Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग में लगातार हो रहे हैं नवाचार
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260509 WA0006
नौकरी दिलाने” के नाम पर 3.38 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र देकर युवती को बनाया शिकार, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी को जशपुर से दबोचा
CHHATTISGARH RAIGARH
त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन मई 2026 की समय-सारणी जारी
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260509 WA0005
आवागमन को अवरुद्ध कर हो रहा ओवरब्रिज निर्माण, प्रभावितों का व्यापार हुआ ठप्प
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260509 WA0001
दवाई दुकान में चोरों का धावा, CCTV से छेड़छाड़ कर 25 हजार नकद पार
CHHATTISGARH धरमजयगढ़
IMG 20260508 WA0015
आंजनेय वार्ष्णेय,(भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ का केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति स्थानांतरण पर रेंज स्तरीय गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन।
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग में लगातार हो रहे हैं नवाचार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग में लगातार हो रहे हैं नवाचार

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 1, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20250501 WA0024

श्रमिक दिवस के अवसर पर केजीएच जिला अस्पताल रायगढ़ से मेडिकल कॉलेज रायगढ़ तक नि:शुल्क बस सेवा की शुरुआत

बस में ही बैठकर आभा क्यू आर से पंजीयन टोकन प्राप्त कराने की मिलेगी सुविधा, नहीं लगानी होगी लाइन

स्थानीय लोगों की सुविधा हेतु रविवार और शासकीय अवकाश को छोड़कर प्रत्येक दिवस चलेगी बस सेवा

रायगढ़, 1 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग में लगातार नए नवाचार किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। रायगढ़ क्षेत्र में वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी के विशेष मार्गदर्शन में मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में सुविधाओं में लगातार विस्तार हो रहा है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को लाभ मिल रहा है। इसी दिशा में स्व.श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ के डीन डॉ.विनीत जैन एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ.एम.के.मिंज और चिकित्सा प्रबंधन समिति के द्वारा चिकित्सा परामर्श के लिए नि:शुल्क बस सेवा की शुरुआत की गई है। श्रमिक दिवस के दिन शुरू की गयी यह बस सेवा किरोड़ीमल शासकीय जिला चिकित्सालय (केजीएच) से मेडिकल कॉलेज संबद्ध चिकित्सालय के लिए रविवार और शासकीय अवकाश छोड़कर प्रत्येक दिवस को चलेगी। यह बस सेवा पूरी तरह से नि:शुल्क रहेगी।
अस्पताल अधीक्षक डॉ.एम.के.मिंज ने इस संबंध में बताया कि सुबह के वक्त ओपीडी के समय केजीएच जिला हॉस्पिटल से मेडिकल कॉलेज के आऊटर रूट पर होने के कारण लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट उपलब्ध नहीं होता है। जबकि मेडिकल कालेज से लौटते समय ऐसी समस्या नहीं रहती है। ऐसे में ओपीडी के समय जरूरतमंद लोगों को प्राइवेट टैक्सी या आटो किराए पर लेना पड़ता है जो आर्थिक रूप से परेशानी भरा होता है। इसकी वजह से इलाज कराने वाले गरीब और श्रमिक लोगों को आर्थिक समस्या उत्पन्न हो रही थी। इन्ही सब बातों को ध्यान में रख कर नि:शुल्क बस सेवा के लिए केजीएच को सेंटर पॉइंट बनाया गया है इससे चिकित्सा परामर्श के लिये रेफर मरीज भी इस बस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। अभी शुरुआत में नि:शुल्क बस सेवा को एक फेरा (ट्रिप) चलाया जा रहा है। समय के साथ आवश्यकता एवं मांग के अनुरूप बस का फेरा (ट्रिप)बढ़ाया जाएगा।
मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के सामने बस के खड़े होने का समय प्रात: 09.30 बजे है। यह जिला अस्पताल के लिए प्रात: 09.40 बजे रवाना होगी। यह बस टीवी टॉवर के बस स्टॉप से कलेक्टोरेट के सामने से होते हुए जिला अस्पताल (केजीएच) 10 बजे पहुंचेगी। पुन: यहां से ये बस सुबह 10.15 बजे छूटकर 10.35 बजे मेडिकल कालेज रायगढ़ पहुंचेगी ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग चिकित्सकीय परामर्श लेने मेडिकल कॉलेज पहुंच सकें।
इस बस में मेडिकल कॉलेज का एक स्टाफ भी उपलब्ध रहेगा। यह स्टाफ उन मरीजों का जिनका आभा आईडी नहीं हैं, बस में ही जनरेट करने में सहयोग करेंगे। बस में आभा क्यू आर भी लगाया गया है, जिसमे बस में बैठे-बैठे ही टोकन प्राप्त हो जाएगा, इससे मरीज को लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। बल्कि मरीज को हॉस्पिटल के पंजीयन काउण्टर में सिर्फ अपना टोकन नंबर बताना होगा। टोकन नंबर से पंजीयन पर्ची प्राप्त हो जायेगी, जिससे मरीज और उसके परिजनों की समय की बचत होगी।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20250501 WA0023 निर्माण कार्यों को तेजी के साथ करें पूरा, गुणवत्ता पर हो फोकस-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
Next Article IMG 20250501 WA0025 copy 528x519 चाचा-भतीजा को मिली किसान किताब की दूसरी प्रति, खेती-किसानी में अब होगी आसानी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260509 WA0006
नौकरी दिलाने” के नाम पर 3.38 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र देकर युवती को बनाया शिकार, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी को जशपुर से दबोचा
CHHATTISGARH RAIGARH May 9, 2026
त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन मई 2026 की समय-सारणी जारी
CHHATTISGARH RAIGARH May 9, 2026
IMG 20260509 WA0005
आवागमन को अवरुद्ध कर हो रहा ओवरब्रिज निर्माण, प्रभावितों का व्यापार हुआ ठप्प
CHHATTISGARH खरसिया May 9, 2026
IMG 20260509 WA0001
दवाई दुकान में चोरों का धावा, CCTV से छेड़छाड़ कर 25 हजार नकद पार
CHHATTISGARH धरमजयगढ़ May 9, 2026
IMG 20260508 WA0015
आंजनेय वार्ष्णेय,(भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ का केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति स्थानांतरण पर रेंज स्तरीय गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन।
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ May 8, 2026

Popular Post

IMG 20260509 WA0006
नौकरी दिलाने” के नाम पर 3.38 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र देकर युवती को बनाया शिकार, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी को जशपुर से दबोचा
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?