Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: घरेलू सिलेंडर के व्यवसायिक उपयोग पर दो प्रतिष्ठानों पर कलेक्टर ने लगाया 35 हजार का जुर्माना
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260511 WA0002
दलदल में दबने से शावक हाथी की मौत, एक सप्ताह में दूसरी घटना से वन विभाग पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260511 WA0001
वर्ल्ड अस्थमा डे: आईएपी रायगढ़ के तत्वावधान में होटल एकॉर्ड में सीएमई का आयोजन
Uncategorized
IMG 20260510 WA0019
ट्रेलर की चपेट में आया सायकल सवार, मौके पर मौत… शिनाख्त में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260510 WA0017
तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260510 WA0004
रायमेर में फिर भड़का ज़मीन विवाद, निजी भूमि पर कब्जे के आरोप, थाने पहुंचा मामला
CHHATTISGARH धरमजयगढ़
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » घरेलू सिलेंडर के व्यवसायिक उपयोग पर दो प्रतिष्ठानों पर कलेक्टर ने लगाया 35 हजार का जुर्माना

घरेलू सिलेंडर के व्यवसायिक उपयोग पर दो प्रतिष्ठानों पर कलेक्टर ने लगाया 35 हजार का जुर्माना

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 1, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read
download 3

रायगढ़, 1 अक्टूबर 2024/ घरेलू सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग करते पाए जाने पर दो मामलों मे कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने कुल 35 हजार का जुर्माना लगाया है। कलेक्टर श्री गोयल ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को घरेलू सिलेण्डर के व्यवसायिक दुरूपयोग पर लगातार जांच व कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।
रायगढ़ के रामनिवास टॉकीज परिसर में स्थित हरिराम मिष्ठान्न भंडार की जांच खाद्य विभाग के संयुक्त दल द्वारा जांच किया गया। जिसमें यहां घरेलू उपयोग वाला लाल सिलेण्डर (भर्ती 14.2 किलो ग्राम)का उपयोग होटल के चूल्हे में करना पाया गया। इस संबंध में होटल संचालक को नोटिस दिया गया। प्रकरण में संलग्न प्रतिवेदन एवं दस्तावेजों के आधार पर होटल संचालक श्री अमित शर्मा द्वारा घरेलू गैस सिलेण्डर का व्यवसायिक दुरूपयोग किया जाना स्वीकार किया गया। इस मामले में द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनियमन)आदेश 2000 के कंडिका-3 (ग)एवं कंडिका-7.1 (ग)का स्पष्ट उल्लंघन के तहत जो कि आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 (1 के अंतर्गत) श्री अमित शर्मा-हरिराम मिष्ठान भंडार पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए घरेलू गैस सिलेण्डर को राजसात किया गया।
इसी प्रकार रायगढ़ तहसील के जोरापाली में स्थित एन.एच.-49 ढाबा के खाद्य विभाग द्वारा औचक निरीक्षण किए जाने पर वहां 3 नग भरा हुआ घरेलू उपयोग वाला लाल सिलेण्डर पाया गया। जिसमें से एक नग भरा सिलेण्डर खाना बनाने वाली भट्ठी में लगा हुआ था। जबकि 4 नग घरेलू सिलेण्डर मौके पर पाया गया। इस मामले में ढाबा संचालक अभय सिंह को नोटिस जारी किया गया। प्रकरण में संलग्न प्रतिवेदन एवं दस्तावेजों के आधार पर एन.एच-49 ढाबा में मिले एक उपयोगरत सहित 3 नग भरे और 4 नग खाली सिलेण्डर के संबंध में कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराये जाने पर द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनियमन)आदेश 2000 के कंडिका-3 (ग)एवं कंडिका-7.1 (ग)का स्पष्ट उल्लंघन के तहत जो कि आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 (1 के अंतर्गत) श्री अभय सिंह-संचालक एन.एच.-49 ढाबा पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए सभी घरेलू गैस सिलेण्डर को राजसात किया गया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20241001 WA0014 स्वच्छता के लिए लोगों को करें जागरूक-कलेक्टर
Next Article image editor output image369433790 1727796490388 महिला से छेड़खानी मामले में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260511 WA0002
दलदल में दबने से शावक हाथी की मौत, एक सप्ताह में दूसरी घटना से वन विभाग पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH May 11, 2026
IMG 20260511 WA0001
वर्ल्ड अस्थमा डे: आईएपी रायगढ़ के तत्वावधान में होटल एकॉर्ड में सीएमई का आयोजन
Uncategorized May 11, 2026
IMG 20260510 WA0019
ट्रेलर की चपेट में आया सायकल सवार, मौके पर मौत… शिनाख्त में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH May 10, 2026
IMG 20260510 WA0017
तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत
CHHATTISGARH RAIGARH May 10, 2026
IMG 20260510 WA0004
रायमेर में फिर भड़का ज़मीन विवाद, निजी भूमि पर कब्जे के आरोप, थाने पहुंचा मामला
CHHATTISGARH धरमजयगढ़ May 10, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20260511 WA0002
दलदल में दबने से शावक हाथी की मौत, एक सप्ताह में दूसरी घटना से वन विभाग पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?