मुंगेली, 19 दिसम्बर 2023// सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिले के समस्त जन सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपील अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार आयोजित प्रशिक्षण सह कार्यशाला में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती पार्वती पटेल ने बताया कि सूचना का अधिकार अधिनियम में प्रस्तुत आवेदन का निराकरण सरल बनाए जाने हेतु शासन द्वारा वेब पोर्टल आरटीआई.ऑनलाइन. सीजी.जीओवी. डॉट.इन बनाया गया है।
उक्त पोर्टल में समस्त जन सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों का पंजीयन 25 दिसंबर तक पूर्ण किया जाना है। उन्होने समस्त जन सूचना एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों को यथाशीघ्र पंजीयन की कार्रवाई पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से समस्त जन सूचना और प्रथम अपीलीय अधिकारियों को पोर्टल में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।
जन सूचना एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों का पोर्टल में पंजीयन 25 दिसंबर तक अनिवार्य
