Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मतदान दलों के प्रशिक्षण में पहुंचे कलेक्टर, अधिकारियों को किया प्रोत्साहित
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260423 WA0012
ऑपरेशन आघात” में सप्ताह के भीतर अवैध गांजा पर तीसरी बड़ी कार्रवाई—खरसिया में 52 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260423 WA0006
तमनार ब्लाक के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. फणीन्द्रनाथ पटनायक का निधन पत्रकार जगत में शोक की लहर
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260423 WA0011
ट्रेक्टर बाईक में आमने सामने भिड़ंत , एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260423 WA0009
जंगल में हाथी शावक की संदिग्ध मौत
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260423 WA0008
छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य ‘विष्णु महायज्ञ’ एवं ‘बटुक संस्कार’ संपन्न
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » मतदान दलों के प्रशिक्षण में पहुंचे कलेक्टर, अधिकारियों को किया प्रोत्साहित

मतदान दलों के प्रशिक्षण में पहुंचे कलेक्टर, अधिकारियों को किया प्रोत्साहित

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 26, 2024 CHHATTISGARH
Share
2 Min Read
IMG 20240426 WA0031

मुंगेली 26 अप्रैल 2024// कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव आज करही स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला तथा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में चल रहे पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण में पहुंचे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने में मतदान दलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे अधिकारियों से ई.वी.एम., वीवीपीएटी, कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, मॉक पोल,सीलिंग प्रोसेस, मतदाता पर्ची आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा मतदान प्रक्रिया के संबंध में प्रश्न भी पूछे। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने तथा मतदान की प्रक्रिया को बारीकी से समझने के लिए कहा, ताकि मतदान के दिन किसी भी प्रकार की परेशानी ना आएं। उन्होने अधिकारियों को मॉक पोल एवं मतदान प्रक्रिया समय से शुरू करने तथा सभी मतदान दलों को समन्वय से कार्य करने के लिए कहा। कलेक्टर श्री देव ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र में मतदाता सहायता केंद्र भी बनाए गए है, जहां पर बीएलओ के माध्यम से कोई भी मतदाता सूची में अपना नाम देख सकता है। उन्होने ने कहा कि गर्मी को देखते हुए मतदाताओं की सुविधा का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। सभी मतदान केंद्रों में पेयजल, छाया सहित प्रतीक्षा कक्ष भी स्थापित किया जा रहे हैं।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र में कतार व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए सहयोगी दल की भी ड्यूटी लगाई गई है, ताकि मतदाताओं को किसी भी प्रकार से असुविधा न हो। इसके साथ-साथ मतदाताओं के सहयोग के लिए मतदान संगवारी भी तैनात रहेंगे, जो दिव्यांग, बुजुर्ग, एवं गर्भवती मतदाताओं को विशेष सहयोग प्रदान करेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान, संयुक्त कलेक्टर श्री गिरीश कुमार रामटेके, एसडीएम लोरमी श्री गिरधारी लाल यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article download 11 12 प्रकार के पहचान पत्रों में से किसी भी एक से कर सकते हैं मतदान
Next Article IMG 20240426 WA0034 मतदाता जागरूकता के लिए रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल की अनुकरणीय पहल,स्याही लगी उंगली दिखाने पर इलाज में 30 प्रतिशत की होगी बचत

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260423 WA0012
ऑपरेशन आघात” में सप्ताह के भीतर अवैध गांजा पर तीसरी बड़ी कार्रवाई—खरसिया में 52 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
CHHATTISGARH खरसिया April 23, 2026
IMG 20260423 WA0006
तमनार ब्लाक के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. फणीन्द्रनाथ पटनायक का निधन पत्रकार जगत में शोक की लहर
CHHATTISGARH RAIGARH April 23, 2026
IMG 20260423 WA0011
ट्रेक्टर बाईक में आमने सामने भिड़ंत , एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
CHHATTISGARH RAIGARH April 23, 2026
IMG 20260423 WA0009
जंगल में हाथी शावक की संदिग्ध मौत
CHHATTISGARH RAIGARH April 23, 2026
IMG 20260423 WA0008
छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य ‘विष्णु महायज्ञ’ एवं ‘बटुक संस्कार’ संपन्न
CHHATTISGARH RAIGARH April 23, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?