सक्ती, 12 फरवरी 2024/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में सभी जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को नियमित रूप से फिल्ड के कार्यो का निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये है। कलेक्टर द्वारा सीईओस को फिल्ड में विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने और शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओ के तहत किये जा रहे कार्यो के लिए संबंधित हितग्राहियों से चर्चा कर योजनाओ का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिये गये है। जिसके तहत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सक्ती श्रीमती प्रीति पवार द्वारा ग्राम पंचायत बोरदा, तेंदूटोहा, सकरेली, आमापाली, जुड़गा में प्रधानमंत्री आवास योजना और महतारी वंदन योजना के कार्यो का निरिक्षण किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गये। इसके साथ ही सीईओ श्रीमती प्रीति पवार द्वारा महतारी वंदन योजना के पंजीयन और प्रधानमंत्री आवास योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सभी सचिवों की बैठक भी ली गयीl इसी प्रकार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जैजैपुर द्वारा ग्राम पंचायत बेलकर्री का निरिक्षण किया गया। सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारियो द्वारा अपने अपने जनपद क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यो का जमीनी स्तर पर निरिक्षण करते हुये संबंधित हितग्राहियों को अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैl साथ ही सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारियो द्वारा महतारी वंदन योजना अंतर्गत फॉर्म संकलन के कार्यो का भी निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर के निर्देशन में सभी सीईओ फिल्ड में जाकर कर रहे प्रधानमंत्री आवास योजना और महतारी वंदन योजना के कार्यो का निरीक्षण
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
