खरसिया :- दिनांक 11.02.2026 को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग रायगढ़ के विकास खंड खरसिया के ग्राम पंचायत परसकोल में जल अर्पण दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। (FTK) किट के माध्यम से जल परीक्षण का प्रदर्शन किया गया तथा जल बहिनियों को इसके उपयोग की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जल गुणवत्ता के संबंध में विस्तारपूर्वक समझाया गया तथा जल से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा एवं मार्गदर्शन दिया गया।
इस अवसर पर निम्न विषयों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया—

जल शुद्धता के महत्व को विस्तार से समझाया गया।
जल स्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने की आवश्यकता बताई गई।
नियमित रूप से जल कर का भुगतान करना भविष्य की जल सुरक्षा के लिए आवश्यक है, यह जानकारी दी गई।
जल संसाधनों की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है, इस पर जोर दिया गया।
उपरोक्त सभी विषयों पर उपस्थित ग्रामीणों को शपथ भी दिलाई गई, ताकि वे जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सुंदर सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियाँ दी गईं। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों ने आकर्षक रंगोली बनाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा “जल ही जीवन है” के नारों के साथ प्रभात फेरी निकालकर पूरे ग्राम में जनजागरूकता का संदेश प्रसारित किया।
जिसमे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविन्द्र गबेल , जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक कुमार सिदार, जनपद पंचायत खरसिया अध्यक्ष रामकुमारी राठिया , जनपद पंचायत खरसिया उपाध्यक्ष डॉ हितेश गबेल, ग्राम पंचायत परसकोल के सरपंच जयसिंह सिदार, जयप्रकाश डनसेना,गुलाब गबेल,नूतन पटेल,छत्तर सिंह सिदार,दिलीप राठिया,छोटू गबेल, मनोज गबेल एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग रायगढ़ की कार्यपालन अभियंता प्रतिभा नवरत्न , विकासखंड खरसिया के सहायक अभियंता एस आर नारनौरे , उप अभियंता उमा सिदार और विभाग के सभी स्टाफ की उपस्थिति में जल अर्पण दिवस का कार्यक्रम उपस्थित रहे एवं समस्त ग्रामीण जन।

