सक्ती 15 फरवरी 2024/ जमीन से संबंधित कार्यों के लिए विशेष शिविर संबंधी राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पत्र पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में जिलास्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन सेजेस अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सक्ती में 16 फरवरी शुक्रवार को सुबह 11 बजे से आयोजित किया जायेगा। कलेक्टर ने जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले शिविर में सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई, पटवारी सहित समस्त राजस्व अमलो को राजस्व प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के साथ ही जमीनी स्तर पर शासन की अन्य विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ का क्रियान्वयन करने वाले विभागीय अधिकारियो को भी शिविर में स्टाल लगाकर आमजन की समस्याओ का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिये है। इस शिविर में राजस्व विभाग, पंचायत विभाग, स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी, पीएचई, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित जिले के अन्य विभिन्न विभाग के अधिकारी आमजनों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। कलेक्टर ने सभी तहसीलदार, सीईओ और सीएमओ को जिलास्तरीय शिविर आयोजन का जमीनी स्तर पर प्रचार- प्रसार और सतत मुनादी कराने के निर्देश दिये है। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग शिविर से लाभान्वित हो सके।
जिलास्तरीय जन समस्या निवारण शिविर सेजेस सक्ती में 16 फरवरी को होगा आयोजित
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
