Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: विकसित भारत संकल्प यात्रा: हितग्राहियों तक सीधे पहंुचेगी केन्द्र-राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाएं
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG20260314130433
खरसिया बिग ब्रेकिंग न्यूज़ : तहसील प्रांगण के पीछे चलित शौचालय में लगी भीषण आग
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260313 WA0014
प्रभारी चन्द्रदेव राय और जिला अध्यक्ष नेगी ने रायगढ़ कॉंग्रेस भवन में लिया बैठक
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260313 215838
एनएच-49 बना ‘खूनी हाईवे’, वेदांता रेलवे साइडिंग के पास हादसे में युवा व्यवसायी भूषण छाबड़ा की मौत
CHHATTISGARH खरसिया
IMG20260313124055 1
वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अवैध सागौन लकड़ी सहित आरोपी पकड़ाया
CHHATTISGARH खरसिया
IMG20260313124055
खरसिया बिग ब्रेकिंग न्यूज़: प्रशिक्षु आई.एफ.एस. कुणाल मिश्रा का अवैध सागौन लकड़ी पर बड़ी कार्यवाई
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » विकसित भारत संकल्प यात्रा: हितग्राहियों तक सीधे पहंुचेगी केन्द्र-राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाएं

विकसित भारत संकल्प यात्रा: हितग्राहियों तक सीधे पहंुचेगी केन्द्र-राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाएं

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 15, 2023 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read
IMG 20231215 WA0029

रायपुर 15 दिसम्बर 2023/केन्द्र सरकार की जनहितैषी योजनओं को हितग्राहियों तक सीधे पहुंचाने के लिए कल 16 दिसम्बर से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत होगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से देश भर में यात्रा के तहत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमांे से जुड़ेंगे और हितग्राहियों से चर्चा करेंगे। राजधानी रायपुर के बुढ़ातालाब परिसर से छत्तीसगढ़ में इस यात्रा का शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय भी वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से जिलों से जुड़ेंगे और यात्रा के संबंध में समवाद करेंगे।

एलईडी युक्त वीडियो वैन से होगा प्रचार, सांस्कृतिक कार्यक्रम और क्विज भी होगी, विजेता को मिलेंगे पुरस्कार-* विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र हितग्राहियों को बताया जाएगा और उनका अधिक से अधिक लाभ दिलाया जाएगा। यात्रा के लिए रायपुर जिले में आठ एलईडी युक्त प्रचार-प्रसार वाहन भेजे गये है। इस दौरान निर्धारित रूठ के हिसाब से वाहनों से शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार होगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी का संदेश, योजनाओं की जानकारी और योजनाओं से संबंधित चलचित्र प्रदर्शित होंगे। इसके अलावा योजनाओं से संबंधित पाम्पलेट, बुकलेट आदि वितरित करने के साथ-साथ योजनाओं के लाभ लेने के लिए आवेदन, लाभ वितरण भी सुनिश्चित किया जाएगा। योजनाओं के संबंध में जागरूकता के लिए क्विज, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। लाभार्थियों की व्यक्तिगत सफलता की कहानियों और उपलब्धियों को साझा करने के लिए ‘मेरी कहानी-मेरी जुबानी‘ जैसे कार्यक्रम होंगे तथा धरती कहे पुकार के, स्वच्छता गीत आदि जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। साथ ही प्राकृतिक खेती, स्वाईल हेल्थ कार्ड के संबंध में जानकारी दी जाएगी। आयोजनों स्थल पर स्वास्थ्य मेला, उज्जवला योजना पंजीयन, आधार कार्ड अपडेशन, स्मार्ट कार्ड बनाना से लेकर अन्य योजनाओं के लिए फार्म, आवेदन, पंजीयन भी कराया जाएगा।

