Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने शांतिपूर्ण सफल मतदान के लिए जिले के मतदाताओं, प्रेक्षकों, अधिकारियों कर्मचारियों और मीडिया का जताया आभार
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260425 WA0010
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260425 WA0009
सट्टा खेलते आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व नकदी सहित 7510 रुपये जब्त
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260425 210333
मवेशियों कि लड़ाई से पूर्व सरपंच की मौत
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260425 WA0005
सांसद राधेश्याम राठिया का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाटी औचक निरीक्षण
CHHATTISGARH धरमजयगढ़
IMG 20260425 210254
बिजली खंभे से टकराया 16 वर्षीय बाईक सवार , मौके पर मौत
CHHATTISGARH घरघोड़ा
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने शांतिपूर्ण सफल मतदान के लिए जिले के मतदाताओं, प्रेक्षकों, अधिकारियों कर्मचारियों और मीडिया का जताया आभार

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने शांतिपूर्ण सफल मतदान के लिए जिले के मतदाताओं, प्रेक्षकों, अधिकारियों कर्मचारियों और मीडिया का जताया आभार

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 9, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20240509 WA0014

सक्ती 9 मई 2024// कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत सक्ती जिले के तीनो विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण सफल मतदान के लिए सभी मतदाताओं, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री सौरभ स्वामी, पुलिस प्रेक्षक श्री बिपिन शंकर राव आहिरे, व्यय प्रेक्षक श्री पवन कुमार, पुलिस अधीक्षक सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा, शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों और मीडिया के प्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तोपनो ने बताया की लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत 07 मई 2024 को शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ तथा जांजगीर चांपा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 सक्ती में 71.79%, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36- चंद्रपुर में 68.88% और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37- जैजैपुर में 65.1%, इस प्रकार सक्ती जिले में औसतन 68.59% मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया, जो स्वयं में एक रिकॉर्ड है।
कलेक्टर श्री तोपनो ने कहा कि प्रशासनिक तैयारियों और सुरक्षा के लिए जरुरी सभी इंतजाम करने जिला प्रशासन सहित संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों ने दिन रात एक कर मेहनत की है। महिला अधिकारियों कर्मचारियों ने भी पुरुष अधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मतदान की प्रक्रिया को निष्पक्ष-शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई है। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को इसके लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तोपनो ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासनिक तौर पर व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाती है, परंतु मतदान के लिए मतदाताओं को जागरुक बनाने और उन्हें मतदान केन्द्रों तक स्वर्स्फूत पहुंचकर सजगतापूर्वक वोट डालने के लिए प्रेरित करने का काम सबसे चुनौती भरा होता है। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जमीनी स्तर पर संबंधित विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा विभिन्न गतिविधियां कराई जाती है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनसंपर्क विभाग को निर्वाचन संबंधी सही और सटीक जानकारी जिले के मीडिया को उपलब्ध कराने और मीडिया के प्रतिनिधियों द्वारा चुनाव कार्य से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाओं को आमजनता तक पहुंचाने व मतदान संबंधी सभी खबरों को प्रमुख स्थान देने के लिए मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
कलेक्टर एवम जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने अपने धन्यवाद ज्ञापन के माध्यम से लोकसभा निर्वाचन 2024 को उत्कृष्टतापूर्वक और निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों व अधीनस्थ स्टाफ सहित सभी सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी, सभी नोडल ऑफिसर, सहायक नोडल ऑफिसर, सभी राजस्व अधिकारीगण, सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, नगरीय निकायों के अधिकारीगण, पुलिस अधिकारीगण, केन्द्रीय अर्द्धसैनिक/राज्य सुरक्षा बल, मास्टर ट्रेनर्स, बूथ लेवल ऑफ़िसर्स, सेक्टर ऑफ़िसर्स, उड़नदस्ता दल, स्थैतिक निगरानी दल, पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारीगण, माइक्रो ऑब्जर्वर्स, निर्वाचन सामग्री वितरण/वापसी दल, वेबकास्टिंग, निर्वाचन व्यय निगरानी/पोल डे रिपोर्टिंग कंट्रोल रूम, स्वीप टीम, मीडिया मॉनिटरिंग टीम, व्यय निगरानी दल, पोस्टल बैलेट/ईडीसी/ चिन्हित प्रति कार्य में संलग्न अधिकारी/कर्मचारीगण, हल्का पटवारीगण/ग्राम पंचायत सचिव, कोटवार, वाहन चालक/सहयोगी, रूट प्रभारी, भोजन, स्वास्थ्य और साफ़-सफ़ाई व्यवस्था में संलग्न कार्मिक तथा निर्वाचन संबंधी सभी आवश्यक जानकारियों को आमजनता तक पहुंचाने में जनसंपर्क विभाग व सभी मीडिया प्रतिनिधियों सहित प्रत्येक स्तर पर निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी अधिकारियों/कर्मचारियों ने सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन आपको सेवाओं के लिए कृतज्ञता और धन्यवाद व्यक्त करता है। इसके साथ ही उन्होंने अभूतपूर्व उत्साह प्रदर्शित करते हुए, बढ़-चढ़ कर मतदान करने के लिए सक्ती जिले के सभी मतदाताओं को भी बहुत आभार और धन्यवाद दिया है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article download 14 दसवीं-बारहवीं के परीक्षा परिणाम घोषित, मेरिट लिस्ट में रायगढ़ जिले की दो छात्राओं ने बनाया स्थान
Next Article IMG 20240509 WA0015 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन में सहभागिता देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, संगठनों और मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260425 WA0010
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
CHHATTISGARH RAIGARH April 25, 2026
IMG 20260425 WA0009
सट्टा खेलते आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व नकदी सहित 7510 रुपये जब्त
CHHATTISGARH sakti April 25, 2026
IMG 20260425 210333
मवेशियों कि लड़ाई से पूर्व सरपंच की मौत
CHHATTISGARH घरघोड़ा April 25, 2026
IMG 20260425 WA0005
सांसद राधेश्याम राठिया का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाटी औचक निरीक्षण
CHHATTISGARH धरमजयगढ़ April 25, 2026
IMG 20260425 210254
बिजली खंभे से टकराया 16 वर्षीय बाईक सवार , मौके पर मौत
CHHATTISGARH घरघोड़ा April 25, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?