Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: बेमेतरा कुटुम्ब न्यायालय भवन का हुआ भूमिपूजन व शिलान्यास
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260628 WA0002 1
रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: महिला पुलिसकर्मियों को मासिक धर्म स्वच्छता और स्वास्थ्य प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260628 WA0001
लेबर क्वार्टर पर गिरी बाउंड्री वॉल, महिला मजदूर की मौत; कंपनी के दो मालिकों पर एफआईआर दर्ज
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260627 WA0015
रिहायशी इलाके में घुसे दो हाथी, ग्रामीणों ने घेरा; दहशत के बीच घंटों फंसे रहे वन्यजीव, वन विभाग ने की सतर्क रहने की अपील
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260626 185259
सक्ती में दिनदहाड़े गोलीकांड: 25 वर्षीय युवती की हत्या, घर के बाहर मारी गोली; दो बदमाश फरार, इलाके में दहशत
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260626 WA0002
वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में दिए लगभग 5 लाख करोड़ रुपये, वित्त वर्ष 2025-26 में 62,722 करोड़ का ऐतिहासिक योगदान
मुंबई
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » बेमेतरा कुटुम्ब न्यायालय भवन का हुआ भूमिपूजन व शिलान्यास

बेमेतरा कुटुम्ब न्यायालय भवन का हुआ भूमिपूजन व शिलान्यास

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 22, 2024 CHHATTISGARH
Share
2 Min Read
IMG 20241022 WA0036

राज्य के सभी जिलों में गुणवत्तायुक्त तथा सर्वसुविधायुक्त न्यायालय व आवासीय भवन उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता: मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा

रायपुर, 22 अक्टूबर 2024/ मुख्य न्यायाधिपति श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने वर्चुअल माध्यम से बेमेतरा में कुटुम्ब न्यायालय भवन का भूमिपूजन व शिलान्यास किया। मुख्य न्यायाधिपति श्री सिन्हा ने कहा कि हमारी प्राथमिकता छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में गुणवत्तायुक्त तथा सर्वसुविधायुक्त न्यायालय व आवासीय भवन उपलब्ध कराना है। इसी कड़ी में आज कुटुम्ब न्यायालय भवन बेमेतरा का भूमिपूजन व शिलान्यास किया जा रहा है।

मुख्य न्यायाधिपति श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने न्यायालय भवन के गुणवत्तापूर्ण निर्माण व समय-सीमा के अन्तर्गत निर्माण पर बल देते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग तय समय-सीमा के अन्तर्गत इतना अच्छा व गुणवत्तायुक्त न्यायालय भवन तैयार करें। उन्होंने कहा कि नवीन भवन सभी प्रकार की सुविधाओं से सुसज्जित होगा जिससे यहां पक्षकारों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। मुख्य न्यायाधिपति ने कहा कि भवन निर्माण हो जाने के बाद कुटुम्ब न्यायालय के अधिकारी और कर्मचारीगण की कार्य क्षमता बढ़ेगी। उन्होंने न्यायालय परिसर में साफ-सफाई एवं रखरखाव को सुनिश्चित करने की बात कही।

बेमेतरा नवीन कुटुम्ब न्यायालय भवन का निर्माण 18 हजार वर्ग फीट में होगा। जिसमें कोर्ट रूम, न्यायाधीश विश्राम कक्ष, मीटिंग हाल, लाईब्रेरी, काउंसिलिंग रूम, किलकारी रूम, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम, लेखा शाखा, प्रतिलिपि, कम्प्यूटर, रीडर्स, स्टेनो, स्टाफ, न्यायालय अधीक्षक, अधिवक्ता आवक जावक, सेंट्रल फाईलिंग, नजारत, महिला कामन रूम, पुरूष कामन रूम, वेटिंग रूम व इन्फार्मेशन रूम के लिए एक-एक कक्ष होगा तथा दो-दो कक्ष मीडिएशन व स्टोर रूम के लिए होंगे। इस निर्माण को कार्यादेश से कुल 15 माह के भीतर पूर्ण किया जाना है। इस नवीन भवन के लिए 2 करोड़ 73 लाख 86 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त है। इस अवसर पर छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं पोर्टफोलियो न्यायाधीश बेमेतरा श्री न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार व्यास ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20241022 WA0035 धान खरीदी में फर्जीवाड़ा करने वाला केन्द्र प्रभारी रामदास बंजारे गिरफ्तार
Next Article IMG 20241022 WA0040 युवाओं में सेवा और मानवता की भावना जागृत करना है, जिससे वे समाज की बेहतरी में योगदान दे सकें – राज्यपाल

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260628 WA0002 1
रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: महिला पुलिसकर्मियों को मासिक धर्म स्वच्छता और स्वास्थ्य प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH June 28, 2026
IMG 20260628 WA0001
लेबर क्वार्टर पर गिरी बाउंड्री वॉल, महिला मजदूर की मौत; कंपनी के दो मालिकों पर एफआईआर दर्ज
CHHATTISGARH RAIGARH June 28, 2026
IMG 20260627 WA0015
रिहायशी इलाके में घुसे दो हाथी, ग्रामीणों ने घेरा; दहशत के बीच घंटों फंसे रहे वन्यजीव, वन विभाग ने की सतर्क रहने की अपील
CHHATTISGARH घरघोड़ा June 27, 2026
IMG 20260626 185259
सक्ती में दिनदहाड़े गोलीकांड: 25 वर्षीय युवती की हत्या, घर के बाहर मारी गोली; दो बदमाश फरार, इलाके में दहशत
CHHATTISGARH sakti June 26, 2026
IMG 20260626 WA0002
वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में दिए लगभग 5 लाख करोड़ रुपये, वित्त वर्ष 2025-26 में 62,722 करोड़ का ऐतिहासिक योगदान
मुंबई June 26, 2026

Popular Post

IMG 20260628 WA0002 1
रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: महिला पुलिसकर्मियों को मासिक धर्म स्वच्छता और स्वास्थ्य प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?