Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मतदान अधिकारी क्रमांक 02 व 03 का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
Screenshot 2026 06 08 21 23 47 89 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
खरसिया राठौर भवन में सम्पन्न हुआ प्रदेश स्तरीय राठौर समाज छात्र व छात्रा सम्मान समारोह
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
IMG 20260608 WA0004
प्रतिभाओं के सम्मान से गौरवान्वित हुआ चौहान समाज, शिक्षा व करियर मार्गदर्शन का मिला अमूल्य संदेश
CHHATTISGARH बरमकेला
IMG 20260606 WA0012
बाराद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260606 WA0009
स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित|
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260603 WA0005
कल कया में लगेगा सुशासन समाधान शिविर, विभागीय अधिकारी करेंगे समस्याओं का निराकरण
CHHATTISGARH घरघोड़ा
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » मतदान अधिकारी क्रमांक 02 व 03 का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

मतदान अधिकारी क्रमांक 02 व 03 का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 16, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20240416 WA0019

बेमेतरा 16 अप्रैल 2024:- लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए नियुक्त मतदान अधिकारी क्रमांक 02 एवं मतदान अधिकारी क्रमांक-03 का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण आज संपन्न हुआ | प्रशिक्षण प्रातः 10.00 बजे से जिला मुख्यालय स्थित शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बेमेतरा एवं शासकीय शिवलाल राठी उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बेमेतरा में आयोजित किया गया | कलेक्टर श्री शर्मा लगातार प्रशिक्षण ले रहे मतदान अधिकारीयों से रूबरू होकर दिशा निर्देश दें रहें है | कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शर्मा ने निरीक्षण के दौरान कहा कि मतदान दल में निर्वाचन कार्य संपन्न कराने नियुक्त मतदान अधिकारी-2 व 3 गंभीरतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए यह जरूरी है कि सभी अधिकारी प्रशिक्षण के दौरान बताई गई बातों को ध्यानपूर्वक सुनें एवं अमल में लाएं। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को ईवीएम और वीवीपैट, बैलेट यूनिट मशीन की गतिविधियों को स्वयं संचालित कर देखने कहा । उन्होंने मास्टर ट्रेनर को कहा कि मतदान कराने में होने वाली समस्याओं एवं उनके समाधान के संबंध में अच्छे से जानकारी दें।
कलेक्टर श्री शर्मा ने सभी अधिकारियों को निर्वाचन कार्य में उत्साहपूर्वक भाग लेने कहा । उन्होंने कहा कि मतदान अधिकारी की नियुक्ति संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिए मतदान केन्द्र पर की गई व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ वहां पर नियुक्त कर्मचारियों की निष्पक्षता, सजगता सौर कार्यकुशलता पर निर्भर करता है। इसके लिए मतदान केन्द्र के प्रमुख अधिकारी के रूप में मतदान अधिकारी को मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया का पूरा ज्ञान होना चाहिए। ताकि वह सहयोगी कर्मचारियों को मार्गदर्शन देने के साथ-साथ कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आत्मविश्वास के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। इस दौरान जिलाधीश स्वयं प्रशिक्षणकर्ता के रूप में कुर्सी में बैठकर प्रशिक्षण देखी इस दौरान उन्होंने ट्रेनरों से सवाल किये और दिशा निर्देश दिए | बता दें की शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय में कुल 511 मतदान अधिकारीयों में 11 अनुपस्थित तथा शासकीय शिवलाल राठी उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में 366 मतदान अधिकारीयों में से 3 अनुपस्थित थे | कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शर्मा ने संबंधित अधिकारी कों अनुपस्थित लोगों कों कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है | मास्टर ट्रेनर श्री गौकरण पाटिल, श्री घनश्याम मांडले, श्री श्याम सिंह, श्री एस.पी.कोशले, श्री जीवधन देवांगन, श्री एस.एस. ठाकुर, श्री यशपाल राजपूत द्वारा सभी मतदान अधिकारीयों को अपने-अपने स्तर से अधिकारियों को सैद्धांतिक प्रशिक्षण के साथ ही ईव्हीएम तथा वीवीपैट मशीन का हैंड्स ऑन प्रशिक्षण दे रहें है। साथ ही उन्हें मतदान प्रक्रिया, ईव्हीएम सिलिंग, मॉक पोल, विभिन्न सूचना प्रपत्र आदि की भी विस्तार से जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ टेकचंद अग्रवाल, अपर कलेक्टर डा. अनिल वाजपेयी, संयुक्त कलेक्टर अंकिता गर्ग, डिप्टी कलेक्टर दिव्या पोटाई, जिला शिक्षा अधिकारी श्री कमल कपूर सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे |

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article download 1 बाल विवाह पर रोकथाम हेतु करें संभव प्रयास – कलेक्टर
Next Article IMG 20240416 WA0020 मतदाता जागरूकता के लिए जिले में जारी है मतदान जागरूकता कार्यक्रम

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

Screenshot 2026 06 08 21 23 47 89 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
खरसिया राठौर भवन में सम्पन्न हुआ प्रदेश स्तरीय राठौर समाज छात्र व छात्रा सम्मान समारोह
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया June 8, 2026
IMG 20260608 WA0004
प्रतिभाओं के सम्मान से गौरवान्वित हुआ चौहान समाज, शिक्षा व करियर मार्गदर्शन का मिला अमूल्य संदेश
CHHATTISGARH बरमकेला June 8, 2026
IMG 20260606 WA0012
बाराद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti June 6, 2026
IMG 20260606 WA0009
स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित|
CHHATTISGARH खरसिया June 6, 2026
IMG 20260603 WA0005
कल कया में लगेगा सुशासन समाधान शिविर, विभागीय अधिकारी करेंगे समस्याओं का निराकरण
CHHATTISGARH घरघोड़ा June 3, 2026

Popular Post

Screenshot 2026 06 08 21 23 47 89 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
खरसिया राठौर भवन में सम्पन्न हुआ प्रदेश स्तरीय राठौर समाज छात्र व छात्रा सम्मान समारोह
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?