Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जिला एवं तहसील न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 मई को
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260722 WA0005
लैलूंगा के डॉ. लखन लाल पटेल का बड़ा कमाल! CMC Vellore से हासिल की PGDFM डिग्री, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा को मिलेगी नई ताकत
CHHATTISGARH
IMG 20260721 WA0001
घरघोड़ा परिक्षेत्र अंतर्गत जंगली सूअर का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260718 WA0003
23 साल से अधूरी सड़क ने खोली विकास की पोल, बारिश में तालाब बन जाती है गली; अधूरी नालियों से बढ़ा मच्छरों का आतंक
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260718 WA0002
एक पेड़ आज, सुरक्षित कल की नींव शासकीय प्राथमिक शाला फर्सवानी में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ वृक्षारोपण महाअभियान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260718 WA0001 1
एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिली नई उड़ान: परसकोल बालिका छात्रावास में 51 पौधों का वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » जिला एवं तहसील न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 मई को

जिला एवं तहसील न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 मई को

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 25, 2025 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read
IMG 20250425 WA0039

प्रकरणों के अधिकाधिक निराकरण हेतु न्यायाधीशगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों की हुई बैठक

रायगढ़, 25 अप्रैल 2025/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा आगामी 10 मई 2025 को इस वर्ष के द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना निर्धारित किया गया है, जिसमें सिविल न्यायालयों में लम्बित राजीनामा योग्य आपराधिक मामले, चेक बाउन्स के मामले, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा एवं व्यवहार प्रकृृति के मामलों, जिसमें निष्पादन प्रकरण भी सम्मिलित हैं, के अलावा, भूमि अधिग्रहण, आबकारी, श्रम, विद्युत, टेलीफोन संबंधी प्रकरण बैंक रिकव्हरी के राजीनामा हेतु रखे जायेंगें, जिसमें मुकद्मा पूर्व वाद भी लोक अदालत में प्रस्तुत कर राजीनामा के द्वारा निराकृत किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त धारा 188 भा.द.सं. एवं आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 एवं अन्य छोटे अपराधों के मामलों जिसमें यातायात उल्लंघन के मामलों को भी शामिल कर निराकृत किये जायेंगे।
राजस्व न्यायालयों के प्रकरणों में खातेदारों के मध्य आपसी बंटवारे, वारिसों के मध्य बंटवारे, याददाश्त के आधार पर बंटवारे, कब्जे के आधार बंटवारे के प्रकरण, दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 145 की कार्यवाही के मामले, भाड़ा नियंत्रण संबंधी, सुखाधिकार संबंधी, विक्रयपत्र/दानपत्र/वसीयतनामा के आधार पर नामान्तरण के मामले तथा अन्य राजीनामा योग्य मामले लोक अदालत में रखे जाएंगे।
श्री जितेन्द्र कुमार जैन, प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य प्रीलिटिगेशन मामलों एवं न्यायालयों में लम्बित मामलों के अधिकाधिक संख्या में निराकरण हेतु न्यायाधीशगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ नियमित बैठकें ली जा रही हैं, जिसमें राजस्व अधिकारियों के साथ भी इस माह बैठक लिया जाना प्रस्तावित है। यदि किसी पक्षकार का मामला राजीनामा योग्य है तथा वह आयोजित होने वाली इस लोक अदालत का लाभ प्राप्त करना चाहता है तो वह जल्द से जल्द स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपने मामले को राजीनामा हेतु आयोजित होने वाली इस वर्ष की द्वितीय नेशनल लोक अदालत 10 मई 2025 में रखने हेतु संबंधित न्यायालय से अनुरोध कर सकता है तथा मुकद्मा पूर्व प्रकरण न्यायालय परिसर स्थित प्रबन्ध कार्यालय के हेल्प डेस्क में प्रस्तुत कर सकता है। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायगढ़ से व्यक्तिगत रूप से एवं फोन नम्बर 07762-299190 एवं ईमेल dlsa.raigarh@gmail.com में सम्पर्क किया जा सकता है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20250425 WA0038 टीम भावना के साथ कार्य कर दायित्वों का करें निर्वहन-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Next Article IMG 20250425 WA0041 कलेक्टर के निर्देशन में आवास प्लस सर्वे का घर घर जाकर किया जा रहा कार्य

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260722 WA0005
लैलूंगा के डॉ. लखन लाल पटेल का बड़ा कमाल! CMC Vellore से हासिल की PGDFM डिग्री, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा को मिलेगी नई ताकत
CHHATTISGARH July 22, 2026
IMG 20260721 WA0001
घरघोड़ा परिक्षेत्र अंतर्गत जंगली सूअर का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH घरघोड़ा July 21, 2026
IMG 20260718 WA0003
23 साल से अधूरी सड़क ने खोली विकास की पोल, बारिश में तालाब बन जाती है गली; अधूरी नालियों से बढ़ा मच्छरों का आतंक
CHHATTISGARH खरसिया July 18, 2026
IMG 20260718 WA0002
एक पेड़ आज, सुरक्षित कल की नींव शासकीय प्राथमिक शाला फर्सवानी में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ वृक्षारोपण महाअभियान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ July 18, 2026
IMG 20260718 WA0001 1
एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिली नई उड़ान: परसकोल बालिका छात्रावास में 51 पौधों का वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
CHHATTISGARH खरसिया July 18, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?