Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260511 WA0002
दलदल में दबने से शावक हाथी की मौत, एक सप्ताह में दूसरी घटना से वन विभाग पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260511 WA0001
वर्ल्ड अस्थमा डे: आईएपी रायगढ़ के तत्वावधान में होटल एकॉर्ड में सीएमई का आयोजन
Uncategorized
IMG 20260510 WA0019
ट्रेलर की चपेट में आया सायकल सवार, मौके पर मौत… शिनाख्त में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260510 WA0017
तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260510 WA0004
रायमेर में फिर भड़का ज़मीन विवाद, निजी भूमि पर कब्जे के आरोप, थाने पहुंचा मामला
CHHATTISGARH धरमजयगढ़
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 15, 2023 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read
IMG 20230815 WA0052

मुंगेली 15 अगस्त 2023// जिले में आज स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार जिला मुख्यालय मुंगेली स्थित डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रातः 09 बजे मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और जिले के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि श्री गुरू रूद्र कुमार ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। तत्पश्चात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और आगामी कार्ययोजना के संबंध में जानकारी दी।
मुख्य अतिथि ने कलेक्टर श्री राहुल देव और पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह के साथ शांति के प्रतीक श्वेत कपोत और हर्षोल्लास एवं खुशहाली के प्रतीक तीन रंगों के गुब्बारों को उन्मुक्त आसमान की ओर छोड़े। परेड कमांडर रक्षित कमांडर श्रीमती नरगिस तिग्गा एवं परेड उप कमांडर श्री सत्यम चैहान के नेतृत्व में 10 प्लाटूनों द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट किया गया। समारोह में प्रभारी मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार ने जिले के वीर शहीदों के शहादत को नमन करते हुए उनके परिजनों और भूतपूर्व सैनिकों को शाल और श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया।

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य समारोह में रही सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज जिला स्तरीय मुख्य समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही। मुख्य समारोह में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला करही, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, बी. आर. साव उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला मुंगेली के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और भारत व छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रस्तुत करते हुए मनमोहक प्रस्तुति दी।
प्रभारी मंत्री ने समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला करही, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला मुंगेलीे और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इसी तरह परेड में बेहतर प्रदर्शन करने पर सीनियर वर्ग में जिला पुलिस बल-3 को प्रथम, जिला पुलिस बल-1 को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया। जूनियर वर्ग में एनसीसी बी. आर. साव. स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट माध्यम स्कूल को प्रथम, स्काउट गाइड शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को द्वितीय और एनएसएस स्वारस्ती शिशु मंदिर को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने समारोह में लगभग 100 अधिकारी-कर्मचारियों को भी जिले में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रभारी मंत्री ने किया स्टेडियम में बॉक्सिंग रिंग का शुभारंभ स्वतंत्रता दिवस के अवसर आज प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम परिसर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बॉक्सिंग रिंग एरेना का शुभारंभ किया और जिलेवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय में बॉक्सिंग रिंग बनने से अब ऐसे खिलाड़ी जो बॉक्सिंग खेल में रुचि रखते हैं, अभ्यास कर सकेंगे और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रदेश व जिले का नाम रोशन कर सकेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमति लेखनी सोनू चन्द्राकर, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की सदस्य सुश्री रत्नावली कौशल, नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष श्री हेमेन्द्र गोस्वामी, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री संजीत बनर्जी, कृषि उपज मंडी बोर्ड मुंगेली के अध्यक्ष श्री आत्मा सिंह क्षत्रिय, जिला पंचायत सदस्य श्री वशी उल्लाह खाॅ, जनपद पंचायत लोरमी की अध्यक्ष श्रीमति मीना नरेश पाटले, एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो (आईएएस), अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र पाटले, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमति मेनका प्रधान, श्री अजीत पुजारी, एसडीएम पथरिया श्री बी. आर. ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज वरिष्ठ नागरिक श्री खेमसिंह बारमते, श्री दुर्गा बघेल, श्री सागर सिंह बैस, श्री राकेेश पात्रे, श्री स्वतंत्र मिश्रा, श्री रूपलाल कोसरे, श्री दिलीप बंजारा, श्री संजय यादव, श्रीमती मायारानी सिंह, नगर पालिका मुंगेली के पार्षदगण, गणमान्य नागरिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में लोग और स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला कलेक्टोरेट के अधीक्षक श्री अशोक सोनी और महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक श्रीमति विभा मसीह ने किया।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20230815 WA0051 जिला पंचायत में अध्यक्ष शंकर कुड़ियम ने फहराया तिरंगा,विकसित भारत के निर्माण और मतदान में भागीदारी की ली शपथ
Next Article IMG 20230815 WA0056 कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में किया ध्वजारोहण,स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260511 WA0002
दलदल में दबने से शावक हाथी की मौत, एक सप्ताह में दूसरी घटना से वन विभाग पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH May 11, 2026
IMG 20260511 WA0001
वर्ल्ड अस्थमा डे: आईएपी रायगढ़ के तत्वावधान में होटल एकॉर्ड में सीएमई का आयोजन
Uncategorized May 11, 2026
IMG 20260510 WA0019
ट्रेलर की चपेट में आया सायकल सवार, मौके पर मौत… शिनाख्त में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH May 10, 2026
IMG 20260510 WA0017
तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत
CHHATTISGARH RAIGARH May 10, 2026
IMG 20260510 WA0004
रायमेर में फिर भड़का ज़मीन विवाद, निजी भूमि पर कब्जे के आरोप, थाने पहुंचा मामला
CHHATTISGARH धरमजयगढ़ May 10, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20260511 WA0002
दलदल में दबने से शावक हाथी की मौत, एक सप्ताह में दूसरी घटना से वन विभाग पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?