Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: अभ्यर्थियों द्वारा प्रचार-प्रसार में किए जाने खर्च की निगरानी सतर्कता से करें – व्यय प्रेक्षक श्रीकांत नामदेव
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260620 WA0000
कमरे मे साडी से महिला कि झूलती मिली लाश
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG20260612143542
खरसिया में चौहान समाज का प्रेरणादायी पहल: 10वीं-12वीं के 37 मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260616 WA0001
सक्ति जिले का धुरंधर पत्रकार भूपेंद्र लहरे को दिल्ली यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मांनद उपाधि से सम्मानित किया गया।
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260616 WA0002
मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी .. उपचार के दौरान हुई मौत
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
IMG 20260614 WA0011
अवैध बोर खनन करते हुए सुमित्रा बोरवेल की मशीन जब्त
CHHATTISGARH घरघोड़ा
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » अभ्यर्थियों द्वारा प्रचार-प्रसार में किए जाने खर्च की निगरानी सतर्कता से करें – व्यय प्रेक्षक श्रीकांत नामदेव

अभ्यर्थियों द्वारा प्रचार-प्रसार में किए जाने खर्च की निगरानी सतर्कता से करें – व्यय प्रेक्षक श्रीकांत नामदेव

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 23, 2024 CHHATTISGARH
Share
2 Min Read
IMG 20240423 WA0021

मुंगेली 23 अप्रैल 2024// जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्रीकांत नामदेव (आई.आर.एस.) ने चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के खर्च की निगरानी हेतु गठित विभिन्न समितियों की बैठक ली। जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों द्वारा चुनाव प्रचार-प्रसार में किए जाने खर्च की निगरानी सतर्कता से करें। निर्वाचन व्यय से संबंधित सभी रिकॉर्ड अद्यतन रखें। वीएसटी दल रैली, जुलूस, सभा आदि का सावधानीपूर्वक वीडियो रिकॉर्ड करते हुए खर्च की गणना के लिए वीवीटी दल को प्रस्तुत करें। ताकि वीवीटी दल प्रचार-प्रसार के दौरान उपयोग किए जाने वाले सामग्रियों का बारीकी से अवलोकन करते हुए निर्धारित व्यय की राशि संबंधित अभ्यर्थी के खाते में जोड़ सके।
व्यय प्रेक्षक ने पेड न्यूज, राजनीतिक विज्ञापन, सोशल मीडिया, पोस्टर, बैनर, दीवार लेखन पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोस्टर, बैनर में प्रकाशक और मुद्रक का नाम अवश्य मुद्रित होना चाहिए। आबकारी विभाग अवैध शराब की शिकायत मिलने पर कार्यवाही करें। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के अनुरूप प्रतिदिन समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत होना चाहिए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव ने जिले में शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन संबंधी कार्यों के लिए सभी अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। जिले में शांतिपूर्ण लोकसभा निर्वाचन के लिए सभी अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। सभी अधिकारी अपनी भूमिका को समझें और निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन करते हुए गंभीरतापूर्वक कार्य करें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल ने जिले में कानून व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमति मेनका प्रधान, एसडीएम मुंगेली श्रीमती पार्वती पटेल, एसडीएम लोरमी श्री गिरधारी लाल यादव, एसडीएम पथरिया श्री भरोसा राम ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज सहित संबंधित नोडल, सहायक नोडल अधिकारी और सदस्यगण मौजूद रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20240423 WA0019 रायगढ़ लोकसभा के सामान्य प्रेक्षक डॉ. अंशज सिंह ने की स्ट्रांग रूम और मतदान केन्द्रों का निरीक्षण
Next Article download 7 डाक मतपत्र से मतदान के लिए जिले में सुविधा केंद्र होंगे स्थापित

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260620 WA0000
कमरे मे साडी से महिला कि झूलती मिली लाश
CHHATTISGARH घरघोड़ा June 20, 2026
IMG20260612143542
खरसिया में चौहान समाज का प्रेरणादायी पहल: 10वीं-12वीं के 37 मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान
CHHATTISGARH खरसिया June 16, 2026
IMG 20260616 WA0001
सक्ति जिले का धुरंधर पत्रकार भूपेंद्र लहरे को दिल्ली यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मांनद उपाधि से सम्मानित किया गया।
CHHATTISGARH sakti June 16, 2026
IMG 20260616 WA0002
मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी .. उपचार के दौरान हुई मौत
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा June 16, 2026
IMG 20260614 WA0011
अवैध बोर खनन करते हुए सुमित्रा बोरवेल की मशीन जब्त
CHHATTISGARH घरघोड़ा June 14, 2026

Popular Post

IMG 20260620 WA0000
कमरे मे साडी से महिला कि झूलती मिली लाश
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?