Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर धर्मेश साहू ने आम नागरिक को धूप से बचने की अपील की
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260810 WA0005
विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, झापपारा में संस्कृति और परंपरा का दिखा अद्भुत संगम
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260810 WA0006
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: अब महिला पार्षद-अध्यक्ष अपने पति-भाई को नहीं बना सकेंगी “प्रतिनिधि”
CHHATTISGARH रायपुर
IMG 20260810 WA0003
ऑपरेशन प्रहार की बड़ी कार्रवाई: 24 टन अवैध कबाड़ से लदा 14 चक्का ट्रक जब्त, 17.55 लाख का माल बरामद
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG20260810081834
चूड़ा, बेल्ट और डंडे से मारपीट का आरोप; मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की उठी मांग
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260809 WA0022
स्वर्गीय श्री कुंजबिहारी सिदार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर खरसिया ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » कलेक्टर धर्मेश साहू ने आम नागरिक को धूप से बचने की अपील की

कलेक्टर धर्मेश साहू ने आम नागरिक को धूप से बचने की अपील की

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 29, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20240529 WA0053

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 29 मई 2024/तेज धूप और नौतपा से तापमान में वृद्धि के कारण नागरिकों को लू लगने की संभावना है, जिससे आम जनजीवन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसके मद्देनजर कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने आम नागरिक सहित जिलेवासियों से अपील किया है कि धूप में घर से अनावश्यक नही निकले। यदि जरूरी हो तो सर और चेहरे को कपड़े, टोपी से ढके। साथ में पानी की बोतल अवश्य रखें।

कलेक्टर ने जिला अस्पताल सहित समस्त सामुदायिक, प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों के संस्था प्रभारियों को लू से बचाव एवं उपचार हेतु पर्याप्त मात्रा में आवश्यक जीवन रक्षक दवाईयां एवं ओ. आर. एस. की उपलब्धता सुनिश्चित कर मरीजों का उपचार करने को कहा है। मैदानी स्वास्थ्य अमलों और मितानिनों के माध्यम से लू लगने के लक्षण के कारण और बचाव के उपायों के संबंध में स्वास्थ्य जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। अगर ओ.आर.एस. न हो तो घर पर ही एक गिलास पानी में एक चम्मच शक्कर व एक चुटकी नमक मिलाकर जीवन रक्षक घोल तैयार किया जा सकता है। गांव में मितानिनों या डिपो होल्डर के पास ओ.आर.एस. और दवाईयां लेकर प्राथमिक उपचार के पश्चात निकट के स्वास्थ्य केन्द्र या चिकित्सक के पास जाकर मरीज को भर्ती कर उपचार कराना चाहिए। लू लगना या हीट-स्ट्रोक, खतरनाक एवं जानलेवा भी हो सकता है।

लू के लक्षण में सिर में भारीपन और दर्द, तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना, चक्कर और उल्टी आना, कमजोरी के साथ शरीर में दर्द होना, शरीर का तापमान अधिक होने के बावजूद पसीने का न आना, अधिक प्यास लगना भूख न लगना बेहोश होना शामिल है

लू से बचने के उपाय अंतर्गत धूप में निकलने से पहले सिर व कानों को कपड़े से अच्छी तरह से बांध लें। पानी अधिक मात्रा में पियें। अधिक समय तक धूप में न रहे। गर्मी के दौरान मुलायम सूती कपड़े पहने ताकि हवा और कपड़े पसीने को सोखते रहे। अधिक पसीना आने की स्थिति में ओ.आर.एस. घोल पिये। चक्कर, उल्टी आने पर छायादार स्थान पर विश्राम करें। शीतल पेय जल पिये, फल का रस, लस्सी, मठा आदि का सेवन करें। प्रारंभिक सलाह के लिए 104 आरोग्य सेवा केन्द्र से निःशुल्क परामर्श ले। उल्टी, सर दर्द, तेज बुखार की दशा में निकट के अस्पताल अथवा स्वास्थ्य केन्द्र से जरूरी सलाह ले।

- Advertisement -
Ad image

लू लगने पर किया जाने वाला प्रारंभिक उपचार अंतर्गत बुखार से पीड़ित व्यक्ति के सर पर ठंडे पानी की पट्टी लगायें, कच्चे आम का पना, जलजीरा आदि, पीड़ित व्यक्ति को पंखे के नीचे हवा में लेटायें, शरीर पर ठंडे पानी का छिड़काव करते रहें, पीड़ित व्यक्ति को शीघ्र ही किसी नजदीकी चिकित्सा केन्द्र में उपचार हेतु ले जायें, आंगनबाड़ी मितानिन तथा ए.एन.एम. से ओ. आर. एस. की पैकेट के लिए संपर्क करें।

भीषण गर्मी में लू से बचने के लिए पानी पीये, भले ही प्यास न लगे, मिर्गी या हृदय, गुर्दे या लीवर से संभावित रोग वाले जो तरल प्रतिबंधित आहार लेते हो या जिनको द्रव्य प्रतिधारण की समस्या है, उनको तरल सेवन बढ़ाने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। अपने आप को लू से बचकर (हाइड्रेटेड) रखने के लिए ओआरएस घोल, घर के बने पेय जैसे- लस्सी, नींबू का पानी,छाछ आदि का सेवन करें।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20240529 WA0052 अधिकारी-कर्मचारियों को वीवीपैट मशीन एवं प्रपत्रों के सीलिंग का दिया गया प्रशिक्षण
Next Article IMG 20240529 WA0054 मुख्य सड़क की सफाई के बाद वार्डों में करें सफाई कार्य

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260810 WA0005
विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, झापपारा में संस्कृति और परंपरा का दिखा अद्भुत संगम
CHHATTISGARH घरघोड़ा August 10, 2026
IMG 20260810 WA0006
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: अब महिला पार्षद-अध्यक्ष अपने पति-भाई को नहीं बना सकेंगी “प्रतिनिधि”
CHHATTISGARH रायपुर August 10, 2026
IMG 20260810 WA0003
ऑपरेशन प्रहार की बड़ी कार्रवाई: 24 टन अवैध कबाड़ से लदा 14 चक्का ट्रक जब्त, 17.55 लाख का माल बरामद
CHHATTISGARH RAIGARH August 10, 2026
IMG20260810081834
चूड़ा, बेल्ट और डंडे से मारपीट का आरोप; मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की उठी मांग
CHHATTISGARH खरसिया August 10, 2026
IMG 20260809 WA0022
स्वर्गीय श्री कुंजबिहारी सिदार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर खरसिया ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
CHHATTISGARH खरसिया August 9, 2026

Popular Post

IMG 20260810 WA0005
विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, झापपारा में संस्कृति और परंपरा का दिखा अद्भुत संगम
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?