Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: “कब्जा, जातिगत गाली-गलौच और मठ का विध्वंस ; छुरा की घटना ने हिला दिया न्याय का विश्वास”…
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
Screenshot 2026 03 03 21 59 04 75 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
भाजपा राज में सुरक्षित नहीं निर्दोष: खरसिया के परसकोल निवासी ग्रामीण को पुलिस की बर्बरता ने किया अपाहिज!
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
IMG20260302152705
खरसिया पुलिस हिरासत में संदिग्ध की बिगड़ी हालत, परिजनों ने लगाया टॉर्चर का आरोप
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260302 WA0013
त्यौहार के पहले ही तेज हुआ काला कारोबार, विभाग क्यों खामोश?
CHHATTISGARH बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़
orignew project 41667151224 1743135159
बरमकेला में ‘महुआ’ का माफिया राज: होली से पहले गांव-गांव सज गई अवैध शराब की दुकानें, आबकारी विभाग बेखबर या बेअसर?
CHHATTISGARH बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़
Picsart 26 03 01 11 58 18 323
खरसिया थाना क्षेत्र में युवक की हत्या, 3-4 संदिग्ध हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH क्राइम खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » “कब्जा, जातिगत गाली-गलौच और मठ का विध्वंस ; छुरा की घटना ने हिला दिया न्याय का विश्वास”…

“कब्जा, जातिगत गाली-गलौच और मठ का विध्वंस ; छुरा की घटना ने हिला दिया न्याय का विश्वास”…

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 10, 2025 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read
IMG 20250410 WA0006

गरियाबंद। जिले के ग्राम छुरा में एक अत्यंत गंभीर एवं संवेदनशील घटना सामने आई है, जहाँ एक 70 वर्षीय दलित महिला की पुश्तैनी भूमि पर बलपूर्वक कब्जा करते हुए उनके धार्मिक मठ को ध्वस्त कर दिया गया। इस कृत्य में न केवल कानून की अवहेलना हुई, बल्कि धार्मिक भावनाओं, सामाजिक मर्यादा और महिला सम्मान को भी गहरी ठेस पहुँची है।

पीड़िता ओगबाई बघेल, पत्नी स्व. श्री सुंदर सिंह बघेल, निवासी ग्राम छुरा, तहसील छुरा, जिला गरियाबंद (छ.ग.) ने बताया कि 7 अप्रैल को दोपहर लगभग 4 बजे, संतोष सारडा और सी.बी. लोहार नामक व्यक्तियों ने पटवारी की उपस्थिति में उनकी भूमि ख.नं. 552 पर अतिक्रमण करते हुए, वहाँ स्थित पारिवारिक मठ को गिरा दिया। यह मठ उनके पूर्वजों, दिवंगत पति और पुत्र की स्मृति से जुड़ा हुआ था, जिसकी पूजा-अर्चना दशकों से की जा रही थी।

जातीय अपमान और धमकी की सीमाएं पार : पीड़िता के अनुसार, इस पूरी घटना के दौरान उन्हें एवं उनकी बेटी को जातीय अपशब्द कहते हुए धमकाया गया। संतोष सारडा ने खुलेआम कहा :”तुम गांड़ा जाति के लोग मेरा क्या कर लोगे? तुम्हारी औकात नहीं है। मैं सबको खरीद सकता हूँ।” इतना ही नहीं, पीड़िता की नाबालिग बेटी को भी अपमानित किया गया और पूरे परिवार के साथ दुव्यवहार किया गया। यह न केवल मानवाधिकार का उल्लंघन है, बल्कि महिला सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी चिंताजनक है।

प्रशासनिक बयान और लापरवाही : तहसीलदार द्वारा स्पष्ट किया गया कि “हमने केवल कब्जा दिलाने का आदेश दिया था, मठ को तोड़ने का कोई आदेश नहीं था।”

- Advertisement -
Ad image

अब सवाल यह है – यदि मठ को तोड़ने का आदेश नहीं था, तो पटवारी की उपस्थिति में यह कार्रवाई कैसे हुई? क्या यह स्थानीय दबंगों और प्रशासन के बीच मिलीभगत का संकेत नहीं है?

न्याय प्रक्रिया की अनदेखी : पीड़िता का दावा है कि वर्ष 2012-13 में भूमि पर आदेश उनके पक्ष में दिया गया था, किंतु अब तक उस आदेश की प्रति नहीं दी गई। नोटिस भी 6 अप्रैल को देर शाम दिया गया, जबकि 7 अप्रैल को उनके घर विवाह समारोह था। समय माँगने के बावजूद, अगली सुबह उनकी अनुपस्थिति में पूरी कार्यवाही कर दी गई।

पीड़िता की प्रमुख मांगें :

दोषियों पर एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम, धार्मिक स्थल विध्वंस, महिलाओं एवं बच्चों के साथ दुर्व्यवहार जैसे गंभीर अपराधों के तहत एफआईआर दर्ज की जाए।
मठ का पुनर्निर्माण प्रशासन की देखरेख में कराया जाए।
घटना की न्यायिक जांच कराकर दोषी अधिकारियों और दबंगों पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

यह घटना केवल भूमि विवाद नहीं, एक दलित महिला की गरिमा, आस्था और सामाजिक प्रतिष्ठा पर गहरा हमला है। यदि इसमें कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो यह लोकतंत्र, सामाजिक समरसता और संवैधानिक अधिकारों के लिए एक काला अध्याय बन जाएगा।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20250410 WA0005 धान परिवहन में करोड़ों का घोटाला. परिवहनकर्ता 4 कि.मी. की दूरी को 24 कि.मी. बताकर ले रहे भाड़ा.
Next Article IMG 20250410 WA0007 दुनिया की प्रगति में ज्ञान और कौशल की प्रमुख भूमिका है- राज्यपाल डेका

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

Screenshot 2026 03 03 21 59 04 75 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
भाजपा राज में सुरक्षित नहीं निर्दोष: खरसिया के परसकोल निवासी ग्रामीण को पुलिस की बर्बरता ने किया अपाहिज!
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया March 3, 2026
IMG20260302152705
खरसिया पुलिस हिरासत में संदिग्ध की बिगड़ी हालत, परिजनों ने लगाया टॉर्चर का आरोप
CHHATTISGARH खरसिया March 3, 2026
IMG 20260302 WA0013
त्यौहार के पहले ही तेज हुआ काला कारोबार, विभाग क्यों खामोश?
CHHATTISGARH बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़ March 3, 2026
orignew project 41667151224 1743135159
बरमकेला में ‘महुआ’ का माफिया राज: होली से पहले गांव-गांव सज गई अवैध शराब की दुकानें, आबकारी विभाग बेखबर या बेअसर?
CHHATTISGARH बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़ March 2, 2026
Picsart 26 03 01 11 58 18 323
खरसिया थाना क्षेत्र में युवक की हत्या, 3-4 संदिग्ध हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH क्राइम खरसिया March 1, 2026

Popular Post

Screenshot 2026 03 03 21 59 04 75 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
भाजपा राज में सुरक्षित नहीं निर्दोष: खरसिया के परसकोल निवासी ग्रामीण को पुलिस की बर्बरता ने किया अपाहिज!
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?