रायगढ़: कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने 30 राजस्व निरीक्षकों का किया तबादला, प्रशासनिक कसावट की दिशा में बड़ा कदम
रायगढ़। रायगढ़ जिले के नव नियुक्त कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने प्रशासनिक कसावट और बेहतर राजस्व व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के 30 राजस्व निरीक्षकों (आरआई) का तबादला कर दिया है। इस तबादला आदेश में जिले की लगभग सभी प्रमुख तहसीलों जैसे रायगढ़, पुसौर, खरसिया, धर्मजयगढ़, घरघोड़ा, छाल और मुकड़ेगा आदि के निरीक्षक शामिल हैं।
कलेक्टर द्वारा जारी तबादला सूची में प्रत्येक निरीक्षक को नई जिम्मेदारियों के साथ नई जगह पर पदस्थ किया गया है। माना जा रहा है कि यह कदम जिले में राजस्व कार्यों की पारदर्शिता और गति बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, आगामी समय में और भी अधिकारियों के तबादले हो सकते हैं ताकि शासन की योजनाओं और सेवाओं को जमीनी स्तर पर बेहतर ढंग से लागू किया जा सके।
- Advertisement -
नवीन पदस्थापना सूची देखने के लिए पूरी लिस्ट नीचे देखें: