Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: नौकरी के नाम पर ठगी का गोरखधंधा उजागर : फर्जी ‘प्रदेशाध्यक्ष’ ने बेरोजगार युवक से 3 लाख रुपये ठगे, एफआईआर दर्ज…
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260306 WA0016
खरसिया के रौनक अग्रवाल ने यूपीएससी में लहराया परचम
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260306 WA0014
युवा खिलाडियों की कड़ी मेहनत व बेहतर खेल प्रदर्शन से राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी खेल स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260306 WA0013
प्रधानमंत्री आवास योजना पर बालू (रेती ) संकट की मार किस्त मिली लेकिन सामग्री नहीं, ग्रामीण पूछ रहे वैधानिक बालू आखिर मिलेगा कहाँ?
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260306 WA0007
पटेल हॉस्पिटल बरमकेला में 8 मार्च को निःशुल्क मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य OPD शिविर
CHHATTISGARH बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़
Screenshot 2026 03 06 08 29 52 45 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
पुलिस कस्टडी में पूछताछ के दौरान घायल युवक की मौत, मुआवजा और कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम; विधायक की मौजूदगी में बनी सहमति
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » नौकरी के नाम पर ठगी का गोरखधंधा उजागर : फर्जी ‘प्रदेशाध्यक्ष’ ने बेरोजगार युवक से 3 लाख रुपये ठगे, एफआईआर दर्ज…

नौकरी के नाम पर ठगी का गोरखधंधा उजागर : फर्जी ‘प्रदेशाध्यक्ष’ ने बेरोजगार युवक से 3 लाख रुपये ठगे, एफआईआर दर्ज…

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 16, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20250516 WA0036

सूरजपुर। सरकारी नौकरी के नाम पर युवाओं को झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर जालसाज़ का भंडाफोड़ हुआ है। ग्राम सपकरा निवासी रमेश कुमार ने सूरजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि हेमंत नेताम नामक युवक ने खुद को “आदिवासी उत्थान संस्थान छत्तीसगढ़ का प्रदेशाध्यक्ष” बताकर वन विभाग में वनरक्षक की नौकरी दिलाने का झांसा दिया और उससे 3 लाख रुपये की ठगी कर ली।

Contents
ठगी की पटकथा :परिचय से विश्वास, और फिर विश्वासघात-पुलिस जांच में खुलासा, एफआईआर दर्ज : बड़ा सवाल : क्या यह अकेला मामला है या जालसाजी का पूरा नेटवर्क? – आवेदक की मांग : कठोर कानूनी कार्रवाई हो –सावधान ! नौकरी दिलाने के नाम पर ठग सक्रिय :

ठगी की पटकथा :परिचय से विश्वास, और फिर विश्वासघात-

रमेश कुमार ने बताया कि हेमंत नेताम उसका पुराना परिचित है, जो पहले विश्रामपुर के एक स्कूल में उसका सहपाठी था। दिसंबर 2021 में हुई मुलाकात में हेमंत ने खुद को आदिवासी उत्थान संस्थान का प्रदेशाध्यक्ष और प्रभावशाली मंत्रियों से घनिष्ठ संबंध वाला बताया। इसी दौरान जब रमेश ने उसे बताया कि उसने फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती के लिए आवेदन किया है, तो हेमंत ने कहा कि वह उसे 6 लाख रुपये में नौकरी दिला सकता है।

रमेश के अनुसार, 27 जनवरी 2022 को वह अपने रिश्तेदार गौतम प्रसाद के साथ हेमंत के घर गया, जहाँ भारतीय स्टेट बैंक, सूरजपुर स्थित हेमंत के खाते में RTGS के माध्यम से 3 लाख रुपये ट्रांसफर किए। इस राशि के भुगतान के बाद भी हेमंत लगातार उसे झूठे आश्वासन देता रहा – कभी कहा कि उसका नाम चयन सूची में आ गया है, कभी कहा कि मंत्री ने फाइल पास कर दी है। बाद में जब रमेश ने बाकी रकम देने से मना किया, तो हेमंत ने कहा कि वह अक्टूबर 2022 में पैसे लौटा देगा। लेकिन न नौकरी मिली, न ही पैसे वापस हुए।

