Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम सेम्हरादैहान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260515 WA0003
निष्पक्ष कलम को राष्ट्रीय सम्मान: सुधीर चौहान को ‘नेशनल एडिटर गौरव अवॉर्ड’, पत्रकारिता की साख को मिला नया संबल
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260515 WA0001
वेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’ से महिलाओं को मिलेगी आजीविका
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260514 WA0008
खरसिया विधायक उमेश पटेल ने 49 गांवों में बोर खनन और पंप स्थापना के लिए भेजा 47.50 लाख का प्रस्ताव
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260514 WA0006
निगम की संपत्ति से छेड़छाड़ और अवैध निर्माण मामले में एफआईआर दर्ज
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260514 WA0004
बस स्टैंड से मां-बेटे रहस्यमयी तरीके से लापता..8 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, पति-पिता मिनकेतन यादव का रो-रो कर बुरा हाल
CHHATTISGARH लैलूंगा
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम सेम्हरादैहान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम सेम्हरादैहान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 11, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read
IMG 20230811 WA0004

रायपुर।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सेम्हरादैहान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस दौरान ठाकुर प्यारे लाल सिंह उद्यान में पौधरोपण किया। उन्होंने ठाकुर प्यारे लाल सिंह के परिवारजनों से भी मुलाकात की। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक मोहला-मानपुर श्री इन्द्रशाह मंडावी, राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक डोंगरगांव श्री दलेश्वर साहू, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक डोंगरगढ़ श्री भुनेश्वर बघेल, समाज सेवी श्री पदम कोठारी, समाज सेवी श्री रतन यादव, सरपंच श्री दिनेश सिंह ठाकुर अन्य जनप्रतिनिधि, संभागायुक्त श्री महादेव कावरे, आईजी श्री राहुल भगत, कलेक्टर श्री डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री अभिषेक मीणा, जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार, एसडीएम राजनांदगांव श्री अरूण वर्मा सहित ठाकुर, प्यारे लाल सिंह के परिजन श्री नीलकांत सिंह, श्री आशीष सिंह, श्री श्रीकांत सिंह, श्री विश्वजीत सिंह, श्री सौमित्र सिंह, श्री नरेन्द्र सिंह सहित अन्य सदस्य, पंचगण, अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। इसके अलावा ठाकुर प्यारे लाल सिंह के अन्य परिजन इंदौर, श्रीनगर, भोपाल, बीना, दुर्ग, रायपुर से भी इस अवसर पर उपस्थित हुए।

उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह का जन्म 21 दिसम्बर 1891 को राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सेम्हरादैहान में हुआ था। इनके पिता ठाकुर दीनदयाल सिंह एवं माता श्रीमती नर्मदा देवी सिंह थी। इन्होंने वर्ष 1914 में नांदगांव रियासत के दीवान हटाओ आंदोलन तथा वर्ष 1919, 1924 एवं 1933 में बीएनसी मिल मजदूरों की हड़ताल का नेतृत्व करते हुए मजदूरों के अधिकार के लिए संघर्ष किया। वर्ष 1920 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर उनके द्वारा चलाए जा रहे असहयोग आंदोलन के दौरान वकालत का त्याग कर दिया। वे वर्ष 1924 में राजनांदगांव नगर पालिका तथा वर्ष 1936, 1940 एवं 1944 में रायपुर नगर के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वर्ष 1930 में किसान आंदोलन का नेतृत्व करने के कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन इस आंदोलन में सतत रूप से शामिल होने के कारण उन्हें वर्ष 1932 में पुन: रायपुर में गिरफ्तार कर लिया गया।

ठाकुर प्यारे लाल सिंह वर्ष 1933 में रायपुर से विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। उन्होंने वर्ष 1936 में रायपुर में छत्तीसगढ़ कॉलेज की स्थापना के लिए छत्तीसगढ़ एजुकेशन सोसायटी का गठन किया। जिसमें इनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। इसके अतिरिक्त उन्होंने छत्तीसगढ़ में अनेक सहकारी संघों की स्थापना के लिए विशेष भूमिका निभाई। उन्होंने वर्ष 1946 में छत्तीसगढ़ के देशी रियासतों के भारत संघ में विलय के लिए चलाये गये अभियान का नेतृत्व किया। वर्ष 1952 में पुन: रायपुर से विधायक निर्वाचित होकर नागपुर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे। ठाकुर प्यारे लाल सिंह का 20 अक्टूबर 1954 को देहावसान हो गया और भू-दान आंदोलन के प्रथम शहीद घोषित किए गए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20230811 WA0002 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह का देश की आजादी के लिए अविस्मरणीय योगदान: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Next Article IMG 20230811 WA0005 विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्री मैट्रीक अनुसुचित जनजाति बालिका छात्रावास मे विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर दी गई कानून की जानकारी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260515 WA0003
निष्पक्ष कलम को राष्ट्रीय सम्मान: सुधीर चौहान को ‘नेशनल एडिटर गौरव अवॉर्ड’, पत्रकारिता की साख को मिला नया संबल
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ May 15, 2026
IMG 20260515 WA0001
वेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’ से महिलाओं को मिलेगी आजीविका
CHHATTISGARH sakti May 15, 2026
IMG 20260514 WA0008
खरसिया विधायक उमेश पटेल ने 49 गांवों में बोर खनन और पंप स्थापना के लिए भेजा 47.50 लाख का प्रस्ताव
CHHATTISGARH RAIGARH May 14, 2026
IMG 20260514 WA0006
निगम की संपत्ति से छेड़छाड़ और अवैध निर्माण मामले में एफआईआर दर्ज
CHHATTISGARH RAIGARH May 14, 2026
IMG 20260514 WA0004
बस स्टैंड से मां-बेटे रहस्यमयी तरीके से लापता..8 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, पति-पिता मिनकेतन यादव का रो-रो कर बुरा हाल
CHHATTISGARH लैलूंगा May 14, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?