एमसीबी/13 मई 2025/ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खड़गवां द्वारा सर्वसाधारण सूचित किया जाता है कि शासकीय उचित मूल्य दुकान नगर पालिका निगम चिरमिरी के अंतर्गत आने वाले आठ वार्डो में अब्दुल हमीद वार्ड क्र.-02, संत रामकृष्ण वार्ड क्र.-15, संत कबीरदास वार्ड क्र.-18, विवेकानंद वार्ड क्र.-24 , राजीव गांधी वार्ड क्र.-36, सरोजिनी नायडू वार्ड क्र.-38 ,भगत सिंह वार्ड क्र.-40, मौलाना आजाद वार्ड क्र.-04 नवीन उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है। इस हेतु आदिम जाति सहकारी समिति, बहुउद्देशीय सहकारी समिति महिला स्वयं सहायता समूह, वन सुरक्षा समिति एवं अन्य समितियों से आवेदन पत्र आमंत्रित कर नियमानुसार आबंटन की कार्यवाही किया जाना है। अतः उपरोक्त संबंधितों से 14 मई 2025 से 28 मई 2025 कार्यालयीन समय तक पंजीयन प्रमाण पत्र, पासबुक की छायाप्रति एवं अन्य सम्यक दस्तावेज सहित आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाता है। निर्धारित तिथि पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।
उचित मूल्य दुकान नगर निगम चिरमिरी के 8 वार्डो में संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
