Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री श्री चौधरी ने पेश किया ऐतिहासिक बजट
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260312 WA0007
स्काई एलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड, टेमटेमा़ में निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260311 WA0021
घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के जंगल में मिले दो शावक हाथियों का शव
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260311 WA0020
30 दिवसीय कराते प्रशिक्षण शिविर संपन्न
CHHATTISGARH रायपुर
Screenshot 2026 03 11 17 21 20 67 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दुरुपयोग पर प्रशासन सख्त, रायगढ़ में होटलों व रेस्टोरेंट में औचक जांच
CHHATTISGARH RAIGARH
Screenshot 2026 03 11 17 17 50 45 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
कलेक्टर के निर्देशन में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर की गई कार्रवाई, 11 वाहन जब्त
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री श्री चौधरी ने पेश किया ऐतिहासिक बजट

मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री श्री चौधरी ने पेश किया ऐतिहासिक बजट

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 3, 2025 Uncategorized
Share
4 Min Read
FunPic 20250303 194239574

बजट में रायगढ़ को मिली कई सौंगातें, सभी वर्गों ने की सराहना

शासकीय नर्सिंग कालेज, फिजियोथैरेपी कालेज, नैचुरोपैथी हब, साइंस पार्क, रायगढ़ से लोईंग-महापल्ली फोरलेन के कार्य प्रमुख रूप से शामिल

डीए में वृद्धि के लिए शासकीय कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री का जताया आभार

रायगढ़, 3 मार्च2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने आज विधानसभा में बजट पेश किया। जिसमें किसान, व्यापारी, युवा, महिला सहित सभी वर्गो के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है, जिसका लोगों ने सराहना की। इस बजट में रायगढ़ जिले के लिए भी काफी सौगातें शामिल है। जिसमें नैचुरोपैथी हब, साइंस पार्क, शासकीय नर्सिंग कालेज, फिजियोथैरेपी कालेज, रायगढ़ से लोईंग-महापल्ली फोरलेन के कार्य प्रमुख रूप से शामिल है।
बजट पर किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रायगढ़ के विद्यार्थी सुश्री विजिया प्रधान ने कहा कि सभी वर्ग को ध्यान में रखने के साथ ही बजट में शिक्षा के क्षेत्र पर काफी ध्यान रखा गया। जिले में शासकीय नर्सिंग कॉलेज के खुलने से सीटों में बढ़ोत्तरी के साथ जिले के विद्यार्थी आसानी से नर्सिंग की शिक्षा प्राप्त कर पायेंगे। श्री सूरत लाल गुप्ता ने कहा कि वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी द्वारा पेश बजट काफी अच्छा रहा। इसमें नगरीय निकायों में नालंदा परिसर खोले जायेंगे। जिससे विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियों में सहायता मिलेगी। महिला आईटीआई में अध्ययनरत पिंकी साहू ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के प्रगति का बजट पेश हुआ है। जिसमें आईटीआई एवं पॉलीटेक्निक कालेज के उन्नयन हमारे लिए महत्वपूर्ण है। इससे तकनीकी शिक्षा में कौशल विकास के साथ-साथ सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। ट्रेनिंग ऑफिसर, आईटीआई रायगढ़ के दिलीप कुमार तिवारी ने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट शिक्षा के क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण रहा। जिसमें आईटीआई के उन्नयन की बात कही गयी है। जिससे आईटीआई में इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही नये ट्रेड के साथ स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा मिलेगा, जिससे विद्यार्थियों को रोजगार मिलने में आसानी होगी। महापल्ली निवासी व्यापारी श्री विकास अग्रवाल ने कहा कि सभी वर्गो के लिए अच्छा बजट रहा। व्यापारियों के लिए ई-वे बिल जनरेट करने की सीमा में बढ़ोतरी की गई है। जिससे छोटे व्यापारियों को लाभ मिलेगा। वहीं रायगढ़ से लोईंग-महापल्ली फोरलेन बनने से यातायात के साथ ही व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि होगी।
साल्हेओना निवासी कृषक श्री रोहित साहू ने कहा कि बजट में कृषि विकास के क्षेत्र में विशेष ध्यान में रखा गया है। जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। एकताल निवासी श्री भोगीराम झारा ने कहा कि बेल मेटल आर्ट, कोसा, टेराकोटा, बैम्बु जैसे कला कौशल हेतु नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नालॉजी की स्थापना का निर्णय लिया गया है। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
डीए में वृद्धि की घोषणा से शासकीय कर्मचारियों में हर्ष का माहौल
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने विधानसभा में शासकीय कर्मचारियों के डीए में वृद्धि की घोषणा की है। जिससे सभी शासकीय कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। राजस्व विभाग में पदस्थ श्री चैतराम ने कर्मचारियों के हित में डीए में वृद्धि पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी का आभार जताया है।
पत्रकार सम्मान निधि में बढ़ोत्तरी पत्रकारों के हित में अहम निर्णय
वरिष्ठ पत्रकार श्री शेष चरण गुप्ता ने कहा कि पत्रकारों के लिए एक्सपोजर विजिट के लिये 1 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसी तरह पत्रकार सम्मान निधि की राशि को दोगुना करते हुए 10 हजार रूपये से बढ़ाकर 20 हजार रूपये किया गया है। जो कि पत्रकारों के हित में अहम निर्णय है।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20250303 WA0032 भगोरा ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सकरबोगा टीम ने खिताब जीत ट्रॉफी पर किया कब्जा….
Next Article IMG 20250303 WA0043 निश्चय निरामय अभियान के तहत धरमजयगढ़ में टीबी मरीजों को किया गया फूड बास्केट वितरित

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260312 WA0007
स्काई एलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड, टेमटेमा़ में निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH खरसिया March 12, 2026
IMG 20260311 WA0021
घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के जंगल में मिले दो शावक हाथियों का शव
CHHATTISGARH घरघोड़ा March 11, 2026
IMG 20260311 WA0020
30 दिवसीय कराते प्रशिक्षण शिविर संपन्न
CHHATTISGARH रायपुर March 11, 2026
Screenshot 2026 03 11 17 21 20 67 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दुरुपयोग पर प्रशासन सख्त, रायगढ़ में होटलों व रेस्टोरेंट में औचक जांच
CHHATTISGARH RAIGARH March 11, 2026
Screenshot 2026 03 11 17 17 50 45 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
कलेक्टर के निर्देशन में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर की गई कार्रवाई, 11 वाहन जब्त
CHHATTISGARH sakti March 11, 2026

Popular Post

IMG 20260312 WA0007
स्काई एलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड, टेमटेमा़ में निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?