Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जनदर्शन में कलेक्टर गोयल ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
Screenshot 2026 08 14 15 20 55 81 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7
August 14, 2026
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260813 WA0027
काल बनकर आया ट्रक मंजिल से चंद कदम दूर छिन गईं जगरसाय की सांसें छाल पुलिस की सतर्कता से आरोपी वाहन चालक दबोचा गया
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260813 WA0026
शिक्षकों की कमी से जूझता आत्मानंद स्कूल, छात्रों ने उठाया भूख हड़ताल का कदम
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260813 WA0025
शासकीय भूमि पर अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग का मामला, कीचड़ में फंसा ट्रेलर जेसीबी से निकाला गया
CHHATTISGARH खरसिया
IMG20260813153337
तिरंगे के रंग में सजा खरसिया, देशभक्ति के जोश में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » जनदर्शन में कलेक्टर गोयल ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

जनदर्शन में कलेक्टर गोयल ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 3, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read
IMG 20240903 WA0039

जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के स्थिति का कलेक्टर श्री गोयल कर रहे नियमित समीक्षा*

रायगढ़, 3 सितम्बर 2024/ जिले के जनसामान्य के समस्याओं के समाधान के लिए प्रारंभ जनदर्शन में लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निदान किया जा रहा है। आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर श्री गोयल लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनते हुए यथा शीघ्र समय-सीमा में निराकरण करने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर रहे है। कलेक्टर श्री गोयल जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों की निराकरण की स्थिति की समीक्षा साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कर रहे है, ताकि जनसामान्य की समस्याओं का निराकरण समय में हो सके।
जनदर्शन में ग्राम तुरेकेला के श्री गुलाब गवेल ने जल जीवन मिशन के कार्य की शिकायत लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि ग्राम में हर घर में नल पहुंचाने का कार्य विगत दो वर्षो से किया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा पाइप बिछाने के लिए गड्ढा खोद कर छोड़ दिया गया है, पानी टंकी अपूर्ण है। कार्य करने ठेकेदार को कई बार बोला लेकिन उनके द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने ठेकेदार पर कार्यवाही की मांग की। इसी प्रकार घरघोड़ा विकासखण्ड के ग्राम-साल्हेपाली के ग्रामीणजन जल जीवन मिशन के कार्य अंतर्गत पम्प खरीबी के संबंध में शिकायत लेके पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उरांव पारा एवं चोटी गुड़ा में पम्प खराब होने से पानी की समस्या बनी हुई है। कलेक्टर श्री गोयल ने ईई पीएचई को स्थल निरीक्षण कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए।
तहसील पुसौर के ग्राम सिहा निवासी श्रीमती प्रेमशीला पीएम आवास की मांग लेकर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि उनका नाम सर्वे सूची में है और उनका कच्चा मकान जर्जर है जो रहने लायक नहीं है। इसी प्रकार सूरजगढ़ निवासी मंजू भी पीएम आवास की मांग लेकर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि उनके पास स्वयं का पक्का मकान नहीं है, जिससे काफी दिक्कत होती है। कई बार आवेदन करने पर भी पीएम आवास का लाभ नहीं मिला है। उन्होंने पीएम आवास का लाभ प्रदान करने हेतु निवेदन किया। कलेक्टर श्री गोयल ने संबधित अधिकारी को आवेदन के निराकरण के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम तिऊर निवासी कार्तिक राम पहाड़ी कोरवा ने पीएम जनमन योजना से जोडऩे संबंधी आवेदन लेकर पहुंचे थे। उन्होंने निवेदन किया की पहाड़ी कोरवा को पीएम जन मन योजना से लाभांवित किया जाए। कलेक्टर श्री गोयल ने आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग को आवेदन पर उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।
तहसील खरसिया के ग्राम डोमनारा निवासी श्री मंगसा राम ट्राय साइकिल की मांग लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि पूर्व में ट्राय साइकिल मिला था जो टूट गया, जिससे आने-जाने में दिक्कत हो रही है। कलेक्टर श्री गोयल ने समाज कल्याण विभाग को आवेदन के निराकरण के लिए निर्देशित किया। इसी प्रकार पंडरीपानी पश्चिम निवासी श्रीमती पूरन बाई साहू विधवा पेंशन की मांग को लेकर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि पेंशन प्रकरण नहीं बनने से आजीविका चलाने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने पेंशन प्रकरण बनने का निवेदन किया। कलेक्टर श्री गोयल ने संबधित अधिकारी को आवेदन की जांच कर निराकरण के निर्देश दिए। तहसील खरसिया के ग्राम-फरकानारा निवासी श्री ओम प्रकाश प्रधान मंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत उपकरण की मांग हेतु आवेदन लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वे दिव्यांग है और उन्हें बढ़ाई का कार्य में रुचि है, जिसके लिए आवश्यक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की आवश्यक है। उन्होंने उपकरण दिलवाने हेतु आग्रह किया। कलेक्टर श्री गोयल ने सीईओ जनपद खरसिया को आवेदन के निराकरण हेतु निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय, आयुक्त नगर निगम श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20240903 WA0034 कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर उल्लास रथ को किया रवाना
Next Article IMG 20240903 WA0041 खरसिया पुलिस की अवैध शराब निर्माण पर बड़ी कार्यवाही: तीन स्थानों पर छापेमारी, 90 लीटर महुआ शराब जब्त

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

Screenshot 2026 08 14 15 20 55 81 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7
August 14, 2026
CHHATTISGARH खरसिया August 14, 2026
IMG 20260813 WA0027
काल बनकर आया ट्रक मंजिल से चंद कदम दूर छिन गईं जगरसाय की सांसें छाल पुलिस की सतर्कता से आरोपी वाहन चालक दबोचा गया
CHHATTISGARH RAIGARH August 13, 2026
IMG 20260813 WA0026
शिक्षकों की कमी से जूझता आत्मानंद स्कूल, छात्रों ने उठाया भूख हड़ताल का कदम
CHHATTISGARH घरघोड़ा August 13, 2026
IMG 20260813 WA0025
शासकीय भूमि पर अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग का मामला, कीचड़ में फंसा ट्रेलर जेसीबी से निकाला गया
CHHATTISGARH खरसिया August 13, 2026
IMG20260813153337
तिरंगे के रंग में सजा खरसिया, देशभक्ति के जोश में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
CHHATTISGARH खरसिया August 13, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
Screenshot 2026 08 14 15 20 55 81 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7
August 14, 2026
CHHATTISGARH खरसिया

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?