Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: बोडोलैंड के मुख्य कार्यकारी सदस्य श्री प्रमोद बोरो ने किया रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) का अवलोकन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260819 WA0006
नकली लुब्रिकेंट ऑयल रैकेट का भंडाफोड़, FIR दर्ज, HPCL के नाम पर बेचा जा रहा था कथित नकली ‘एनक्लो-68’ ऑयल, 26-26 लीटर की तीन बाल्टियां जब्त
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260819 WA0005
रपटा पुल पर उफनती नदी बनी ग्रामीणों की मुसीबत, चार दिनों से आवागमन ठप, स्कूल नहीं जा पा रहे बच्चे
CHHATTISGARH RAIGARH धरमजयगढ़
Screenshot 2026 08 19 19 22 18 69 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7 1
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर ABPSS की केंद्र सरकार से पुनः पहल
नई दिल्ली मुंबई
गेरवानी शराब दुकान में पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग, प्रायवेट गार्ड घायल, पूंजीपथरा पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर शुरू की आरोपी की तलाश
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260818 WA0018
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं,आज जनदर्शन में कुल 06 आवेदन हुए प्राप्त
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » बोडोलैंड के मुख्य कार्यकारी सदस्य श्री प्रमोद बोरो ने किया रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) का अवलोकन

बोडोलैंड के मुख्य कार्यकारी सदस्य श्री प्रमोद बोरो ने किया रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) का अवलोकन

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 17, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20230817 WA0032

रायपुर, 17 अगस्त 2023/ बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी सदस्य श्री प्रमोद बोरो के नेतृत्व में आई 11 सदस्यीय प्रतिनिधि कमेटी ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान गुरुवार को आरंग विकासखण्ड के सेरीखेड़ी, लखौली और कोसरंगी में संचालित रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) में संचालित हो रही विभिन्न आयमूलक गतिविधियों का जायजा लिया। सर्वप्रथम श्री प्रमोद बोरो सेरीखेड़ी स्थित मल्टी यूटिलिटी सेंटर पहुंचे, यहां उन्होंने सोप यूनिट, गोदना यूनिट, एंब्रॉयडरी आर्ट, राखी निर्माण बेकरी यूनिट, नर्सरी यूनिट, पैकेट ड्रिंकिंग वॉटर यूनिट, नरवा, गोबर पेंट यूनिट, बिहान कैंटीन, मिक्चर निर्माण यूनिट, हथकरघा यूनिट, स्टिचिंग यूनिट, आंगनबाड़ी केंद्र, मोती उत्पादन एवं मछली प्रजनन यूनिट का अवलोकन किया। इस मौके पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव एवं राज्य रीपा के नोडल डॉ. गौरव सिंह भी उपस्थित थे।

बोडोलैंड के मुख्य कार्यकारी सदस्य श्री प्रमोद बोरो ने कहा कि हम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर ही लोगों को रोजगार मुहैया कराने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। हमने छत्तीसगढ़ में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क और मल्टी यूटिलिटी सेंटर को लेकर किए जा रहे कार्यों की सराहना सुनी थी, आज देख भी लिया। इसके बाद मैं कह सकता हूं कि लोगों को पलायन से रोकने के लिए रीपा एक महत्वपूर्ण पहल है।
श्री प्रमोद बोरो ने कहा कि बोडोलैंड में हमारा फोकस स्थानीय पर रोजगार उपलब्ध कराने और गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में है। इस काम को छत्तीसगढ़ सरकार बखूबी कर रही है। उत्पादन से लेकर मार्केटिंग तक एक ही जगह पर सुव्यवस्थित ढंग से काम किया जा रहा है। यह स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने का एक अच्छा तरीका है। रीपा छत्तीसगढ़ सरकार की अच्छी सोच का परिणाम है। हमारे बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र में आने वाले जिलों में 42 हजार से ज्यादा स्व-सहायता समूह कार्यरत हैं। छत्तीसगढ़ सरकार रीपा के जरिए सभी गतिविधियों का संचालन अच्छी तरह से करवा रही है, छत्तीसगढ़ में 300 रीपा तैयार किए जा चुके हैं और ऐसे उत्पाद बनाए जा रहे हैं जो दैनिक उपयोगी है, जो लगातार लोगों की जरूरत के हैं। स्थानीय रोजगार के लिए रीपा की पहल बहुत अच्छी है। मैं छत्तीसगढ़ सरकार और रीपा से जुड़े सभी लोगों को इस रचनात्मक सोच के लिए बधाई देता हूं।

