Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260620 WA0000
कमरे मे साडी से महिला कि झूलती मिली लाश
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG20260612143542
खरसिया में चौहान समाज का प्रेरणादायी पहल: 10वीं-12वीं के 37 मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260616 WA0001
सक्ति जिले का धुरंधर पत्रकार भूपेंद्र लहरे को दिल्ली यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मांनद उपाधि से सम्मानित किया गया।
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260616 WA0002
मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी .. उपचार के दौरान हुई मौत
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
IMG 20260614 WA0011
अवैध बोर खनन करते हुए सुमित्रा बोरवेल की मशीन जब्त
CHHATTISGARH घरघोड़ा
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu July 19, 2023 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read
IMG 20230719 WA0039

रायगढ़, 19 जुलाई 2023/ राज्य में विभिन्न प्रकार के रीति-रिवाज, खेलकूद, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियां हैं। जो राज्य की विविधता को बढ़ाने के साथ उनकी खूबसूरती बयां करती हैं, लेकिन शहरीकरण के बढ़ते प्रभाव से शहर ही नही ग्रामीण परिवेश पर भी उनका प्रभाव पड़ा, लिहाजा रीति/रिवाज, पारंपरिक,

img 20230719 wa00417414773398196980870

img 20230719 wa00383402440345598078584

सांस्कृतिक गतिविधियां धीरे-धीरे दूर होने लगे और इसी को सहेजने का बीड़ा उठाया राज्य सरकार की राजीव युवा मितान क्लब योजना ने। आज जिले में लगभग 4500 राजीव मितान क्लब कार्य कर रहे हैं। जो वर्तमान में छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का भी संचालन कर रहे है। जहां पारंपरिक खेलों में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है।
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में लगातार राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से नवाचार के साथ युवाओं को सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में सहयोग के साथ सामाजिक कार्यों का सफल संचालन भी किया जा रहा है। आज युवा न केवल शिक्षा, बल्कि पारंपरिक खेलकूद, गतिविधियां, पर्यावरण संरक्षण जैसे विभिन्न गतिविधियों को ग्रामीण स्तर पर संचालन कर लोगों में जागरूकता के साथ जन सामान्य को उन गतिविधियों में जोडऩे का भी कार्य किया है। इसी का परिणाम है आज जिले के प्रत्येक गांवों में विभिन्न प्रकार के कार्यों के साथ शासन की योजना ग्रामीण स्तर के लोगों तक पहुंच रही है। इसका यह परिणाम हुआ कि राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से युवाओं को एक मंच मिल रहा हैं और युवाओं को बेहतर करने का भी मौका मिल रहा हैं।

- Advertisement -
Ad image

img 20230719 wa00409177565107037672232कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में राजीव युवा मितान क्लब अंतर्गत लैलूंगा ब्लॉक में ग्रामीण क्षेत्र में 75 ग्राम पंचायत में 75 मितान क्लब गठित किये गए हैं। राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य प्रेरणादायक गतिविधियां संचालित कर रही हैं। जिसके तहत खेल कूद, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणजनों में राज्य के मूल खेल को जीवित किया जा रहा है। वहीं सामाजिक गतिविधियों में हैंडपम्प मरम्मत, वृक्षारोपण, आयुष्मान कार्ड में सहयोग, नशामुक्ति, स्कूल प्रवेश दिलाने में सहयोग, स्वच्छता गतिविधि सहित अन्य कार्यो में सहयोग किया जा रहा हैं। इसी प्रकार ग्रामीण पूजा, सांस्कृतिक गतिविधि में गणेश पूजन, सरस्वती पूजन व रथ यात्रा पर समय-समय पर क्लब द्वारा सहभागिता होती हैं। राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य नदी, नाले के सफाई व शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार में सहयोगी साबित हो रही हैं।
राजीव युवा मितान क्लब कटकलिया के अध्यक्ष श्री भरत सिंह बताते हैं कि राजीव युवा मितान क्लब से जुडऩे के बाद जनपद स्तर में शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जाती हैं। जिसे वे अन्य लोगों को भी जानकारी देते हैं। जनपद सीईओ लैलूंगा श्री वीरेन्द्र राय का भी सहयोग महत्वपूर्ण हैं, जो समय-समय पर गतिविधियों से संबंधित मार्गदर्शन देते हैं। यही कारण है कि लोगों के बीच हमें बेहतर रिस्पॉन्स मिलता हैं। कोषाध्यक्ष श्री बेलार सिंह सिदार बताते हैं कि राजीव युवा मितान क्लब एक अच्छा प्लेटफार्म है युवाओं को संगठित करने का। आज लोगों को योजनाओं की जानकारी के साथ जनसामान्य को हम संगठित करने का भी कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का भी आयोजन कर रहे हैं।
*क्लब के माध्यम से विविध गतिविधियों का हो रहा संचालन*
सीईओ जनपद लैलूंगा श्री वीरेन्द्र राय ने बताया कि विकासखण्ड में क्लब के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर विविध सामाजिक गतिविधियों का संचालन हो रहा है। जिसके तहत ग्राम पंचायत गहनाझरिया के मोहल्ला सुकवांस में समस्त नागरिकों द्वारा भव्य इन्द्र पूजा एवं रथयात्रा के उपलक्ष्य में रथ नाचा प्रतियोगिता के साथ राजीव युवा मितान क्लब द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने में सहयोग एवं वृद्ध मतदाता सम्मान किया गया। इसी तरह ग्राम-भकुर्रा में ग्रामीणों का आयुष्मान कार्ड बनाने में सहयोग के साथ उन्हें प्रेरित किया जा रहा है। इसी प्रकार राजीव युवा मितान कोडासिया द्वारा माध्यमिक शाला कोड़ासिया में पौध रोपण एवं ग्राम-तोलमा में नशा मुक्ति रैली, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तोलमा में आयुष्मान कार्ड में सहयोग किया गया। ग्राम पंचायत सिहारधार में पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए क्लब के सदस्यों द्वारा हैण्डपंप मरम्मत में सहयोग प्रदान किया गया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20230719 WA0037 सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
Next Article download 76 जिले में 379.9 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260620 WA0000
कमरे मे साडी से महिला कि झूलती मिली लाश
CHHATTISGARH घरघोड़ा June 20, 2026
IMG20260612143542
खरसिया में चौहान समाज का प्रेरणादायी पहल: 10वीं-12वीं के 37 मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान
CHHATTISGARH खरसिया June 16, 2026
IMG 20260616 WA0001
सक्ति जिले का धुरंधर पत्रकार भूपेंद्र लहरे को दिल्ली यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मांनद उपाधि से सम्मानित किया गया।
CHHATTISGARH sakti June 16, 2026
IMG 20260616 WA0002
मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी .. उपचार के दौरान हुई मौत
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा June 16, 2026
IMG 20260614 WA0011
अवैध बोर खनन करते हुए सुमित्रा बोरवेल की मशीन जब्त
CHHATTISGARH घरघोड़ा June 14, 2026

Popular Post

IMG 20260620 WA0000
कमरे मे साडी से महिला कि झूलती मिली लाश
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?