Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: 3 जून को जिला पं. अध्यक्ष सालिक साय का नई दिल्ली में होगा सम्मान
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना ..
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
थाना से महज दूरी पर चोरों का आतंक, एक ही रात में तीन दुकानों के टूटे ताले
CHHATTISGARH घरघोड़ा
रात में CCTV के भरोसे भालूनारा वनोपज नाका, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
CHHATTISGARH खरसिया
ऑनलाइन सट्टा खिलाते आरोपी पर सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 हजार का सट्टा लेखा बरामद
CHHATTISGARH sakti
सोशल मीडिया पर कार्यालय कलेक्टर पिछड़ा वर्ग विकास जिला- सक्ती के नाम से किसी असामाजिक व शरारती तत्व द्वारा भ्रामक व फर्जी पत्र किया जा रहा वायरल
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

3 जून को जिला पं. अध्यक्ष सालिक साय का नई दिल्ली में होगा सम्मान

Admin
Admin May 20, 2026 CHHATTISGARH जशपुर
Share
3 Min Read

जशपुर :- जशपुर जिले के लिए गर्व और सम्मान की खबर सामने आई है। जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय का चयन प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पंचायत अवॉर्ड के लिए किया गया है। पंचायत संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार आगामी 3 जून 2026 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।यह सम्मान जशपुर जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों, जनहित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई मिसाल कायम करने के लिए दिया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में सालिक साय ने गांवों तक विकास की योजनाओं को पहुंचाने, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और पंचायतों को सशक्त बनाने की दिशा में लगातार सक्रिय भूमिका निभाई है।

इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए सालिक साय ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए बेहद गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा कि वे ग्रामीण विकास और जनसेवा के कार्यों को आगे भी पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ जारी रखेंगे। उन्होंने इस सम्मान का श्रेय अपने वरिष्ठजनों, सहयोगियों, कार्यकर्ताओं और जशपुर की जनता को देते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि पूरे जशपुर जिले, यहां की जनता और भाजपा परिवार के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार लगातार ग्रामीण विकास, पंचायत सशक्तिकरण और जनकल्याण की दिशा में ऐतिहासिक कार्य कर रही है, जिसका सकारात्मक प्रभाव गांव-गांव तक दिखाई दे रहा है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर अभिषेक कुमार जिला पंचायत कर्मचारियों एवं समस्त ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधियों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सालिक साय का व्यक्तित्व सरल, सौम्य एवं जनसेवा के प्रति समर्पित है। उनके नेतृत्व में पंचायत एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में लगातार बेहतर कार्य हो रहे हैं, जिसका परिणाम आज राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान के रूप में सामने आया है।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह सम्मान पूरे जशपुर जिले के लिए गर्व का विषय है तथा इससे ग्रामीण विकास कार्यों को नई पहचान मिलेगी।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article गॉव मे दिखा दुर्लभ सफेद भालू वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
Next Article आम के पेड़ पर झूलती मिली ग्रामीण की लाश, गांव में फैली सनसनी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना ..
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा August 22, 2026
थाना से महज दूरी पर चोरों का आतंक, एक ही रात में तीन दुकानों के टूटे ताले
CHHATTISGARH घरघोड़ा August 22, 2026
रात में CCTV के भरोसे भालूनारा वनोपज नाका, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
CHHATTISGARH खरसिया August 22, 2026
ऑनलाइन सट्टा खिलाते आरोपी पर सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 हजार का सट्टा लेखा बरामद
CHHATTISGARH sakti August 21, 2026
सोशल मीडिया पर कार्यालय कलेक्टर पिछड़ा वर्ग विकास जिला- सक्ती के नाम से किसी असामाजिक व शरारती तत्व द्वारा भ्रामक व फर्जी पत्र किया जा रहा वायरल
CHHATTISGARH sakti August 21, 2026

Popular Post

टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना ..
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?