Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मिनीमाता का पूरा जीवन मानवता एवं जन कल्याण के लिए समर्पित : अरुण साव
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
1000284585
फसल मजबूत करने अब मिलेगा नया खाद, अधिसूचना जारी,सल्फर कोटेड यूरिया” को नाम दिया गया यूरिया गोल्ड
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260218 WA0010
बकायादारों पर निगम की सख्ती — काटे गए नल कनेक्शन
Uncategorized
IMG 20260218 WA0009
एमजी कालेज के वार्षिक सम्मेलन में सांसद राधेश्याम राठिया मुख्यातिथ्य के तौर पर हुए शामिल
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260218 WA0007
समाज सेविका सरिता डहरिया ने अपना जन्मदिन विकलांग बच्चों व वृद्ध लोगो के साथ मनाया
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260218 WA0005
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोडतराई में क्लब क्लस्टर स्तरीय कैरियर गाइडेंस कार्यशाला का आयोजन
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » मिनीमाता का पूरा जीवन मानवता एवं जन कल्याण के लिए समर्पित : अरुण साव

मिनीमाता का पूरा जीवन मानवता एवं जन कल्याण के लिए समर्पित : अरुण साव

Bhavyachhattisgarh
Bhavyachhattisgarh April 25, 2025 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read
IMG 20250425 WA0052

रायपुर. 25 अप्रैल 2025. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा है कि सतनामी समाज एवं छत्तीसगढ़ के गौरव पूर्व सांसद स्वर्गीय मिनीमाता का जीवन जन सेवा एवं संघर्षों में व्यतीत हुआ है। उन्होंने गरीबों, दीन-हीनों एवं जरूरतमंदों की सेवा में आजीवन अपने आप को समर्पित किया था। उनका पूरा जीवन मानवता एवं जन कल्याण के लिए समर्पित रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम भंडेरा में आयोजित स्वर्गीय मिनीमाता के मूर्ति अनावरण एवं सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। सांसद श्री भोजराज नाग, विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद और श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यक्रम में कहा कि उस दौर में जब महिलाओं को अपने घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं थी, स्वर्गीय मिनीमाता को छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद बनने का गौरव हासिल हुआ था। उन्होंने कहा कि गरीबों और वंचित वर्गों के साथ-साथ पीड़ित मानवता की सेवा में मिनीमाता का योगदान अनुपम एवं अद्वितीय है। हम सभी को गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा की सीख मिनीमाता से लेना चाहिए।

सांसद श्री भोजराज नाग ने वंचित वर्गों के कल्याण तथा समाज के नवनिर्माण में स्वर्गीय मिनीमाता के योगदानों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मिनीमता ने जीवन पर्यंत समाज में फैली कुरीतियों और विसंगतियों को दूर करने में बहुमूल्य भूमिका निभाई। विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने स्वर्गीय मिनीमाता के योगदानों को रेखांकित करते हुए उन्हें समाज के शोषित, पीड़ित एवं वंचित वर्गों का सच्चा हितैषी बताया। उन्होंने कहा कि आप सबकी कृपा और आशीर्वाद से ग्राम भंडेरा के मेरे जैसे एक साधारण व्यक्ति को विधायक बनने का गौरव प्राप्त हुआ है।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले समाज के प्रतिभाशाली लोगों का सम्मान किया गया। पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, पूर्व विधायक सर्वश्री बिरेन्द्र साहू, राजेन्द्र राय, दयाराम साहू तथा नगर पंचायत गुण्डरदेही के अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा सतनामी समाज के पदाधिकारी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20250425 WA0051 अवैध लकड़ी की तस्करी पर वन विभाग की कार्यवाही
Next Article IMG 20250426 WA0021 रायगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में सड़क दुर्घटनाओं और मुआवजा दावों पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

1000284585
फसल मजबूत करने अब मिलेगा नया खाद, अधिसूचना जारी,सल्फर कोटेड यूरिया” को नाम दिया गया यूरिया गोल्ड
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 18, 2026
IMG 20260218 WA0010
बकायादारों पर निगम की सख्ती — काटे गए नल कनेक्शन
Uncategorized February 18, 2026
IMG 20260218 WA0009
एमजी कालेज के वार्षिक सम्मेलन में सांसद राधेश्याम राठिया मुख्यातिथ्य के तौर पर हुए शामिल
CHHATTISGARH खरसिया February 18, 2026
IMG 20260218 WA0007
समाज सेविका सरिता डहरिया ने अपना जन्मदिन विकलांग बच्चों व वृद्ध लोगो के साथ मनाया
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 18, 2026
IMG 20260218 WA0005
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोडतराई में क्लब क्लस्टर स्तरीय कैरियर गाइडेंस कार्यशाला का आयोजन
CHHATTISGARH RAIGARH February 18, 2026

Popular Post

1000284585
फसल मजबूत करने अब मिलेगा नया खाद, अधिसूचना जारी,सल्फर कोटेड यूरिया” को नाम दिया गया यूरिया गोल्ड
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?