*पी.एम.ओ रखेगा नजर, हर दिन की गतिविधियों की ऑनलाईन मॉनिटरिंग होगी-* विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित गतिविधियों की वेब पोर्टल आधारित ऑनलाईन मॉनिटरिंग की जाएगी। प्रधानमंत्री कार्यालय और भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी इसकी मॉनिटरिंग करेंगे। यात्रा संबंधी गतिविधियों की सभी जानकारियां वेब पोर्टल पर साझा की जाएगी। यात्रा के दौरान शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की सूचना भी इस पोर्टल में दर्ज होगी। संकल्प यात्रा में आयोजित होने वाले शिविरों में हितग्राहियों के पंजीयन और अन्य आवेदनों के संबंध में भी पूरी जानकारी पोर्टल में दर्ज की जाएगी।

*रायपुर जिले में 26 जनवरी तक होंगे शिविर-* विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत रायपुर जिले में 26 जनवरी तक ग्रामीण और शहरी इलाकों में प्रचार वाहन जाएगा। निर्धारित तिथि और स्थान पर वृहद शिविर लगाये जाएंगे। बीरगांव नगर निगम क्षेत्र में 4, रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 42 एवं जिले की अन्य नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में 1-1 शिविर लगेगा। इसी प्रकार ग्राम पंचायतों में भी निर्धारित रूट के अनुसार शिविरों का आयोजन होगा। शिविर के आयोजन के पूर्व प्रचार-प्रसार और मुनादि कराई जाएगी। इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कर जनहितैषी शासकीय योजना से लाभान्वित किया जाएगा।

- Advertisement -
Ad image

इन योजनाओं पर रहेगा फोकस-

ग्रामीण क्षेत्र- आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना, पीएम उज्जवला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान योजना, क्रिसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल-जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, जन-धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, नैनो उर्वरक का उपयोग, स्वाइल हैल्थ कार्ड, उन्नत कृषि यंत्र आदि से संबंधित गतिविधियां।

शहरी क्षेत्र- पीएम स्वनिधि योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम उज्जवल योजना, पीएम मुद्रा लोन योजना, स्टार्ट-अप इंडिया, स्टेंड-अप इंडिया, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना शहरी, वंदे भारत ट्रेनें और अमृत भारत स्टेशन योजना, स्वच्छ भारत अभियान, उजाला योजना, अमृत योजना, पीएम जन औषधि परियोजना, सौभाग्य योजना, डिजिटल भुगतान अधोसंरचना, आरसीएस योजना और खेलो इंडिया से संबंधित योजनाएं।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20231215 WA0028 संयुक्त संचालक ने शिक्षा में व्यापक सुधार लाने जिला एवं ब्लॉक स्तर के समस्त अधिकारियों के बैठक कर विस्तृत समीक्षा की
Next Article IMG 20231216 WA0005 शा. उ. मा. विद्यालय कोंडतराई का सात दिवसीय विशेष शिविर सम्पन्न

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG20260314130433
खरसिया बिग ब्रेकिंग न्यूज़ : तहसील प्रांगण के पीछे चलित शौचालय में लगी भीषण आग
CHHATTISGARH खरसिया March 14, 2026
IMG 20260313 WA0014
प्रभारी चन्द्रदेव राय और जिला अध्यक्ष नेगी ने रायगढ़ कॉंग्रेस भवन में लिया बैठक
CHHATTISGARH RAIGARH March 13, 2026
IMG 20260313 215838
एनएच-49 बना ‘खूनी हाईवे’, वेदांता रेलवे साइडिंग के पास हादसे में युवा व्यवसायी भूषण छाबड़ा की मौत
CHHATTISGARH खरसिया March 13, 2026
IMG20260313124055 1
वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अवैध सागौन लकड़ी सहित आरोपी पकड़ाया
CHHATTISGARH खरसिया March 13, 2026
IMG20260313124055
खरसिया बिग ब्रेकिंग न्यूज़: प्रशिक्षु आई.एफ.एस. कुणाल मिश्रा का अवैध सागौन लकड़ी पर बड़ी कार्यवाई
CHHATTISGARH खरसिया March 13, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?