Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260723 WA0006
बीमार नाबालिग से दरिंदगी करने वाले दरिंदे को उम्रभर की कैद, तत्कालीन टीआई आशीर्वाद रहटगांवकर की सशक्त विवेचना से मिला इंसाफ
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260722 WA0005
लैलूंगा के डॉ. लखन लाल पटेल का बड़ा कमाल! CMC Vellore से हासिल की PGDFM डिग्री, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा को मिलेगी नई ताकत
CHHATTISGARH
IMG 20260721 WA0001
घरघोड़ा परिक्षेत्र अंतर्गत जंगली सूअर का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260718 WA0003
23 साल से अधूरी सड़क ने खोली विकास की पोल, बारिश में तालाब बन जाती है गली; अधूरी नालियों से बढ़ा मच्छरों का आतंक
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260718 WA0002
एक पेड़ आज, सुरक्षित कल की नींव शासकीय प्राथमिक शाला फर्सवानी में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ वृक्षारोपण महाअभियान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu July 16, 2024 CHHATTISGARH
Share
6 Min Read
IMG 20240716 WA0015

सक्ती, 16 जुलाई 2024// कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिले में बरसात के मौसम में विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित अन्य उचित स्थलो पर पौधरोपण कराए जाने के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा पौधरोपण किए जाने के कार्यों की जानकारी डीआरडीए (जिला पंचायत) कार्यालय में उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने विकासखंड स्तर पर भी प्लांटेशन कराए जाने की तैयारी करने के निर्देश दिए, जिससे जिले को प्राकृतिक रूप से भी हरा भरा बनाया जा सके।
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा उन्होंने प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध कार्य पूर्णता के अद्यतन स्थिति की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सड़को पर मवेशियों के पाए जाने पर सभी सीएमओ को उन्हें हटाने की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की तथा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग अंतर्गत जिले में प्रगतिरत निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने तथा निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने जैजैपुर एसडीओ अंतर्गत निर्माण कार्यों में देरी तथा कार्यों की गुणवत्ता सही नही होने पर गहरी नाराजगी जताई। बैठक में कलेक्टर ने जिले के छात्रावासो के निरीक्षण के लिए निर्धारित किए गए नोडल अधिकारियों से छात्रावासो के निरीक्षण के विषय में भी जानकारी ली। बैठक में कलेक्टर ने जिले में आमजनों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने तथा आमजनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए सभी ब्लॉक के लिए शुरू किए गए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर अंतर्गत 26 जुलाई को विकासखंड सक्ती के हायर सेकंड्री स्कूल नगरदा में शिविर आयोजन की व्यवस्थित तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करने वाले सभी विभाग प्रमुख को उक्त शिविर में स्वयं उपस्थित रहकर प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से जिले में आयुष्मान कार्ड निर्माण की अद्यतन स्थिति की जनाकरी लेते हुवे बरसात के मौसम में जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने जिले मे खाद-बीज की उपलब्धता और वितरण की जानकारी लेते हुए खाद बीज की पर्याप्त उपलब्धता रखते हुए सुव्यवस्थित वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। बैठक में कलेक्टर ने पीएम किसान सम्मान निधि, ई केवाईसी, लैंड सीडिंग, आधार सीडिंग की भी जानकारी ली। इसके साथ ही कलेक्टर ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना के पूर्ण, अपूर्ण, प्रगतिरत कार्य सहित अद्यतन स्थिति की जनपदवार जानकारी लेते हुवे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा अंतर्गत संचालित कार्यों, घर-घर कचरा संग्रहण कार्य की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा की लंबित प्रकरणों, मुख्यमंत्री जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने जिले में स्वच्छ भारत मिशन के कार्य, ई श्रम पोर्टल में श्रमिको की एंट्री, जाति प्रमाण पत्र, पेंशन प्रकरण, जल जीवन मिशन, अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन, नक्शा अद्यतीकरण, सीमांकन, गोदाम निर्माण कार्य की स्थिति, ई व्ही एम वेयर हाउस निर्माण कार्य की स्थिति सहित अन्य कार्यों के अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर श्री दुष्यंत रायस्त, डभरा एसडीएम श्री बालेश्वर राम, सक्ती एसडीएम श्री अरूण सोम, मालखरौदा एसडीएम श्री रूपेंद्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार, जिला कोषालय अधिकारी श्री दशरथ सोनी सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित

समय सीमा की बैठक के साथ ही आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आधार का बायोमेट्रिक अपडेशन, अनिवार्य बायोमेट्रिक को निर्धारित समय पर कराए जाने के लिए आमजन को प्रोत्साहित करना, जिले में संचालित आधार केंद्रों पर निगरानी व आगामी आवश्यक कार्यवाही सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20240715 WA0039 लंबे समय से गायब कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाएं : कलेक्टर
Next Article IMG 20240716 WA0016 कृषकों के केसीसी प्रकरण में लाए तेजी-एडीएम

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260723 WA0006
बीमार नाबालिग से दरिंदगी करने वाले दरिंदे को उम्रभर की कैद, तत्कालीन टीआई आशीर्वाद रहटगांवकर की सशक्त विवेचना से मिला इंसाफ
CHHATTISGARH RAIGARH July 23, 2026
IMG 20260722 WA0005
लैलूंगा के डॉ. लखन लाल पटेल का बड़ा कमाल! CMC Vellore से हासिल की PGDFM डिग्री, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा को मिलेगी नई ताकत
CHHATTISGARH July 22, 2026
IMG 20260721 WA0001
घरघोड़ा परिक्षेत्र अंतर्गत जंगली सूअर का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH घरघोड़ा July 21, 2026
IMG 20260718 WA0003
23 साल से अधूरी सड़क ने खोली विकास की पोल, बारिश में तालाब बन जाती है गली; अधूरी नालियों से बढ़ा मच्छरों का आतंक
CHHATTISGARH खरसिया July 18, 2026
IMG 20260718 WA0002
एक पेड़ आज, सुरक्षित कल की नींव शासकीय प्राथमिक शाला फर्सवानी में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ वृक्षारोपण महाअभियान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ July 18, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?