Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक और माइक्रो आब्जर्वर को दिया गया द्वितीय चरण का मतगणना प्रशिक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260305 112558
बिग ब्रेकिंग पुलिस हिरासत में टॉर्चर के कारण संदिग्ध की बिगड़ी थी हालत,रायपुर में इलाज के दौरान मौत
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260304 WA0005
गोबरसिंहा गांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली का पर्व
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260303 WA0038
भाजपा ने किया संगठन विस्तार,चूड़ामणि बनें जिला प्रभारी भाजपा सोशल मीडिया
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
Screenshot 2026 03 03 21 59 04 75 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
भाजपा राज में सुरक्षित नहीं निर्दोष: खरसिया के परसकोल निवासी ग्रामीण को पुलिस की बर्बरता ने किया अपाहिज!
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
IMG20260302152705
खरसिया पुलिस हिरासत में संदिग्ध की बिगड़ी हालत, परिजनों ने लगाया टॉर्चर का आरोप
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक और माइक्रो आब्जर्वर को दिया गया द्वितीय चरण का मतगणना प्रशिक्षण

मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक और माइक्रो आब्जर्वर को दिया गया द्वितीय चरण का मतगणना प्रशिक्षण

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 30, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read
IMG 20240530 WA0019

सक्ती 30 मई 2024// कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो के दिशा-निर्देशन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरूण सोम द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतगणना कार्य के लिए नियोजित सभी काऊंटिंग पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक और माइक्रो आब्जर्वर को आज जिला कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में द्वितीय मतगणना प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण में उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत पूरी सतर्कता से त्रुटिरहित कार्य करने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण में मतगणना दिवस के दिन स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्ष में अपेक्षित नियमों के पालन के बारे में भी बताया गया।
प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरूण सोम ने कहा की द्वितीय मतगणना प्रशिक्षण में आज सभी अधिकारी कर्मचारी मतगणना से सम्बंधित सभी जरुरी प्रक्रियाओं तथा महत्वपूर्ण बिंदुओं को पुन: अच्छी तरह से समझ लें तथा किसी भी प्रकार की शंका होने पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में ही उसका उपाय समझे। ताकि मतगणना करते समय किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान दिवस के तरह ही मतगणना दिवस भी बहुत ही महत्वपूर्ण होता है l इसलिए मतगणना कार्य के लिए नियुक्त सभी अधिकारी कर्मचारी अपने-अपने दायित्वो का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंl उन्होंने बताया कि 04 जून को कृषि उपज मंडी परिसर, नंदेली भांठा में मतगणना कार्य की जाएगी। गौरतलब है कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सक्ती-35, चंद्रपुर- 36 और जैजैपुर-37 के इव्हीएम मतों की गणना के लिए 14-14 टेबल लगाए जाने हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा सक्ती-35 में 17 राउंड, विधानसभा चन्द्रपुर-36 में 19 राउंड, विधानसभा जैजैपुर-37 में 20 राउंड में ईव्हीएम मशीनों की गणना की जायेगी।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा मतगणना के दौरान अपनाई जाने वाली सभी प्रक्रियाओं और आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। उन्होंने मतगणना से संबंधित व्यवस्थाओं के अलावा आयोग के दिशा निर्देशों के संबंध में भी विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने मतगणना के पूर्व की तैयारी, मानव संसाधन एवं अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था, ईव्हीएम से मतगणना की प्रक्रिया सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण में मतगणना कर्मियों के शंकाओं का समाधान भी किया गया। प्रशिक्षण में कण्ट्रोल यूनिट के मतों की गणना की संपूर्ण प्रक्रिया को सरलता से समझाया गया। इसके साथ ही प्रशिक्षण में सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समन्वय एवं तालमेल के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्ण मतगणना के लिए उपयोगी सुझाव एवं निर्देश भी दिए गए। मतगणना के द्वितीय प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरुण कुमार सोम, डाक मतपत्र नोडल अधिकारी श्री विश्वास कुमार, निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री राधेश्याम साहू, निर्वाचन कार्यालय के श्री श्रवण गभेल, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स, मतगणना कार्य के लिए नियुक्त सभी मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माइक्रो आब्जर्वर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article news प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा 9 जून को
Next Article IMG 20240530 WA0020 30 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करते 01 आरोपी गिरफ्तार

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260305 112558
बिग ब्रेकिंग पुलिस हिरासत में टॉर्चर के कारण संदिग्ध की बिगड़ी थी हालत,रायपुर में इलाज के दौरान मौत
CHHATTISGARH खरसिया March 5, 2026
IMG 20260304 WA0005
गोबरसिंहा गांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली का पर्व
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ March 4, 2026
IMG 20260303 WA0038
भाजपा ने किया संगठन विस्तार,चूड़ामणि बनें जिला प्रभारी भाजपा सोशल मीडिया
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ March 4, 2026
Screenshot 2026 03 03 21 59 04 75 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
भाजपा राज में सुरक्षित नहीं निर्दोष: खरसिया के परसकोल निवासी ग्रामीण को पुलिस की बर्बरता ने किया अपाहिज!
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया March 3, 2026
IMG20260302152705
खरसिया पुलिस हिरासत में संदिग्ध की बिगड़ी हालत, परिजनों ने लगाया टॉर्चर का आरोप
CHHATTISGARH खरसिया March 3, 2026

Popular Post

IMG 20260305 112558
बिग ब्रेकिंग पुलिस हिरासत में टॉर्चर के कारण संदिग्ध की बिगड़ी थी हालत,रायपुर में इलाज के दौरान मौत
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?