बीजापुर 11 दिसंबर 2023/मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सभा कक्ष में पिरामल स्वास्थ्य के सहयोग से एक दिवसीय टीबी चैंपियन का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से राज्य कार्यालय पिरामल से उपस्थित डॉक्टर फैसल रजा खान ,खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ विकास कुमार गेवल , जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉक्टर राजेंद्र राय एवं समस्त एस टी एस जिला बीजापुर की उपस्थिति में प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया। जिसमें सभी विकासखंड से टीबी की दवा खाकर स्वस्थ हुए युवाओं को प्रशिक्षण में शामिल किया गया था, प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जहां एक और समाज में फैले हुए टीबी संक्रमित मरीजों के साथ दुर्व्यवहार एवं भेदभाव को समाप्त करना है वही स्वयं एक टीबी के चैंपियन के रूप में लोगों को समुदाय आधारित जागरूकता फैलाकर टीवी के संक्रमण को समय रहते पहचान करते हुए जल्द से जल्द टीबी मुक्त पंचायत के संकल्प को पूरा करना भी मुख्य आधार है। सहयोगी साथी के रूप में पिरामल स्वास्थ्य से डीपीओ सूरज सिंह डी पी सी भरत साहू,गांधी फेलो गोपीनाथ पत्रा भी शामिल हुए।
टीबी चैंपियंस को लेकर हुआ एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
