मुंगेली 11 अप्रैल 2024// कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव के निर्देशानुसार एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत चकरभाठा में विकासखंड स्तरीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मेहंदी, रंगोली प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया। साथ ही नव मतदाताओ को लोकसभा निर्वाचन में प्रथम बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सम्मानित किया गया।
“शतप्रतिशत मतदान, मुंगेली जिले का अभिमान” थीम पर जागरूकता रैली भी निकाली गई तथा मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया गया। जनपद पंचायत मुंगेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित कुमार सेन ने लोकतंत्र के महापर्व 07 मई को होने वाले लोकसभा निर्वाचन में शतप्रतिशत भागीदारी के लिए मतदाताओं को शपथ दिलाई। इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग ,महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, स्व सहायता समूह के सदस्यगण और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
ग्राम चकरभाठा में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