पुलिस जांच में खुलासा, एफआईआर दर्ज :

शिकायत के आधार पर सहायक उप निरीक्षक नंदलाल सिंह द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथमदृष्टया सत्य पाए गए। हेमंत नेताम द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर 3 लाख रुपये ठगना प्रमाणित हुआ। थाना सूरजपुर में आरोपी के विरुद्ध IPC की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है और मामले की विवेचना जारी है।

- Advertisement -
Ad image

बड़ा सवाल : क्या यह अकेला मामला है या जालसाजी का पूरा नेटवर्क? –

हेमंत नेताम द्वारा अपने को किसी संस्था का प्रदेशाध्यक्ष बताना, नेताओं के नाम लेकर लोगों को गुमराह करना और बेरोजगारों से लाखों वसूलना इस बात का संकेत है कि यह महज एक व्यक्ति का अपराध नहीं बल्कि एक सुनियोजित रैकेट का हिस्सा हो सकता है। पुलिस की जांच इस दिशा में आगे बढ़ेगी या नहीं यह देखना बाकी है।

आवेदक की मांग : कठोर कानूनी कार्रवाई हो –

रमेश कुमार ने पुलिस से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए तथा इस तरह की धोखाधड़ी के शिकार अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें भी न्याय दिलाया जाए।

सावधान ! नौकरी दिलाने के नाम पर ठग सक्रिय :

यह घटना छत्तीसगढ़ के हजारों बेरोजगार युवाओं के लिए चेतावनी है। कोई भी व्यक्ति यदि पद, संपर्क या संस्था का नाम लेकर नौकरी दिलाने का दावा करता है, तो बिना लिखित प्रमाण और कानूनी वैधता के उस पर भरोसा न करें।

क्या सूरजपुर पुलिस इस ठग को सलाखों के पीछे भेज पाएगी या यह मामला भी बाकी धोखाधड़ी की फाइलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा?…

आपकी जागरूकता ही आपकी सुरक्षा है अगला शिकार आप न बनें!

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article साँप के काटने से ज़ेब्रा की मृत्यु,घटना की पुनरावृत्ति रोकने किए जा रहे सुरक्षात्मक उपाय
Next Article images 39 आज का राशिफल: 17 मई 2025 – जानिए शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260306 WA0016
खरसिया के रौनक अग्रवाल ने यूपीएससी में लहराया परचम
CHHATTISGARH खरसिया March 6, 2026
IMG 20260306 WA0014
युवा खिलाडियों की कड़ी मेहनत व बेहतर खेल प्रदर्शन से राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी खेल स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान
CHHATTISGARH RAIGARH March 6, 2026
IMG 20260306 WA0013
प्रधानमंत्री आवास योजना पर बालू (रेती ) संकट की मार किस्त मिली लेकिन सामग्री नहीं, ग्रामीण पूछ रहे वैधानिक बालू आखिर मिलेगा कहाँ?
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ March 6, 2026
IMG 20260306 WA0007
पटेल हॉस्पिटल बरमकेला में 8 मार्च को निःशुल्क मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य OPD शिविर
CHHATTISGARH बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़ March 6, 2026
Screenshot 2026 03 06 08 29 52 45 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
पुलिस कस्टडी में पूछताछ के दौरान घायल युवक की मौत, मुआवजा और कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम; विधायक की मौजूदगी में बनी सहमति
CHHATTISGARH खरसिया March 6, 2026

Popular Post

IMG 20260306 WA0016
खरसिया के रौनक अग्रवाल ने यूपीएससी में लहराया परचम
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?