Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर गोपाल वर्मा ने स्वतंत्रता दिवस आयोजन हेतु बैठक लेकर दिए निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260819 WA0006
नकली लुब्रिकेंट ऑयल रैकेट का भंडाफोड़, FIR दर्ज, HPCL के नाम पर बेचा जा रहा था कथित नकली ‘एनक्लो-68’ ऑयल, 26-26 लीटर की तीन बाल्टियां जब्त
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260819 WA0005
रपटा पुल पर उफनती नदी बनी ग्रामीणों की मुसीबत, चार दिनों से आवागमन ठप, स्कूल नहीं जा पा रहे बच्चे
CHHATTISGARH RAIGARH धरमजयगढ़
Screenshot 2026 08 19 19 22 18 69 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7 1
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर ABPSS की केंद्र सरकार से पुनः पहल
नई दिल्ली मुंबई
गेरवानी शराब दुकान में पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग, प्रायवेट गार्ड घायल, पूंजीपथरा पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर शुरू की आरोपी की तलाश
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260818 WA0018
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं,आज जनदर्शन में कुल 06 आवेदन हुए प्राप्त
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » कलेक्टर गोपाल वर्मा ने स्वतंत्रता दिवस आयोजन हेतु बैठक लेकर दिए निर्देश

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने स्वतंत्रता दिवस आयोजन हेतु बैठक लेकर दिए निर्देश

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 11, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20230811 WA0019

खैरागढ़।जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जिले के प्रथम स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के सम्बंध में बैठक ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा होगी। जिला स्तर पर मुख्य कार्यक्रम स्व. राजा फतेह सिंह खेल मैदान में आयोजित होगा।

“सभी विभाग सौपें गए कार्यों का जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगे-कलेक्टर”
बैठक में कलेक्टर गोपाल वर्मा ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विभाग सौपें गए कार्यों का जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगे। जिले में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया जायेगा। राज्य शासन ने प्रदेश में 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन के सिलसिले में रूपरेखा तय कर दी है। राज्य-स्तर जिला, जनपद पंचायत और पंचायत मुख्यालयों पर किये जाने वाले आयोजन शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही आयोजित किये जायेंगे। जिला स्तर पर राजा फतेह सिंह खेल मैदान पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा के द्वारा प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री संदेश का वाचन किया जाएगा।प्रतिवर्ष अनुसार राष्ट्रगान एवं पुलिस, होम गार्ड्स इत्यादि द्वारा परेड का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।

कार्यालय में ध्वजारोहण कर 8:30 तक मुख्य कार्यक्रम में उपस्थित होंगे
जनपद पंचायत कार्यालय में जनपद पंचायत अध्यक्ष तथा पंचायत कार्यालय में सरपंच द्वारा औपचारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा तथा कार्यक्रम में राष्ट्रीय गान गाया जायेगा। जिला, जनपद, ग्राम पंचायत में निर्वाचित अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। नगर पालिका/नगर पंचायत परिषद कार्यालय में अध्यक्ष राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। बैठक में कहा गया कि सभी शासकीय कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाएंगे। कार्यालय में प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण कर 8:30 तक मुख्य कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। स्वतंत्रता दिवस 2023 के अवसर पर जिला में स्थित मुख्य सार्वजनिक व शासकीय भवनों एवं राष्ट्रीय महत्व की इमारतों में 14 एवं 15 अगस्त की रात में प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी।

विभाग को सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां
कार्यक्रम आयोजन हेतु विभाग को सौंपी गई जिम्मेदारियों में समारोह में मुख्य अतिथि हेतु जिप्सी की व्यवस्था, ध्वजारोहन की सम्पूर्ण व्यवस्था, परेड की व्यवस्था पुलिस अधीक्षक, खैरागढ़-छुईखदान- गंडई। समारोह स्थल पर विशिष्ट व्यक्तियों के बैठने एवं दर्शक हेतु आवश्यक फर्नीचर, दरियां साफ सफाई, माईक एवं पेयजल व्यवस्था मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद, खैरागढ़। समारोह स्थल में मंच का निर्माण एवं आवश्यक साज-सज्जा व बेरिकेट्स वन मंडलाधिकारी और कार्यपालन अभियंता, लो.नि.वि. खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद, खैरागढ़। विद्युत व्यवस्था कार्यपालन अभियंता, छ.ग.र.विद्युत मंडल। चिकित्सा व्यवस्था (एम्बुलेंस सहित) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी।

