खैरागढ़ छुहीखदान गंडई 17 अक्टूबर 2023// जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विक्रय एवम परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। सचिव सह आबकारी आयुक्त श्री महादेव कावरे के निर्देश एवम कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी जिला-राजनांदगाँव श्री ए.के. सिंग के संरक्षण में वृत खैरागढ़ के अंतर्गत श्री दिलीप यादव पिता श्री लखन यादव उम्र 53 वर्ष जाति यादव साकिन तेलीटोला थाना गातापार जिला के सी जी,(छ. ग.)में प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी की रिहायशी मकान की विधिवत तलाशी लेने पर 20 बल्क लीटर हाथ भट्ठी महुआ फूल से निर्मित कच्ची शराब एवम 01 चढ़ी भट्टी बरामद हुआ जिसे मौके पर उक्त मदिरा को जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया l कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक श्री विजयेंद्र कुमार ,आरक्षक श्री शिवप्रसाद यादव, वाहन श्री चालक मोखन सिन्हा उपस्थित रहें।
जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विक्रय एवम परिवहन पर की जा रही लगातार कार्यवाही
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
