रायगढ़ | साहित्यिक गतिविधियों को बढाने, सामाजिक सरोकारो की वृद्धि करने, संस्कारों को पल्वित और पुष्पित करने के पवित्र उद्देश्य को लेकर नर्मदा आव्हान सेवा समिति (म.प्र.) अपने शैशव काल से ही संलग्न है। इसी परम उद्देश्य को लेकर विन्ध्य, सतपुड़ा, मैकल पर्वतमाला व नर्मदा, सोन, जोहिला नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में अखिल भारतीय कवि समागम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
चारों ओर चिरहरित सागौन और महुआ से आच्छादित सुरम्यवादी में रिमझित बारिश, कोहरे, धुँध और हल्की ठंडकता के बीच नर्मदा मैया के चरणों तले आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ रायगढ़ जिला निवासी युवा साहित्यकार राकेश नारायण बंजारे को पूर्व सांसद फिरोजाबाद डॉ. ओमपाल सिंह ‘निडर’ एवं वरिष्ठ साहित्यकारों के करकमलों से ‘साहित्य गौरव सम्मान 2023’ प्रदान किया गया।
उक्त भव्य समारोह में कार्यक्रम संयोजक श्री हरिओम ताम्रकर, आयोजक श्री केप्टिन करैया, महामंडलेश्वर स्वामी श्री हरिहरानंद, श्री रामलाल रोतल (अध्यक्ष कोल विकास प्राधिकरण म.प्र. केबिनेट मंत्री दर्जा), अंतरराष्ट्रीय कवि प्रो. ओमपाल सिंह ‘निडर’ एवं राष्ट्रीय कवि देवकृष्ण व्यास विशेष रूप से आमंत्रित थे।
कार्यक्रम में देश के विभिन्न अंचलों से राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के लगभग 85 साहित्यकारों की विशेष उपस्थिति रही।
युवा साहित्यकार राकेश नारायण बंजारे के सम्मानित होने पर काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच संस्थापक पुरुषोत्तम प्रसाद गुप्ता, अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता ‘प्रिया’, संरक्षक मनमोहन सिंह ठाकुर, अशरफीलाल सोनी (बिलासपुर), जमुना प्रसाद चौहान (पुसौर), सचिव महेन्द्र कुमार राठौर, सलाहकार वेदराम चौहान (तमनार), हर प्रसाद ढेढ़े, प्रवक्ता हितेन्द्र पाण्डेय (बिलाईगढ़), महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनामिका संजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष जयंती खम्हारी (सक्ति), सचिव इन्दु साहू (रायगढ़), युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनोद डनसेना (बिलाईगढ़), उपाध्यक्ष मुकेश जांगड़े (बेमेतरा), सह सचिव सुखदेव राठिया (तमनार), संगठन सचिव संतोष मिरी (कोरबा), प्रचार सचिव अजय पटनायक ‘मयंक’ (तमनार), गोष्ठी प्रभारी लखन राठौर (खरसिया), मीडिया प्रभारी कमलेश यादव (बरमकेला), बिलाईगढ़ प्रभारी लीलाधर प्रजापति, रायगढ़ प्रभारी गुलशन खम्हारी, तमनार प्रभारी हरेन्द्र डनसेना, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी प्रीति रात्रे (डभरा), सामाजिक प्रकोष्ठ प्रभारी तिलक तनौदी (रायगढ़) एवं सभी साहित्यकारों द्वारा हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।
पूर्व सांसद फिरोजाबाद उ.प्र. डॉ. ओमपाल सिंह ‘निडर’ के हाथों सम्मानित हुए राकेश नारायण