- Advertisement -
Ad image

आमंत्रण कार्ड / प्रशस्ति पत्र की छपाई एवं विडियो फोटोग्राफी नोडल अधिकारी पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग खैरागढ़। बैठक व्यवस्था अनुविभागीय अधिकारी (रा) खैरागढ़ व तहसीलदार, खैरागढ़। सुरक्षा, ट्रेफिक एवं पार्किंग व्यवस्था-अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) खैरागढ़ कानून व्यवस्था-अनुविभागीय दंडाधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) खैरागढ़। माननीय मुख्य अतिथि को विश्राम गृह से कार्यक्रम स्थल तक लाने एवं कार्यक्रम पश्चात् गंतव्य तक ले जाने हेतु-अनुविभागीय दंडाधिकारी, खैरागढ़। साज-सज्जा हेतु फूलों एवं गमलों की व्यवस्था सहायक संचालक उद्यानिकी। आमंत्रण कार्ड वितरण व्यवस्था-उद्घोषणा समिति
तहसीलदार खैरागढ़ / छुईखदान। मिडिया / प्रेस रिपोर्टर को आमंत्रण, बैठक एवं मान. मुख्यमंत्री के संदेश को राज्य से प्राप्त कर जनपद स्तर तक पहुंचाना-सहायक संचालक जनसंपर्क। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। समारोह स्थल पर पर्याप्त भृत्यों की ड्यूटी की व्यवस्था कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग (भ / स) खैरागढ़ व जलसंसाधन विभाग खैरागढ़ मुख्य नगर पालिका अधिकारी खैरागढ़। पुरस्कार की व्यवस्था-अति जिला दंडाधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, संबंधित विभाग आदि अन्य विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारी और सर्व विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20230811 WA0018 पोड़ी-उपरोड़ा के सिंघिया में खण्डस्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का किया जा रहा आयोजन
Next Article IMG 20230811 WA0020 कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन हथकरघा भवन का निरीक्षण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260819 WA0006
नकली लुब्रिकेंट ऑयल रैकेट का भंडाफोड़, FIR दर्ज, HPCL के नाम पर बेचा जा रहा था कथित नकली ‘एनक्लो-68’ ऑयल, 26-26 लीटर की तीन बाल्टियां जब्त
CHHATTISGARH खरसिया August 19, 2026
IMG 20260819 WA0005
रपटा पुल पर उफनती नदी बनी ग्रामीणों की मुसीबत, चार दिनों से आवागमन ठप, स्कूल नहीं जा पा रहे बच्चे
CHHATTISGARH RAIGARH धरमजयगढ़ August 19, 2026
Screenshot 2026 08 19 19 22 18 69 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7 1
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर ABPSS की केंद्र सरकार से पुनः पहल
नई दिल्ली मुंबई August 19, 2026
गेरवानी शराब दुकान में पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग, प्रायवेट गार्ड घायल, पूंजीपथरा पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर शुरू की आरोपी की तलाश
CHHATTISGARH RAIGARH August 18, 2026
IMG 20260818 WA0018
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं,आज जनदर्शन में कुल 06 आवेदन हुए प्राप्त
CHHATTISGARH sakti August 18, 2026

Popular Post

IMG 20260819 WA0006
नकली लुब्रिकेंट ऑयल रैकेट का भंडाफोड़, FIR दर्ज, HPCL के नाम पर बेचा जा रहा था कथित नकली ‘एनक्लो-68’ ऑयल, 26-26 लीटर की तीन बाल्टियां जब्त
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?