Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260507 WA0014
बिना अनुमति चल रहा था बोर खनन? कापू तहसीलदार की कार्रवाई से मचा हड़कंप
CHHATTISGARH धरमजयगढ़
जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत अमलीडीह के तत्कालीन सचिव को किया निलंबित
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260507 WA0009
रायगढ़ का भव्य पर्यटन स्थल बनेगा पहाड़ मंदिर,51 फीट ऊंची कांस्य बजरंगबली प्रतिमा की होगी स्थापना, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया भूमिपूजन
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260507 WA0007
वेदांता स्किल स्कूल छत्तीसगढ़ में युवा स्वावलंबन का सशक्त माध्यम
CHHATTISGARH
IMG 20260507 WA0003
सूत्रीय मांगों को लेकर बीज निगम के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu January 21, 2025 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read
IMG 20250121 WA0033

गणतंत्र दिवस समारोह का फाइनल रिहर्सल 24 जनवरी को होगा आयोजित

विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

सक्ती, 21 जनवरी 2025// कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कामकाज की समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस समारोह के तैयारियों के लिए सभी विभागों को दायित्व सौंपे l उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के लिए 24 जनवरी को फाइनल रिहर्सल आयोजित होगा। बैठक में कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थित बैठक व्यवस्था, साज-सज्जा, साउंड सिस्टम, झाकी प्रदर्शन, बेरिकेटिंग, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, एम्बुलेंस सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित करने संबंधित विभागो को दायित्व सौंपे हैं। कलेक्टर ने जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में 26 जनवरी को सुबह 7 बजे ध्वजारोहण कराने के बाद विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों को जिला स्तरीय मुख्य समारोह में शामिल होने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागो के अधिकारियो को ध्वजारोहण के नियमो का पालन करते हुवे गरिमापूर्वक ध्वजारोहण कराए जाने कहा है। बैठक में कलेक्टर ने सक्ती जिले में नवपदस्थ आईएएस और सक्ती जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन की पदस्थापना होने पर उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं भी दी है l
बैठक में कलेक्टर ने उपस्थित सभी अधिकारियों को नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए विगत दिवस से लागू हुए आदर्श आचरण सहिंता के बारे में जानकारी दी तथा निर्वाचन कार्य के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारीपूर्वक करने के निर्देश दिए l कलेक्टर ने आचार सहिंता लागू होने के कारण संपत्ति विरूपण की कार्यवाही, नामिनेशन के लिए बेरिकेटिंग, आवश्यक रजिस्टरों का संधारण, नामांकन हेतु दल का गठन सहित अन्य सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए l उन्होंने शासन के निर्देशानुसार सभी संबंधित नोडल अधिकारियों को धान खरीदी केंद्रों का भौतिक सत्यापन निरीक्षण दल के साथ निर्धारित समय पर करने कहा। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने अब तक हुई धान खरीदी, धान उठाव, धान उठाव के प्रतिशत, बारदाना संकलन, डीओ जारी आदि की जानकारी लेते हुवे जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों से धान का उठाव तेजी से कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने जिले में चल रहे धान खरीदी कार्य के बारे में फूड, मार्कफेड सहित संबंधित अधिकारियों से विस्तारपूर्वक जानकारी लेते हुवे सुव्यवस्थित धान खरीदी कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर ने जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर ने समय-सीमा सहित अन्य लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर द्वारा स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत चल रहे कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी लेते हुवे जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए आवश्यक निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर द्वारा राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग, सहकारिता विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में सक्ती जिले में नवपदस्थ आईएएस और जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री के एस पैकरा, एसडीएम डभरा श्री बालेश्वर राम, एसडीएम सक्ती श्री अरुण कुमार सोम, एसडीएम मालखरौदा श्री रूपेंद्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार, तहसीलदार श्री विद्या भूषण साव, तहसीलदार डॉ. रविशंकर राठौर, तहसीलदार मालखरौदा श्री मनमोहन सिंह, तहसीलदार बाराद्वार श्रीमती गरिमा मनहर, अतिरिक्त तहसीलदार बाराद्वार श्रीमती सुशीला साहू, तहसीलदार हसौद श्री भीष्म पटेल सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20250121 WA0028 वार्ड नं 28 के बाद वार्ड नं 21 से भी अब्दुल सलीम की दावेदारी..पर्यवेक्षक को सौंपा आवेदन..क्यों है इनकी दावेदारी में इतना दम पढ़िए पूरी खबर…
Next Article IMG 20250121 WA0034 जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए रिटर्निंग ऑफिसर व सहायक रिटर्निंग ऑफिसर किया नियुक्त

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260507 WA0014
बिना अनुमति चल रहा था बोर खनन? कापू तहसीलदार की कार्रवाई से मचा हड़कंप
CHHATTISGARH धरमजयगढ़ May 7, 2026
जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत अमलीडीह के तत्कालीन सचिव को किया निलंबित
CHHATTISGARH sakti May 7, 2026
IMG 20260507 WA0009
रायगढ़ का भव्य पर्यटन स्थल बनेगा पहाड़ मंदिर,51 फीट ऊंची कांस्य बजरंगबली प्रतिमा की होगी स्थापना, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया भूमिपूजन
CHHATTISGARH RAIGARH May 7, 2026
IMG 20260507 WA0007
वेदांता स्किल स्कूल छत्तीसगढ़ में युवा स्वावलंबन का सशक्त माध्यम
CHHATTISGARH May 7, 2026
IMG 20260507 WA0003
सूत्रीय मांगों को लेकर बीज निगम के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी
CHHATTISGARH RAIGARH May 7, 2026

Popular Post

IMG 20260507 WA0014
बिना अनुमति चल रहा था बोर खनन? कापू तहसीलदार की कार्रवाई से मचा हड़कंप
CHHATTISGARH धरमजयगढ़
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?