Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: नियम विरुद्ध प्रतिबंधित गाड़ियों के पहिये रौंद रहे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़कों को
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
Screenshot 2026 05 22 17 40 57 46 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7
वेदांता लिमिटेड ने लॉन्च की ‘विविध वर्स’ — एक प्रीमियम पत्रिका, जहां भारत की अनेक दुनिया और विविध दृष्टिकोण एक साथ मिलते हैं
CHHATTISGARH
IMG 20260521 WA0013
सड़क हादसे में ट्रांसपोर्टर सहित ड्राइवर की मौत दो अन्य की हालत गंभीर
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260521 205551
आम के पेड़ पर झूलती मिली ग्रामीण की लाश, गांव में फैली सनसनी
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
IMG 20260520 WA0014
3 जून को जिला पं. अध्यक्ष सालिक साय का नई दिल्ली में होगा सम्मान
CHHATTISGARH जशपुर
IMG 20260520 WA0013
गॉव मे दिखा दुर्लभ सफेद भालू वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
CHHATTISGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » नियम विरुद्ध प्रतिबंधित गाड़ियों के पहिये रौंद रहे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़कों को

नियम विरुद्ध प्रतिबंधित गाड़ियों के पहिये रौंद रहे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़कों को

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu November 24, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20231124 WA0031

ग्रामीणों की सुविधा के लिए बनने वाली सड़को के उखाड़ने पर जवाबदार कौन

घरघोड़ा।प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़कों पर धड़ल्ले से प्रतिबंधित वाहनों के पहिए दौड़ाये जा रहे हैं , केंद्र सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के आवागमन सुविधा के लिए बनाती हैं जिसमे भारी वाहनों का चलना पूरी तरह प्रतिबंधित रहता है। ग्रामीण के छोटे पहिये की चलने वाली गाड़ियों की जगह पिछले कई महीनों से बड़े बड़े ट्रांसपोर्ट कंपनियों के द्वारा धड़ल्ले से 35 से 40 टन तक की ओव्हरलोड गाड़ियां चलाई जा रही है । जिसके कारण सड़कों की जगह सिर्फ गड्ढे नजर आ रहे है।

आपको बता दें कि तमनार से घरघोड़ा मार्ग जो कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित एक निर्धारित क्षमता वाली सड़क है, जिसकी वहन क्षमता महज 12 टन की होती है. उक्त सड़क पर उससे कई गुना अधिक भारी वाहनों को चलाया जा रहा है. कैसे नियम/कानून की धज्जियां उड़ाते हुए रात के अंधेरे का फायदा उठाकर उक्त अशक्त सड़क पर हैवी वाहनों के पहिये रगड़े जा रहे हैं इसकी सुध प्रशासन को बिल्कुल नहीं है. ऐसा प्रतीत होता है कि ट्रांसपोर्टरों में कानून का भय पूरी तरह से समाप्त हो चुका है. इस मासूम सड़क को लेकर ग्रामीणों के द्वारा हैवी वाहनों के चालन पर आपत्ति जताते हुए ट्रक चालकों को कई बार मना भी किया जा चुका है, मगर ट्रांसपोर्ट कंपनियों के ढीठ रवैये को देखकर ऐसा लगता है कि वो इस बलहीन सड़क का कचूमर निकालने पर आमादा हैं. इस सम्बंध में शासन/प्रशासन को जागने के उद्देश्य से ग्रामवासियों ने अनेकों बार धरना प्रदर्शन और शिकायत किया लेकिन प्रशासन के द्वारा आज तक इस पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं करने की वजह क्या है अब तक यह एक रहस्य ही बना हुआ है! एक बात तो साफ है कि प्रशासन की अनदेखी ने ही WPCL जैसी कम्पनियों के हौसले बुलंद कर रखें हैं. जिस कारण आज पर्यंत भी अनवरत ये कारनामा जारी है. किस तरह से ग्रामीणों की सुविधा और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है इस पीड़ा को जानने और समझने का वक़्त आखिर प्रशासन के पास क्यों नहीं है? जबकि अभी 02 दिन पहले ही एक ट्रेलर ग्राम देवगढ़ में रात के 02:00 बजे विद्युत खम्भे को तोड़ते हुए एक घर की बाड़ी में घुस गया था. जिस घटना से सुधा बाई सिदार के परिवार की जान बाल-बाल बची थी. मगर इस घटना से ट्रांसपोर्ट कम्पनियों को क्या फर्क पड़ता है! उन्हें तो बस अपने काम के जरिए धन अर्जित करने से ही मतलब है! चाहे वो किसी भी तरीके से क्यों न हो! दिन के उजाले में तो कुछ गाड़ियां ही चलायी जाती है मगर अंधेरा होते ही काफिलों की शक्ल में इन ओव्हरलोड गाड़ियों के नजारे देखे जा सकते हैं. सड़कों के जर्जर होने की चिंता तो छोड़ ही दीजिये साहब! इस बात का तो इल्म रख लेते कि ग्रामीणों की जान भी इन स्वार्थी ट्रांसपोर्टरों के आगे कितनी सस्ती हो चुकी है!

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20231124 WA0029 लैलूंगा में निर्माणाधीन कन्या प्राथमिक शाला इंजीनियरिंग का नायाब नमूना… निजी अनुदान से मिली राशि से निर्मित हो रहा शाला भवन
Next Article download 2023 11 25T211731.720 ट्रेडिंग कम्पनी से मिलीभगत कर प्लांट के कर्मचारियों ने ली कम ग्रेड वाली मैंगनीज ओर की डिलीवरी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

Screenshot 2026 05 22 17 40 57 46 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7
वेदांता लिमिटेड ने लॉन्च की ‘विविध वर्स’ — एक प्रीमियम पत्रिका, जहां भारत की अनेक दुनिया और विविध दृष्टिकोण एक साथ मिलते हैं
CHHATTISGARH May 22, 2026
IMG 20260521 WA0013
सड़क हादसे में ट्रांसपोर्टर सहित ड्राइवर की मौत दो अन्य की हालत गंभीर
CHHATTISGARH घरघोड़ा May 21, 2026
IMG 20260521 205551
आम के पेड़ पर झूलती मिली ग्रामीण की लाश, गांव में फैली सनसनी
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा May 21, 2026
IMG 20260520 WA0014
3 जून को जिला पं. अध्यक्ष सालिक साय का नई दिल्ली में होगा सम्मान
CHHATTISGARH जशपुर May 20, 2026
IMG 20260520 WA0013
गॉव मे दिखा दुर्लभ सफेद भालू वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
CHHATTISGARH May 20, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?