जब्त
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260311 WA0007
पुसौर के पांच ग्राम पंचायतों में स्वच्छता गतिविधियों का निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260311 WA0006 1
सूखा नशा की खेती के खिलाफ 12 मार्च को भाजपा कार्यालय घेराव और संगठनात्मक बैठक
CHHATTISGARH RAIGARH
Screenshot 2026 03 11 12 47 20 38 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
स्काई एलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड में मनाया गया 55वां सुरक्षा सप्ताह
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर भारत सरकार ने 8 सड़क खंडों के विकास के लिए स्वीकृत किए 892 करोड़ रुपए

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर भारत सरकार ने 8 सड़क खंडों के विकास के लिए स्वीकृत किए 892 करोड़ रुपए

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 14, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

राज्य के 6 जिलों में 324 किमी सड़क का होगा विकास, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी को दिया धन्यवाद

रायपुर. 14 अक्टूबर 2024. केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में आठ सड़क खंडों के विकास के लिए 892 करोड़ 36 लाख रुपए मंजूर किए हैं। इस राशि से राज्य के छह जिलों में करीब 324 किलोमीटर सड़कों के विकास और उन्नयन के कार्य किए जाएंगे।

भारत सरकार ने आज राशि स्वीकृति का आदेश राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग के सचिव को भेजा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य में सड़कों के विकास के लिए इतनी बड़ी राशि देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी को धन्यवाद दिया है।

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सीआरआईएफ (Central Road & Infrastructure Fund) से मंजूर की गई इस राशि के लिए भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में सड़कों के निर्माण में केंद्र सरकार का लगातार सहयोग मिल रहा है। इस राशि से बेमेतरा, मुंगेली, राजनांदगांव, जशपुर, बिलासपुर और खैरागढ़ जिले में आठ सड़क खंडों का चौड़ीकरण, मजबूतीकरण और उन्नयन होगा।

राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रदेश के छह जिलों में कुल 323.9 किलोमीटर सड़क खंडों के विकास के लिए इस साल 9 सितम्बर को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया था। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने विगत 30 सितम्बर को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के साथ नई दिल्ली में हुई बैठक में इस प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति दी थी। भारत सरकार द्वारा आज इसके लिए 892 करोड़ 36 लाख रुपए की स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया गया है।

भारत सरकार द्वारा मंजूर की गई 892 करोड़ 36 लाख रुपए की राशि से बेमेतरा और मुंगेली जिले में नांदघाट-मुंगेली सड़क खंड में 39 किलोमीटर लंबाई और बेमेतरा-नवागढ़-मुंगेली सड़क खंड में 43 किलोमीटर लंबाई का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जाएगा। राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव-चौकी-मोहला मानपुर सड़क खंड में 96.2 किलोमीटर, जशपुर जिले के बागबहार-कोतबा सड़क खंड में 13.5 किलोमीटर, लुड़ेंग-तपकरा-लावाकेरा सड़क खंड में 41 किलोमीटर और जशपुर-आस्टा-कुसमी सड़क खंड में 28 किलोमीटर लंबाई के मजबूतीकरण का कार्य भी इनमें शामिल हैं। बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी-सरवानी-पसीद-अमलडिहा-बरतोरी-दगोरी सड़क खंड के 32.8 किलोमीटर तथा राजनांदगांव और खैरागढ़ जिले के राजनांदगांव-कवर्धा-पोंडी सड़क खंड के 30.4 किलोमीटर का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण का कार्य भी इस राशि से किया जाएगा।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article download 61 पीएचई में 261 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू
Next Article IMG 20241014 WA0049 गर्भवती महिलाओं की सुरक्षित प्रसव के लिए बेहतर सुविधा – स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

Screenshot 2026 03 11 17 21 20 67 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दुरुपयोग पर प्रशासन सख्त, रायगढ़ में होटलों व रेस्टोरेंट में औचक जांच
CHHATTISGARH RAIGARH March 11, 2026
Screenshot 2026 03 11 17 17 50 45 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
कलेक्टर के निर्देशन में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर की गई कार्रवाई, 11 वाहन जब्त
CHHATTISGARH sakti March 11, 2026
IMG 20260311 WA0007
पुसौर के पांच ग्राम पंचायतों में स्वच्छता गतिविधियों का निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH March 11, 2026
IMG 20260311 WA0006 1
सूखा नशा की खेती के खिलाफ 12 मार्च को भाजपा कार्यालय घेराव और संगठनात्मक बैठक
CHHATTISGARH RAIGARH March 11, 2026
Screenshot 2026 03 11 12 47 20 38 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
स्काई एलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड में मनाया गया 55वां सुरक्षा सप्ताह
CHHATTISGARH खरसिया March 11, 2026

Popular Post

Screenshot 2026 03 11 17 21 20 67 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दुरुपयोग पर प्रशासन सख्त, रायगढ़ में होटलों व रेस्टोरेंट में औचक जांच
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?