Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: परीक्षा में सफलता पाना है तो तैयारी के तरीके को बना लें आसान-सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260514 WA0006
निगम की संपत्ति से छेड़छाड़ और अवैध निर्माण मामले में एफआईआर दर्ज
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260514 WA0004
बस स्टैंड से मां-बेटे रहस्यमयी तरीके से लापता..8 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, पति-पिता मिनकेतन यादव का रो-रो कर बुरा हाल
CHHATTISGARH लैलूंगा
IMG 20260513 WA0004
लैलूंगा अस्पताल का शव वाहन बना कमाई का जरिया? सरकारी नि:शुल्क सेवा पर उठे गंभीर सवाल, सिस्टम की चुप्पी से बढ़ा विवाद
CHHATTISGARH RAIGARH लैलूंगा
IMG 20260513 WA0003
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के सबसे बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश, ब्लैक मनी को हवाला के नोट से व्हाइट करने वाले संगठित गिरोह पर रायगढ़ पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260512 WA0007
रायगढ़ में इस्कॉन के प्रचार-प्रसार हेतु महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » परीक्षा में सफलता पाना है तो तैयारी के तरीके को बना लें आसान-सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव

परीक्षा में सफलता पाना है तो तैयारी के तरीके को बना लें आसान-सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 12, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20230812 WA0002

रायगढ़, 11 अगस्त 2023/ जिला ग्रंथालय में आयोजित कैरियर गाईडेंस सेमीनार में आज सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री जितेन्दर यादव (आईएएस)प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों के बीच उपस्थित हुए। यहां उन्होंने प्रतिभागियों के मन में उठ रहे अपनी परीक्षा की तैयारी को लेकर पूछे प्रश्नों का बेहद सटीक एवं सरल ढंग से जवाब दिया। सभी युवाओं ने उनके बताये अनुभव को आत्मसात भी किये। इस मौके पर उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे पहले आपको खुद के ऊपर आत्मविश्वास होना जरूरी है। ऐसा न हो कि गलत विषय चुनकर केवल समय बर्बाद करें। इसलिए ऐसे विषयों को पढ़े जिसमें आपकी रूचि हो और आप उसमें बेस्ट दे सके। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि परीक्षा में सफलता पाना है तो तैयारी के तरीके को आसान बनाने की कोशिश करें। सीजीपीएस हो या यूपीएससी उसका सिलेबस जानना बहुत आवश्यक है। उसके हिसाब से उसकी रूपरेखा तैयार करें। साथ ही नोट्स बनाकर परीक्षा की तैयारी करें और नोट्स ऐसे बनाय जो आपको याद रहनी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा की पहल पर जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के मार्गदर्शन के लिए प्रत्येक शुक्रवार को जिला ग्रन्थालय में कैरियर गाइडेंस सेशन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें जिले में पदस्थ आईएएस, आईपीएस सहित अन्य अधिकारी छात्रों से रूबरू होकर अपने अनुभव साझा करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों को सफलता के टिप्स दे रहे है। इस अवसर पर एपीसी श्री भुनेश्वर पटेल, केन्द्र समन्वयक श्री मनोज पटेल, लाईब्रेरिन श्री अशोक पटेल, श्री दीपक सिंह सहित लाईब्रेरी के अन्य स्टॉफ एवं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे बड़ी संख्या में युवा विद्यार्थी शामिल हुए थे।
*इंटरव्यू की रखे बेहतर तैयारी*
सीईओ श्री जितेन्दर यादव ने प्रतिभागियों को परीक्षा पास होने के बाद इंटरव्यू के लिए बेहतर तैयारी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि इंटरव्यू के दौरान कई कॉमन सवाल पूछे जाते हैं जिसकी पहले से तैयारी करनी जरूरी होती है। यह भी याद रखें की इंटरव्यू जैसे सेशन के दौरान घबराहट सभी के अंदर होती है। लेकिन आप कुछ खास बातों का ध्यान रखते हुए इंटरव्यू के लिए बेहतर तैयार रहे। इंटरव्यू देने के दौरान अपना आत्मविश्वास बनाए रखें और सफलता के लिए इन बातों की तैयारी पहले से करें।
*मतदाता जागरूकता पर युवाओं से किए संवाद*
सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री जितेन्दर यादव ने उपस्थित सभी युवाओं को उनके कैरियर के संबंध में मार्गदर्शन देने के साथ ही मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में संवाद किए। उन्होंने आगामी होने वाले विधानसभा निर्वाचन में सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु कहा। उन्होंने कहा कि निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में ऐसे भारतीय नागरिक जो 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की उम्र पूर्ण कर रहे हैं तथा जिनका नाम अभी तक किसी कारणवश मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे अपना नाम जुड़वाने के लिए प्रारूप-6 में आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह नाम कटवाने या विलोपन के लिए अलग-अलग फार्म तैयार किए गए है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को अपनी पढ़ाई की तैयारी के साथ ही आने वाले दिनों में होने वाले निर्वाचन के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने एवं अपने घर-परिवारों सहित आसपास के लोगों को भी मतदान करने हेतु प्रेरित करने की बात कही।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20230812 WA0001 महाविद्यालय के विद्यार्थी घर-घर जाकर कर रहे मतदान के लिए प्रेरित
Next Article IMG 20230812 WA0003 बगैर इंश्योरेंस और ड्राइविंग लाइसेंस के शराब पीकर कर वाहन चला रहे व्यक्ति पर कोर्ट की ₹17,000 का जुर्माना

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260514 WA0006
निगम की संपत्ति से छेड़छाड़ और अवैध निर्माण मामले में एफआईआर दर्ज
CHHATTISGARH RAIGARH May 14, 2026
IMG 20260514 WA0004
बस स्टैंड से मां-बेटे रहस्यमयी तरीके से लापता..8 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, पति-पिता मिनकेतन यादव का रो-रो कर बुरा हाल
CHHATTISGARH लैलूंगा May 14, 2026
IMG 20260513 WA0004
लैलूंगा अस्पताल का शव वाहन बना कमाई का जरिया? सरकारी नि:शुल्क सेवा पर उठे गंभीर सवाल, सिस्टम की चुप्पी से बढ़ा विवाद
CHHATTISGARH RAIGARH लैलूंगा May 13, 2026
IMG 20260513 WA0003
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के सबसे बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश, ब्लैक मनी को हवाला के नोट से व्हाइट करने वाले संगठित गिरोह पर रायगढ़ पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH May 13, 2026
IMG 20260512 WA0007
रायगढ़ में इस्कॉन के प्रचार-प्रसार हेतु महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
CHHATTISGARH RAIGARH May 12, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?