Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: तथागत गौतम बुद्ध की 2586 वीं जयंती मनाई गई
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG20260526143530
खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल पहुंचे ग्राम ढिमानी, स्वर्गीय धनंजय पटेल के परिवार को दी सांत्वना
CHHATTISGARH खरसिया
Screenshot 2026 05 22 17 40 57 46 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7
वेदांता लिमिटेड ने लॉन्च की ‘विविध वर्स’ — एक प्रीमियम पत्रिका, जहां भारत की अनेक दुनिया और विविध दृष्टिकोण एक साथ मिलते हैं
CHHATTISGARH
IMG 20260521 WA0013
सड़क हादसे में ट्रांसपोर्टर सहित ड्राइवर की मौत दो अन्य की हालत गंभीर
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260521 205551
आम के पेड़ पर झूलती मिली ग्रामीण की लाश, गांव में फैली सनसनी
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
IMG 20260520 WA0014
3 जून को जिला पं. अध्यक्ष सालिक साय का नई दिल्ली में होगा सम्मान
CHHATTISGARH जशपुर
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » तथागत गौतम बुद्ध की 2586 वीं जयंती मनाई गई

तथागत गौतम बुद्ध की 2586 वीं जयंती मनाई गई

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 24, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20240524 WA0035

नकारात्मक विचारों से दूर रहकर जीवन को सार्थक बनाएँ – राकेश नारायण

प्रगतिशील छग. सतनामी समाज संगठन तहसील इकाई खरसिया की ओर से कु. पूनम कुर्रे व कु. मीना सोनी का किया गया सम्मान

खरसिया | प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तथागत गौतम बुद्ध की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई।
प्रगतिशील छग. सतनामी समाज संगठन तहसील इकाई खरसिया जिला रायगढ़ छग. के तत्वावधान में बुद्ध पूर्णिमा 23 मई 2024 को आदर्श ग्राम फुलबंधिया में बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई।
सतनाम भवन आदर्श ग्राम फूलबधिया में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के जिला प्रवक्ता राकेश नारायण बंजारे जी, विशिष्ट अतिथि मनीराम सोनी जी, रामधार बंजारे जी पूर्व अध्यक्ष प्र. छग. सतनामी समाज ब्लाक खरसिया, लोचन बंजारे जी व विरेन्द्र भारद्वाज जी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. भोजराम दीपक प्रभारी अध्यक्ष प्र. छग. सतनामी समाज संगठन ब्लाक खरसिया एवं सफल संचालन तोरन लक्ष्मी युवा प्रकोष्ठ प्रभारी अध्यक्ष द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि एवं आमंत्रित अतिथियों द्वारा तथागत गौतम बुद्ध के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संगठन के पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत अभिनंदन किया गया तत्पश्चात आनंदराम लक्ष्मी जी द्वारा बुद्ध वंदना एवं पंचशील के विचारों की प्रस्तुति की गई।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर संगठन द्वारा आदर्श ग्राम फूलबंधिया के दो प्रतिभाशाली बेटियों का पुष्पगुच्छ व राशि भेंट करते हुए सम्मान किया गया। हाईस्कूल परीक्षा 2023-24 में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर परिवार, समाज व क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली पूनम कुर्रे व समाज में गॉंव की प्रथम अधिवक्ता बेटी मीना सोनी को संगठन की ओर से अतिथियों के करकमलों से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के जिला प्रवक्ता राकेश नारायण बंजारे ने अपने उद्बोधन में सत्य अहिंसा के संदेश से विश्व को आलोकित करने वाले गौतम बुद्ध के विचारों पर अपनी बात रखते हुए जीवन में नकारात्मक विचारों से दूर रहने की बात कही। उन्होंने आगे कहा कि नकारात्मक विचार पैर में चुभे काँटे से भी ज्यादा खतरनाक होते हैं। पैर में चुभे काँटे केवल कदमों के आगे बढ़ने को रोकते हैं लेकिन नकारात्मक विचार पूरे जीवन पर ही ग्रहण लगा देते हैं। उन्होंने इस अवसर पर बेटियों की उपलब्धियों की भरपूर सराहना करते हुए सतत आगे मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि मनीराम सोनी एवं अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। मनीराम सोनी जी ने अपनी ओर से बेटियों को सम्मान भेंट करते हुए खूब आशिर्वाद प्रदान किए। सभी ने विश्व को प्रेम, मानवता और त्याग का पाठ पढ़ाने वाले महामानव भगवान बुद्ध के विचारों को जीवन में आत्मसात करने की बात कही।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे तोरन लक्ष्मी युवा प्रकोष्ठ प्रभारी अध्यक्ष प्र. छग. सतनामी समाज संगठन खरसिया ने बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएंँ देते हुए कहा कि तथागत बुद्ध के प्रज्ञा, शील, करुणा, सत्य, मैत्री, प्रेम, विश्वशांति, बंधुत्व एवं मानव कल्याण के सन्देश से समाज सदैव प्रेरित होता रहेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संगठन के प्रभारी अध्यक्ष डॉ. भोजराम दीपक ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहभागी रहे सभी अतिथियों एवं साथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी को स्वल्पाहार कराया गया।
कार्यक्रम में ग्राम फूलबंधिया अध्यक्ष जागेश्वर लक्ष्मी, भुपेंद्र सोनी मीडिया प्रभारी, भजनलाल कुर्रे, आनंदराम लक्ष्मी, झनराम सोनी, गौतम सोनी, बंशी लाल लक्ष्मी, सोनसाय बघेल, मेघलाल बघेल, सुरेश कुमार सोनी, समीर जोल्हे, सोनी जोशी, भुनेश्वर जोशी, अंजना लक्ष्मी, मधु सोनी, रेशमा, स्कूली छात्त-छात्राएँ, छोटे-छोटे बच्चे व बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20240524 WA0034 कैरियर मार्गदर्शन में बच्चों ने जाना आगे कैसे करें पढ़ाई, जिससे भविष्य हो सुरक्षित
Next Article IMG 20240524 WA0036 रायगढ़ एसपी ने किया एनएच 49 पर ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG20260526143530
खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल पहुंचे ग्राम ढिमानी, स्वर्गीय धनंजय पटेल के परिवार को दी सांत्वना
CHHATTISGARH खरसिया May 26, 2026
Screenshot 2026 05 22 17 40 57 46 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7
वेदांता लिमिटेड ने लॉन्च की ‘विविध वर्स’ — एक प्रीमियम पत्रिका, जहां भारत की अनेक दुनिया और विविध दृष्टिकोण एक साथ मिलते हैं
CHHATTISGARH May 22, 2026
IMG 20260521 WA0013
सड़क हादसे में ट्रांसपोर्टर सहित ड्राइवर की मौत दो अन्य की हालत गंभीर
CHHATTISGARH घरघोड़ा May 21, 2026
IMG 20260521 205551
आम के पेड़ पर झूलती मिली ग्रामीण की लाश, गांव में फैली सनसनी
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा May 21, 2026
IMG 20260520 WA0014
3 जून को जिला पं. अध्यक्ष सालिक साय का नई दिल्ली में होगा सम्मान
CHHATTISGARH जशपुर May 20, 2026

Popular Post

IMG20260526143530
खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल पहुंचे ग्राम ढिमानी, स्वर्गीय धनंजय पटेल के परिवार को दी सांत्वना
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?