Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: दिव्यांगजन अपने आपको कमजोर न समझें: लखनलाल देवांगन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
Screenshot 2026 02 13 22 42 44 44 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
महाशिवरात्रि पर स्काई टीएमटी द्वारा खरसिया के स्टेशन चौक में भंडारे का आयोजन
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260213 WA0004
बिरयानी सेंटर में 495 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
IMG20260213113910
खरसिया में फर्जी नंबर का ट्रक पकड़ाया , धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260212 WA0043
ग्राम पंचायत तेलीकोट के शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप
CHHATTISGARH खरसिया
Screenshot 2026 02 12 22 35 29 31 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
स्काई एलॉयज एण्ड पावर लिमिटेड के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कैंम्प का किया जायेगा आयोजन
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » दिव्यांगजन अपने आपको कमजोर न समझें: लखनलाल देवांगन

दिव्यांगजन अपने आपको कमजोर न समझें: लखनलाल देवांगन

Bhavyachhattisgarh
Bhavyachhattisgarh March 12, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read
IMG 20240312 WA0042

कोरबा 12 मार्च 2024/ समाज कल्याण विभाग द्वारा आज जिले के 41 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकल, इलेक्ट्रॉनिक व्हील चेयर प्रदान किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री लखनलाल देवांगन, उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री ने सभी दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकल अपने हाथों से प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। दिव्यांगता का प्रतिशत अधिक होने पर उन्हें शासकीय सेवाओं में प्राथमिकता दी जाती है। इसके साथ ही दिव्यांगजनों को विवाह तथा स्वरोजगार हेतु सहयोग भी प्रदान किया जाता है। दिव्यांगजनों को पेंशन के साथ ही आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मोटराइज्ड ट्राइसाइकल भी निःशुल्क दिया जा रहा है। इससे दिव्यांगजन अपने जरूरी कार्यों के लिए आसानी से आसपास आवागमन कर सकेंगे और अपने पैरों पर खड़े हो पाएंगे। मोटराइज्ड ट्राइसाइकल से उनकी निर्भरता किसी और पर नहीं रहेगी तथा आने जाने में समय की बचत भी होगी। मंत्री श्री देवांगन ने दिव्यांगजनों को विशेष गुणों वाले इंसान बताते हुए कहा कि वे अपने आपको कमजोर न समझें, हम सभी आपके साथ हैं। उन्होंने आम नागरिकों से दिव्यांगजनों के प्रति सकरात्मक व्यवहार रखते हुए आवश्यकता पड़ने पर सहयोग की अपील भी की।
मुख्य अतिथि श्री देवांगन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय गरीबों और श्रमिकों सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए सोचते हैं। उन्होंने गरीबों और जरूरतमंदों के लिए योजनाएं बनाई हैं। प्रदेश में महतारी वंदन योजना के माध्यम से सभी महिलाओं को साल के 12 हजार रूपए देने, किसानों को 3100 रूपए समर्थन मूल्य तथा तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रूपए मानक बोरा देने की बात कही थी। इस दिशा में महतारी वंदन की राशि छत्तीसगढ़ की माताओं के खातों में भेजी गई है। किसानों के खातों में कृषक उन्नति योजनांतर्गत आज ही अंतर राशि अंतरित की गई है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा कोरोना काल में गरीबों को मुफ्त चांवल भी दिया गया ताकि गरीब भूखे पेट न सोए। इसी तरह प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना लागू की गई है। इनमें पंजीयन कराने वाले गरीब परिवारों को लोन देकर जीवन स्तर आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। श्रम मंत्री ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी श्रमिकों को दी और उनका लाभ उठाने की अपील भी की। इस दौरान उपसंचालक समाज कल्याण श्रीमती सिनीवाली गोयल ने बताया कि जिले के दिव्यांगों को 38 मोटराइज्ड ट्राइसाइकल, दो इलेक्ट्रॉनिक व्हील चेयर, एक सीपी चेयर प्रदान किया गया है। 80 प्रतिशत व उससे अधिक के दिव्यांगजनों को यह ट्राइसाइकल दी गई है। इस अवसर पर पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, पूर्व निगम सभापति श्री अशोक चावलानी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा आम नागरिक उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20240312 WA0041 कृषक उन्नति योजना : जिले के 01 लाख से अधिक किसानों के खाते में 512.23 करोड़ रूपए की आदान सहायता राशि की अंतरित
Next Article download 2024 03 07T213346.063 चेक के भुगतान रुकवाने के विरुद्ध दर्ज कराया गया एफआईआर

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

Screenshot 2026 02 13 22 42 44 44 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
महाशिवरात्रि पर स्काई टीएमटी द्वारा खरसिया के स्टेशन चौक में भंडारे का आयोजन
CHHATTISGARH खरसिया February 13, 2026
IMG 20260213 WA0004
बिरयानी सेंटर में 495 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti February 13, 2026
IMG20260213113910
खरसिया में फर्जी नंबर का ट्रक पकड़ाया , धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज
CHHATTISGARH खरसिया February 13, 2026
IMG 20260212 WA0043
ग्राम पंचायत तेलीकोट के शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप
CHHATTISGARH खरसिया February 12, 2026
Screenshot 2026 02 12 22 35 29 31 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
स्काई एलॉयज एण्ड पावर लिमिटेड के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कैंम्प का किया जायेगा आयोजन
CHHATTISGARH खरसिया February 12, 2026

Popular Post

Screenshot 2026 02 13 22 42 44 44 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
महाशिवरात्रि पर स्काई टीएमटी द्वारा खरसिया के स्टेशन चौक में भंडारे का आयोजन
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?