Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: बाढ़ में राहत और बचाव के लिए तैयारी रखें पूरी-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
2968fe7829804f35a2b869d836ff10a0
सरिया में 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल भवन का भूमिपूजन, क्षेत्र में खुशी की लहर
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260503 WA0005 1
आईपीएल सट्टा के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़: सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260503 WA0005
आईपीएल सट्टेबाजी का भंडाफोड़: ऐप के जरिए ऑनलाइन बेटिंग चलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 30 हजार के मोबाइल जब्त
CHHATTISGARH sakti
IMG20260502175749
May 2, 2026
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260501 WA0017
खैरझिटी में जुआ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 आरोपी गिरफ्तार, 11,700 रुपये नगद जब्त
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » बाढ़ में राहत और बचाव के लिए तैयारी रखें पूरी-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

बाढ़ में राहत और बचाव के लिए तैयारी रखें पूरी-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu July 30, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20240730 WA0011

रायगढ़, 30 जुलाई 2024/ कलेक्टर श्री गोयल ने जिले में बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति न बने इसके लिए अधिकारियों को विशेष रूप से निगरानी रखने के निर्देश समय-सीमा की बैठक में दिए। उन्होंने जल संसाधन विभाग से बांधों के जल भराव और जल निकासी के संबंध में जानकारी ली। कार्यपालन अभियंता ने बताया कि हीराकुद बांध के 20 गेट खोले गए हैं। जिससे यहां जलस्तर नियंत्रित है। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि ओडिसा में अधिकारियों से सतत समन्वय रखें। इसके साथ ही गंगरेल बांध के खोले जाने से यहां के जलस्तर में बढ़ोत्तरी की भी मॉनिटरिंग करें। उन्होंने एसडीएम रायगढ़ को पुसौर इलाके में खास तौर पर डूबान और प्रभावित क्षेत्रों के निगरानी के लिए कहा और आपातकालीन स्थिति से निपटने पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए।
नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री आवास निर्माण में धीमी प्रगति को लेकर कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने लैलूंगा और पुसौर के सीएमओ को कार्य में लापरवाही को लेकर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि अधिकारियों को उनके क्षेत्र में बनने वाले आवासों के निर्माण में प्रगति को लेकर नियमित समीक्षा के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर श्री गोयल ने बिना सूचना लंबे समय से अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही के संबंध में दिए पिछली बैठक में विभागों द्वारा की गई कार्यवाही के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नियमानुसार सभी अनुपस्थित लोगों पर कार्यवाही की जाए। कलेक्टर श्री गोयल ने असंगठित श्रमिकों के आयुष्मान, राशन और मनरेगा कार्ड निर्माण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने लक्ष्य के अनुसार श्रमिकों के काड्र्स निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने जल शक्ति अभियान के तहत जल संरचनाओं के जियो टैगिंग का काम पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के बीमा के संबंध में कृषि अधिकारी से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि 31 जुलाई अंतिम तिथि है। इसलिए 2 दिनों में किसानों का अधिक अधिक से फसल बीमा के लिए प्रस्ताव भेजें।
कलेक्टर श्री गोयल ने खाद्य विभाग के काम-काज की समीक्षा करते हुए मिलिंग उपरांत मिलर्स से चावल जमा किए जाने के संबंध में खाद्य अधिकारी से जानकारी ली। उन्होंने खाद्य विभाग के अमले को मिलर्स द्वारा चावल जमा करवाने में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही इसकी नियमित रूप से समीक्षा किए जाने के निर्देश दिए। इसी के साथ उन्होंने पीडीएस बारदाने जमा किए जाने के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर श्री गोयल ने सभी एसडीएम से कहा कि उनके क्षेत्र अंतर्गत जल्द पीडीएस बारदाने जमा किए जाने के लक्ष्य की समीक्षा कर काम में तेजी बनाए रखें।
कलेक्टर श्री गोयल ने प्रयास आवासीय विद्यालय प्रारंभ किए जाने की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। बताया गया कि लाइवलीहुड कॉलेज में संचालन शुरू किया जाएगा। वहां इसके लिए जरूरी तैयारी की जा रही है। कलेक्टर श्री गोयल ने भवन में पीडब्ल्यूडी के माध्यम से आवश्यक व्यवस्थाएं करवाने के निर्देश दिए। रायगढ़ में रोजगार मेला आयोजित किए जाने को लेकर रोजगार और उद्योग विभाग को तैयारियों के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय, आयुक्त नगर निगम श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article 7d8c9904d09b40c4b629f02b7a37d404 राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को दी गई भावभीनी विदाई
Next Article IMG 20240730 WA0012 डेंगू के रोकथाम के लिए शहर में जन-जागरूकता के साथ सोर्स रिडक्शन के दोहरे मोर्चे पर करना होगा काम- कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

2968fe7829804f35a2b869d836ff10a0
सरिया में 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल भवन का भूमिपूजन, क्षेत्र में खुशी की लहर
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ May 4, 2026
IMG 20260503 WA0005 1
आईपीएल सट्टा के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़: सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti May 3, 2026
IMG 20260503 WA0005
आईपीएल सट्टेबाजी का भंडाफोड़: ऐप के जरिए ऑनलाइन बेटिंग चलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 30 हजार के मोबाइल जब्त
CHHATTISGARH sakti May 3, 2026
IMG20260502175749
May 2, 2026
CHHATTISGARH खरसिया May 2, 2026
IMG 20260501 WA0017
खैरझिटी में जुआ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 आरोपी गिरफ्तार, 11,700 रुपये नगद जब्त
CHHATTISGARH sakti May 1, 2026

Popular Post

2968fe7829804f35a2b869d836ff10a0
सरिया में 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल भवन का भूमिपूजन, क्षेत्र में खुशी की लहर
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?