रायपुर 11 अक्टूबर 2024। धरसींवा ब्लाॅक के मटिया गांव में 15 वर्ष की नाबालिग का विवाह रोका गया। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह को सूचना मिली कि मटिया गांव में नाबालिग का बाल विवाह किया जा रहा है। तत्काल कलेक्टर ने संज्ञान में लेते हुए बाल संरक्षण और पुलिस प्रशासन का तत्काल मौके के लिए रवाना किया। टीम ने वहां पहुंचकर परिवार को समझाइश दी और बाल विवाह को रोका गया।
बाल विवाह को समझाइश देकर रोका गया
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
