खरसिया।प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी खरसिया शिवसेना इकाई के कार्यकर्ताओं ने की विशाल चुनरी यात्रा का आयोजन, सैकड़ों की संख्या में महिलाएं हुई शामिल खरसिया शिवसेना इकाई द्वारा चैत्र नवरात्रि की षष्टमी को मातारानी की भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई।
बाजे-गाजे और मातारानी के जसगीत के साथ श्रद्धालु झूमते गाते हुए 150 मीटर चुनरी यात्रा निकाली। जो शीतला माता मंदिर हमालपारा से लेकर मनोकामना चुनरी यात्रा की शुरुवात की गई।
मार्ग में कई भक्त चुनरी चढ़ाते गए और चुनरी लम्बी होती गयी। गायत्री माता मन्दिर में विशाल चुनरी चढ़ा कर पूजा अर्चना की गई।
मनोकामना चुनरी यात्रा बस्ती चौक, काली माता मंदिर, स्टेशन चौक, सुभाष चौक, अग्रेसन चौक से होते हुए गायत्री माता मंदिर पंहुची। जहां विशाल चुनरी माता को अर्पण की गई और पूजा अर्चना कर सभी की खुशहाली व समृद्धि की कामना की गई।
शिव सेना द्वारा 150 मीटर लम्बी चुनरी लेकर चुनरी यात्रा की शुरुवात की गई तथा मार्ग में श्रद्धालुओ द्वारा चढ़ाई गयी चुनरी मुख्य चुनरी से जोड़ा जाता रहा, जिससे विशाल चुनरी गायत्री माता में चढ़ाई गयी।
चुनरी यात्रा में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। पुरानी बस्ती चौक के नवयुवक के सदस्यों ने यात्रा का स्वागत किया जिसमे सामिल शिवसेना अध्यक्ष पिंटू यादव, रोहित मरावी उपाध्यक्ष, कमलेश साहू उपाध्यक्ष, यादू साहू ब्लाक सचिव, प्रशांत दीवान नगर अध्यक्ष, छोटे साहू युवा नेता, राजू राठौर, सुरेश, अजय यादव नितेश राठौर,खिलेश साहू, भूपेंद्र पटेल ,देवेश पटेल पंकज प्रकाश आदि शिवसेना के कार्यकर्ता गढ़ उपस्थित थे