गौठान में एक ही जगह पर खाद, पानी, शेड, चराई की व्यवस्था अच्छी सोच

लखौली में संचालित रीपा में बोडोलैंड के मुख्य कार्यकारी सदस्य श्री प्रमोद बोरो ने दोना पत्तल निर्माण इकाई, अगरबत्ती निर्माण इकाई, झाड़ू निर्माण इकाई, हेचरी इकाई, कुम्हार गुड़ी, इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी एसेंबलिंग, स्टेशनरी एवं प्रिंटिंग इकाई, नमकीन इकाई, लोहार गुड़ी, मोची गुड़ी, सिलाई इकाई, रजक गुड़ी, प्रशिक्षण केंद्र, फ्री वाई फाई जोन का अवलोकन किया एवं जानकारी ली। उन्होंने यहां गौठान का भी निरीक्षण किया और कहा कि यहां पशुओं के लिए बेहद सुव्यवस्थित इंतजाम किया गया है। गौठान में एक ही जगह पर खाद, पानी, शेड, चराई की व्यवस्था सरकार की अच्छी सोच है। श्री प्रमोद ने यहां महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे जैविक खाद एवं कंपोस्ट उत्पादन की प्रकिया को भी समझा।

- Advertisement -
Ad image

कोसरंगी में बैग टेलर के काम को सराहा

बोडोलैंड के मुख्य कार्यकारी सदस्य श्री प्रमोद बोरो ने ग्राम पंचायत कोसरंगी में संचालित रीपा के अवलोकन के दौरान यहां हो रही गतिविधियों को देखा। उन्होंने बैग निर्माण यूनिट के उत्पादों की प्रशंसा की और बैग बनाने वाले टेलर के काम को सराहा। श्री प्रमोद ने कोसरंगी रीपा में स्थापित फर्नीचर यूनिट, डिटर्जेंट निर्माण यूनिट, लोहार गुड़ी, दोना पत्तल यूनिट, पूजा सामग्री निर्माण यूनिट, सिलाई मशीन यूनिट और बैग निर्माण यूनिट का अवलोकन किया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20230817 WA0031 पशुओं के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण के उपायों के संबंध में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन
Next Article IMG 20230817 WA0033 फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से मिल रही ज्ञानवर्धक जानकारी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260819 WA0006
नकली लुब्रिकेंट ऑयल रैकेट का भंडाफोड़, FIR दर्ज, HPCL के नाम पर बेचा जा रहा था कथित नकली ‘एनक्लो-68’ ऑयल, 26-26 लीटर की तीन बाल्टियां जब्त
CHHATTISGARH खरसिया August 19, 2026
IMG 20260819 WA0005
रपटा पुल पर उफनती नदी बनी ग्रामीणों की मुसीबत, चार दिनों से आवागमन ठप, स्कूल नहीं जा पा रहे बच्चे
CHHATTISGARH RAIGARH धरमजयगढ़ August 19, 2026
Screenshot 2026 08 19 19 22 18 69 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7 1
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर ABPSS की केंद्र सरकार से पुनः पहल
नई दिल्ली मुंबई August 19, 2026
गेरवानी शराब दुकान में पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग, प्रायवेट गार्ड घायल, पूंजीपथरा पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर शुरू की आरोपी की तलाश
CHHATTISGARH RAIGARH August 18, 2026
IMG 20260818 WA0018
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं,आज जनदर्शन में कुल 06 आवेदन हुए प्राप्त
CHHATTISGARH sakti August 18, 2026

Popular Post

IMG 20260819 WA0006
नकली लुब्रिकेंट ऑयल रैकेट का भंडाफोड़, FIR दर्ज, HPCL के नाम पर बेचा जा रहा था कथित नकली ‘एनक्लो-68’ ऑयल, 26-26 लीटर की तीन बाल्टियां जब्त
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?